क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद Raw का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ था। Raw के एपिसोड में कुछ शानदार मैच और सैगमेंट देखने को मिले थे। इसके साथ ही WWE चैंपियनशिप हुआ था और बड़े सुपरस्टार की वापसी देखने को मिली थी। साथ ही रैंडी ऑर्टन ने दिग्गजों को निशाना बनाया था।Raw के एपिसोड के लिए WWE ने कुछ बड़ी चीज़ों की घोषणा कर दी है। पिछले हफ्ते की तरह WWE इस हफ्ते भी Raw में अच्छे मैच और रोचक सैगमेंट बुक करना चाहेगा। साथ ही ड्राफ्ट भी करीब है और उसके पहले ये Raw का अंतिम एपिसोड रहेगा।DQ finish, because it’s #WWERAW and they have to get in at least one per show.Nevertheless, Kevin Owens and Aleister Black just had an awesome match. pic.twitter.com/ksicWAzWiF— Owen Churchill (@365Wrestle) September 29, 2020ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गएWWE को Raw के अगले एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज देने होंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस के साथ Raw सुपरस्टार एलिस्टर ब्लैक जुड़ जाएं.@FightOwensFight invites @WWEBrayWyatt to join him on the #KOShow this Monday on #WWERaw! https://t.co/j4CVhhiIUK— WWE (@WWE) October 3, 2020Raw के एपिसोड में एक बार फिर 'केओ शो' देखने को मिलने वाला है। इस बार एलेक्सा ब्लिस नहीं बल्कि फायरफ्लाई फन हाउस के ब्रे वायट स्पेशल गेस्ट रहने वाले हैं। यहां से WWE SmackDown के एपिसोड की तरह बड़े सरप्राइज दे सकता है।पिछले हफ्ते द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस साथ नजर आए थे। इस हफ्ते Raw में एलिस्टर ब्लैक असल में वायट फैमिली का हिस्सा बन सकते हैं। WWE में अब पहले की वायट फैमिली तैयार करना काफी ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में WWE नया ग्रुप तैयार कर सकता है। साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन भी भविष्य में इसका हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया