WWE Raw: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो एपिसोड में हो सकती हैं

WWE Raw में बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं
WWE Raw में बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं

WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहेगा। इस एपिसोड को WWE जरूर ही खास बनाना चाहेगा। समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी के बाद यह Raw का पहला एपिसोड होगा। SummerSlam 2021 काफी धमाकेदार रहा था और हर फैन को पीपीवी पसंद आया होगा। इसी वजह से सभी की उम्मीदें Raw से बढ़ गई है।

Raw के पिछले कुछ एपिसोड्स में उतना सुधार देखने को नहीं मिला था। हालांकि, इस हफ्ते जरूर WWE कुछ बड़ा करना चाहेगा। अभी तक Raw के लिए कोई बड़ी घोषणा देखने को नहीं मिली है। आने वाले समय में WWE कुछ शानदार मैचों या सैगमेंट्स का ऐलान कर सकता है। WWE पर अब Raw को बेहतर बनाने का भार रहने वाला है।

WWE अगर कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान करेगा तो जरूर ही इस हफ्ते का एपिसोड खास बनेगा। इस तरह की चीज़ों से एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाता है और फिर WWE को फायदा मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- WWE Raw में ओमोस द्वारा एजे स्टाइल्स को धोखा मिल सकता है

एजे स्टाइल और ओमोस अपने Raw टैग टीम टाइटल मैच हार चुके हैं। Raw के एपिसोड में एक बार फिर चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है। इस मैच में रैंडी ऑर्टन और रिडल अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर सकते हैं। इसके बाद WWE अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दे सकता है। अगर मैच में एजे स्टाइल्स की वजह से हार होती है तो ओमोस गुस्से में आकर स्टाइल्स पर हमला कर सकते हैं।

दोनों मौकों पर स्टाइल्स की वजह से ही उनके हाथ से जीत दर्ज करने का मौका जाएगा। ऐसे में ओमोस अपनी हार का बदला ले सकते हैं। इसके अलावा वो स्टाइल्स से अलग होकर उनके खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। एजे स्टाइल्स के खिलाफ काम करके ओमोस को जबरदस्त तरीके से फायदा होगा।

4- जिंदर महल Raw में ड्रू मैकइंटायर को पराजित कर दें

Raw के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के बीच SummerSlam का रीमैच देखने को मिल सकता है। SummerSlam में वीर और शैंकी बैन थे लेकिन Raw में वो महल और मैकइंटायर के मैच में रिंगसाइड पर मौजूद रह सकते हैं। इस मैच में महल के साथियों की काफी इंटरफेरेंस हो सकती है।

अंत में इस चीज़ का फायदा उठाकर जिंदर को जीत मिल सकती है। अगर Raw में मैकइंटायर की इस तरह से हार होती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। जिंदर अब तक स्टोरीलाइन में कमजोर दिखाई दिए हैं लेकिन दो बार के WWE चैंपियन पर जीत मिलने से उन्हें भी काफी फायदा होगा।

3- शेमस की लगातार दूसरी बार डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ हार हो

शेमस और डेमियन प्रीस्ट के बीच Raw में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच हो सकता है। दरअसल, प्रीस्ट ने SummerSlam में शेमस को हराकर टाइटल पर कब्जा किया था। अब Raw में वो रीमैच की मांग कर सकते हैं। इस वजह से उनके बीच एक बार फिर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इस मैच में भी डेमियन प्रीस्ट अगर शेमस को हरा देते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी उम्मीद नहीं करेगा कि शेमस की लगातार दूसरे मैच में हार होगी। WWE डेमियन प्रीस्ट को इस मुकाबले में क्लीन जीत दिला सकता है। इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।

2- एलेक्सा ब्लिस Raw में अपनी पुरानी दोस्त निकी A.S.H को निशाना बनाने का निर्णय लें

निकी A.S.H ने SummerSlam में अपने Raw विमेंस टाइटल को हारा था। इस वजह से अब Raw में वो रीमैच की मांग कर सकती हैं। शार्लेट से उनका मैच देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले में फ्लेयर जीत दर्ज कर सकती हैं। इसके बाद निकी A.S.H पर एलेक्सा ब्लिस द्वारा हमला हो सकता है।

एलेक्सा ब्लिस ने ईवा मैरी को हरा दिया है। उन्हें भी एक नई स्टोरीलाइन की जरूरत होगी। इस वजह से वो अपनी पूर्व टैग टीम साथी निकी को निशाना बना सकती हैं। एलेक्सा और निकी को एक लंबी स्टोरीलाइन में आमने-सामने देखना काफी रोचक रहेगा। WWE Raw के इस एपिसोड में अपने फैंस को सरप्राइज कर सकता है।

1- गोल्डबर्ग आकर बॉबी लैश्ले पर बुरी तरह हमला करें

SummerSlam में गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में गोल्डबर्ग बुरी तरह चोटिल हो गए थे और रेफरी स्टॉपेज की वजह से लैश्ले को विजेता घोषित किया गया था। मैच के बाद लैश्ले ने गोल्डबर्ग और उनके बेटे गेज पर हमला किया था। अब दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन जारी रह सकती है।

Raw के एपिसोड में अचानक से गोल्डबर्ग आकर सभी को चौंका सकते हैं। वो बॉबी लैश्ले के किसी सैगमेंट में आकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं। साथ ही अपना बदला ले सकते हैं। इससे उनके बीच भविष्य में एक और मैच टीज हो जाएगा। अगर Raw में गोल्डबर्ग WWE चैंपियन को निशाना बनाते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।