WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी तगड़ा साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिले और इन-रिंग एक्शन के मामले में यह शो मनोरंजक रहा था। कुछ सैगमेंट्स द्वारा स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। कई नई दुश्मनी भी Raw के एपिसोड के साथ शुरू हुई।Raw के इस एपिसोड में बेहतरीन चीज़ें जरूर देखने को मिली लेकिन कुछ जगहों पर कंपनी ने बुकिंग के मामले में थोड़ा निराश भी किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर बात करने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: मेन इवेंट मैच और सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के मेन इवेंट में फिन बैलर और कोडी रोड्स आमने-सामने आए थे। दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला। जिस तरह कोडी रोड्स ने जजमेंट डे के इंटरफेरेंस के बावजूद फिन पर जीत दर्ज की, वो प्रशंसा योग्य चीज़ रही थी। दोनों ही रेसलर्स ने मिलकर फैंस का दिल जीता।मैच के बाद जजमेंट डे का डॉमिनेशन देखने को मिला। उन्होंने कोडी रोड्स और उन्हें बचाए आए सैमी ज़ेन दोनों की हालत खराब की। जेडी मैकडॉनघ का भी यहां अहम किरदार रहा। अंत में जजमेंट डे का पलड़ा भारी रहा। मेन इवेंट को आसानी से शो की सबसे अच्छी चीज़ों में गिना जाएगा।1- बुरी बात: बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस की दुश्मनी जारी रहना View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच महीनों से दुश्मनी चल रही है और अब फैंस इससे बोर हो गए हैं। इसी वजह से जब Raw में बैकी और ट्रिश आमने-सामने आई थीं, तो फैंस खुश थे कि दोनों दिग्गज आखिरी बार आमने-सामने आएंगी। हालांकि, उनका मैच डबल काउंटआउट से खत्म हुआ।बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच दुश्मनी का जारी रहना खराब चीज़ है। कई लोग WWE द्वारा लिए गए इस फैसले से निराश हैं। Raw के एपिसोड में इस मामले में जरूर फैंस खुश नहीं थे। उम्मीद है कि कुछ हफ्तों में बैकी और ट्रिश दोनों को अलग-अलग स्टोरीलाइंस द्वारा फ्रेश शुरुआत मिलेगी।2- अच्छी बात: गुंथर और चैड गेबल की दुश्मनी View this post on Instagram Instagram Postगुंथर और चैड गेबल की दुश्मनी काफी रोचक रही है। Raw के एपिसोड में इसे धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ाया गया। गुंथर ने प्रोमो कट किया और बाद में चैड गेबल ने माइक पर शानदार काम किया। उन्होंने जियोवानी विंची को सिंगल्स मैच में पराजित कर दिया।लुडविग काइजर का मैक्सिन डुप्री के साथ स्टोरीलाइन एंगल भी गुंथर और गेबल की दुश्मनी को रोचक बना रहा है। गुंथर का 150 किलो के ओटिस को पावरबॉम्ब देकर हराना शो के कुछ बेहतरीन मोमेंट्स में से एक था। गुंथर और गेबल की स्टोरीलाइन फ्रेश महसूस हो रही है।2- बुरी बात: शिंस्के नाकामुरा का प्रोमो सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postशिंस्के नाकामुरा ने पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस पर हमला किया था। इस हफ्ते वो हमला करने का कारण बताने वाले थे। फैंस उनके सैगमेंट को लेकर उत्साहित थे लेकिन उन्होंने साफ तौर पर निराश किया। वो जापानी भाषा में बात कर रहे थे और ऐसे में ज्यादातर फैंस के लिए उनकी बातों को समझ पाना मुश्किल हो गया था।इसी वजह से सैगमेंट साफ तौर पर बोरिंग बनता जा रहा था। नाकमुरा प्रोमो वर्क के मामले में बहुत पीछे हैं। हालांकि, सैथ रॉलिंस ने एंट्री करके अपनी जबरदस्त माइक स्किल्स से सैगमेंट को संभाला।