WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने पहले ही कई चीज़ों का ऐलान कर दिया है। Raw में काफी सारे बढ़िया मैच देखने को मिलेंगे। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2021) के पहले यह Raw का अंतिम एपिसोड रहेगा। इसी वजह से WWE अपने अगले इवेंट के लिए हाइप बनाना चाहेगा। Raw का अंतिम एपिसोड बढ़िया रहा था। हालांकि, अब उन्हें उससे भी बेहतर एपिसोड देना होगा।Raw के एपिसोड से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। WWE को अगर Raw का एपिसोड अच्छा बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे ही एपिसोड बढ़िया बन पाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- Raw के एपिसोड में बियांका ब्लेयर नई विमेंस चैंपियन बनने में सफल होBianca Belair@BiancaBelairWWEI do not come to play.#ESTofWWE1:07 AM · Oct 11, 20215013587I do not come to play.#ESTofWWE https://t.co/G3H44fX8YyRaw के एपिसोड में एक धमाकेदार चैंपियनशिप मैच होने वाला है। शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। बियांका ब्लेयर, साशा बैंक्स और बैकी लिंच की स्टोरीलाइन में शार्लेट फ्लेयर का अहम किरदार रहा है। अब उनपर ब्लेयर के खिलाफ टाइटल रिटेन करने का भार रहेगा।शार्लेट फ्लेयर के पास Raw विमेंस चैंपियनशिप है लेकिन उन्हें SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है। ऐसे में फ्लेयर से विमेंस टाइटल लिया जा सकता है। बियांका ब्लेयर Raw रोस्टर का हिस्सा हैं और इसी वजह से WWE उन्हें चैंपियन बन सकता है। अगर Raw के एपिसोड में किसी तरह से बियांका ब्लेयर की जीत होती है और वो नई Raw विमेंस चैंपियन बन जाती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।Stephanie Hypes@StephanieHypezCharlotte Flair vs Bianca Belair for the RAW Women's Championship Main Eventing on #WWERaw 🙌🏾🙌🏾6:04 AM · Oct 16, 202148960Charlotte Flair vs Bianca Belair for the RAW Women's Championship Main Eventing on #WWERaw 🙌🏾🙌🏾 https://t.co/IGBoQguunnCrown Jewel से पहले WWE अपने फैंस को चौंका सकता है। Crown Jewel के बाद फ्लेयर पूरी तरह SmackDown रोस्टर में शामिल हो जाएंगी। इसी वजह से उनसे टाइटल लिया जा सकता है। बियांका ब्लेयर चैंपियन बनकर जरूर प्रशंसकों का ध्यान खींच सकती हैं।