Raw का अगला एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है। WWE अब अपने बड़े पीपीवी सर्वाइवर सीरीज की ओर आगे बढ़ रहा है। सर्वाइवर सीरीज के पहले Raw का अंतिम एपिसोड बचा है और ऐसे में WWE अपने इस एपिसोड को जरूर ही खास बनाना चाहेगा। पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में कई सारी रोचक चीज़ें देखने को मिली थी।इस हफ्ते भी उसी तरह की उम्मीद रहने वाली हैं। WWE चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन का सामना ड्रू मैकइंटायर से देखने को मिलेगा। शो का संभावित मेन इवेंट भी खास रह सकता है और WWE इसे हर तरह से यादगार बनाना चाहेगा। WWE को अगर Raw के एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे।Last night on Raw during an episode of the FireFly Funhouse, Bray Wyatt smashed a clock reading 3:16 which then stuck to 11:19 to which Wyatt replied the clock was "right as rain".What could this be foreshadowing?@WWEBrayWyatt #WWE #Raw #RawMSG #SDLive #SDLiveMSG #BrayWyatt pic.twitter.com/mZgvnnlkav— Owen @ WrestleNews365 (@365Wrestle) September 10, 2019इससे शो कुछ हद तक देखने योग्य बन सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- ब्रे वायट Raw में अंडरटेकर को चेतावनी देंNot quite ALL— Bray Wyatt (@WWEBrayWyatt) November 6, 2020द अंडरटेकर सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में अंतिम बार नजर आ रहे हैं। उनका इस पीपीवी में फेयरवेल देखने को मिलने वाला है लेकिन इसके बावजूद ब्रे वायट उनके सेलिब्रेशन को खराब कर सकते हैं। उन्होंने कई बार अपने फायरफ्लाई फन सैगमेंट में टीज़ किया है कि अंडरटेकर के साथ उनका एक और बार सामना हो सकता है।कुछ हफ्ते पहले Raw के एपिसोड में फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट के दौरान उन्होंने अपनी टोपी पर अंडरटेकर के डेब्यू की दिनांक लिखी थी। इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि सर्वाइवर सीरीज में वायट कुछ खास कर सकते हैं। Raw के इस एपिसोड में आगे वो फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट द्वारा अंडरटेकर को किसी तरह से चेतावनी दे देते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके Survivor Series में एलिमिनेशन ने सबको चौंकाया