WWE Raw, 17 मार्च 2025: 2 सबसे अच्छी और बुरी चीजें जो इस हफ्ते के एपिसोड में देखने को मिलीं

Ujjaval
Raw में काफी बवाल हुआ (Photo: WWE.com)
Raw में काफी बवाल हुआ (Photo: WWE.com)

Best & Worst WWE Raw (17 March 2025): WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा। शो की शुरुआत में जॉन सीना नज़र (John Cena) आए और कई अलग-अलग जबरदस्त मैच देखने को मिले। सैगमेंट द्वारा WrestleMania के लिए स्टोरी आगे बढ़ाई गई। रेड ब्रांड में हुई कुछ चीजें एकदम तगड़ी रही और कुछ ने थोड़ा निराश कर दिया। इस आर्टिकल में हम Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करेंगे।

Ad

1- WWE Raw की अच्छी बात: जॉन सीना का सैगमेंट

Ad

WWE Raw के एपिसोड का सबसे चर्चित और बड़ा विषय जॉन सीना का सैगमेंट रहा। जॉन सीना ने आकर टॉप हील की तरह प्रोमो कट किया और खुद में आए बदलाव का कारण फैंस को बताया। उन्होंने कहा कि सीना को इतनी मेहनत के बाद उस तरह का सम्मान नहीं मिला और उन्हें अब लोगों की परवाह नहीं है।

जॉन सीना के इस सैगमेंट में कोडी रोड्स ने दखल दिया। WWE चैंपियन ने सीना को कुछ बोलने नहीं दिया और उनकी धज्जियां उड़ा दी। रोड्स ने इसी बीच हील सीना को WrestleMania में हराने और जल्दी रिटायर करने का दावा भी ठोक दिया। यह सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक बेहद रोचक साबित हुआ।

1- बुरी बात: रिया रिप्ली का WWE Raw में कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देना

Ad

इयो स्काई और बियांका ब्लेयर के बीच WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। इसका कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट Raw के दौरान देखने को मिला। दोनों स्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। बाद में रिया आईं और उन्होंने ब्लेयर-स्काई पर बहस के बाद हमला कर दिया। इसी बीच रिया ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया।

रिया रिप्ली के कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का अर्थ WWE यह दिखा रहा है कि वो विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच में जुड़ सकती हैं। इस चीज का कोई सेंस नहीं है, क्योंकि फैंस यह सवाल उठा रहे हैं कि कोई भी स्टार इस तरीके से किसी भी बड़े मैच में जुड़ सकता है। WWE को रिया के चैंपियनशिप मैच में जुड़ने के एंगल को नई दिशा देनी चाहिए। इस तरह से मैच में जोड़ना फैंस को पसंद नहीं आएगा।

2- अच्छी बात: WWE Raw में पेंटा का प्रदर्शन

Ad

पेंटा को लेकर कुछ हफ्तों से हाइप कम होती जा रही थी और WWE की बुकिंग पर सवाल खड़े हो रहे थे। Raw के एपिसोड में पेंटा ने तगड़ा प्रदर्शन किया। उन्होंने नो होल्ड्स बार्ड जैसे खतरनाक शर्त वाले मैच में लुडविग काइजर को कड़ी टक्कर दी पर बड़ी जीत अपने नाम कर ली। इसके बाद पेंटा ने प्रोमो कट करके आईसी चैंपियनशिप को अपना अगला लक्ष्य बताया।

पूर्व AEW स्टार ने बाद में ब्रॉन ब्रेकर को जजमेंट डे के अटैक से बचाया। ब्रेकर और पेंटा के बीच स्टेयरडाउन भी देखने को मिला। इस बड़े एंगल के साथ शो का अंत किया गया। इससे पता चलता है कि पेंटा को शो का मुख्य आकर्षक बनाया गया और उन्होंने साफ तौर पर प्रभावित भी कर दिया।

2- बुरी बात: WWE Raw में वॉर रेडर्स और लायरा वैल्किरिया की गैरमौजूदगी

Ad

WWE Raw के एपिसोड में कई सारे चैंपियन नज़र आए। इन सभी चीजों के बाद वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन वॉर रेडर्स दिखाई नहीं दिए। कुछ हफ्तों पहले वो चैंपियनशिप को दांव पर लगा रहे थे और इसी के चलते उनका रन रोचक बनता जा रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि रेडर्स Raw में भी आएंगे और यहां से WrestleMania के लिए उनकी कोई स्टोरी शुरू हो सकती है।

WWE ने उन्हें रेड ब्रांड का हिस्सा ही नहीं बनाया। कुछ ऐसा ही लायरा वैल्किरिया के लिए कहा जा सकता है। उनके पास विमेंस आईसी टाइटल है और WWE द्वारा उन्हें किसी तरह से शो में जगह मिलनी चाहिए थी। वो बैकस्टेज नज़र आ सकती थीं या फिर रिंग में आकर अगले हफ्ते राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ होने वाले चैंपियनशिप मैच को हाइप कर सकती थीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications