WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। WWE ने इस शो को शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार बनाने की कोशिश की। फैंस की उम्मीदें Raw से ज्यादा थी और उन्होंने प्रभावित किया। कई अच्छे मैच और सैगमेंट इस शो में बुक किए गए।Raw का एपिसोड कई अच्छी चीज़ों से भरा हुआ जरूर रहा लेकिन बुकिंग के मामले में हमेशा ही WWE पूरी तरह सही साबित नहीं होता है। कुछ जगहों पर कंपनी से गलती देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: मेन इवेंट मैच और Nia Jax का रिटर्न View this post on Instagram Instagram PostRaw के मेन इवेंट में रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज़ के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। यह मुकाबला काफी तगड़ा रहा और दोनों ही रेसलर्स ने प्रभावित किया। यह Payback 2023 में हुए उनके मैच से काफी ज्यादा बेहतर साबित हुआ। नाया जैक्स का अंत में चौंकाने वाला रिटर्न हुआ और उन्होंने राकेल पर हमला किया।रिप्ली ने फायदा उठाकर जीत दर्ज की और टाइटल रिटेन रखा। मैच के बाद जैक्स ने रिया पर जानलेवा हमला किया। कई लोग जैक्स के रिटर्न से खुश नहीं हैं। हालांकि, इतनी जल्दी चीज़ों को लेकर अपनी राय बनाना गलत है। देखा जाए तो जैक्स का रिटर्न प्रभावशाली रहा और किसी ने उनकी वापसी की उम्मीद नहीं लगाई थी।1- बुरी बात: इम्पीरियम की खास दिन हार होना View this post on Instagram Instagram Postइम्पीरियम के लिए WWE Raw का एपिसोड काफी ज्यादा अहम था। हालांकि, WWE ने उनकी बुकिंग द्वारा निराश किया। चैड गेबल ने गुंथर के चैंपियनशिप सेलिब्रेशन सैगमेंट में दखल दिया। ओटिस और टॉमैसो चैम्पा भी यहां आए और अंत में उनका पलड़ा भारी रहा।बाद में जब इम्पीरियम का अल्फा अकादमी और टॉमैसो चैम्पा से मैच हुआ, तो हील फैक्शन की हार हुई। इम्पीरियम की हार होना खराब चीज़ इसलिए मानी जा रही है क्योंकि गुंथर और उनके साथियों के लिए WWE Raw का यह एपिसोड खास था। उन्हें शो में खराब बुकिंग का सामना करना पड़ा।2- अच्छी बात: ड्रू मैकइंटायर vs जे उसो स्टोरीलाइन View this post on Instagram Instagram Postजे उसो और ड्रू मैकइंटायर दोनों ही बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे हैं। जे उसो ने ब्लडलाइन में रहते हुए कई बड़े दुश्मन बनाए हैं। केविन ओवेंस और जे उसो एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। इसके बावजूद भी उन्होंने WWE Raw में साथ मिलकर काम किया। हालांकि, ड्रू मैकइंटायर अभी भी जे से निराश हैं।ड्रू मैकइंटायर, रोमन रेंस के खिलाफ अपनी स्टोरीलाइन और जे उसो की हरकतों को नहीं भूले हैं। Raw में जे उसो की नई शुरुआत तो हो गई लेकिन उनकी पुरानी दुश्मनी के एंगल को जारी रखना जबरदस्त चीज़ है। अगले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर और जे उसो का मैच होने वाला है।2- बुरी बात: विमेंस टैग टीम डिवीजन में अच्छे स्टार्स की कमी और चैंपियन को लगातार कमजोर दिखानाविमेंस टैग टीम चैंपियनशिप इस समय चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन के पास है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, उनके लिए कंपनी के पास विरोधियों की कमी है। अभी शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क को बतौर टैग टीम दिखाया जा रहा है।उनकी टीम में फैंस को उतनी ज्यादा रुचि नहीं है। WWE यहां केडन कार्टर और कटाना चांस को भी बतौर टीम मौके नहीं दे रहा है। WWE को विमेंस टैग टीम डिवीजन में बड़े स्टार्स को भी जोड़ना होगा। साथ ही चेल्सी ग्रीन को चैंपियन होने के बावजूद हर हफ्ते लगातार कमजोर दिखाना भी खराब चीज़ है। WWE Raw में शेना बैज़लर ने उन्हें आसानी से हराया।