WWE Raw, 18 मार्च 2024: 2 अच्छी चीज़ें जो रॉ में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार साबित हुआ। WWE ने शो में बढ़िया मैच बुक किए। इसी के साथ सैगमेंट्स द्वारा रेसलमेनिया (WrestleMania XL) प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले मुकाबलों के लिए बिल्डअप तैयार किया गया।

Ad

WWE Raw का एपिसोड कई बेहतरीन चीज़ों से भरा हुआ था। इसी बीच कुछ मौकों पर फैंस को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE Raw की अच्छी बात: WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स का द रॉक को मुंहतोड़ जवाब देना

Ad

कोडी रोड्स ने WWE Raw के एपिसोड में जबरदस्त प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां आकर द रॉक द्वारा SmackDown में कट किए गए प्रोमो और इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर बात की। उन्होंने द रॉक की जमकर बेइज्जती कर दी। कोडी ने रॉक की मां की तारीफ की।

कोडी रोड्स के प्रोमो में पॉल हेमन ने दखल दिया। उन्होंने SmackDown में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के होने वाले कंफ्रंटेशन को हाइप किया। यहां से एक चीज़ साफ हो गई कि रोमन, ब्लडलाइन के बिना SmackDown में नज़र आएंगे और कोडी रोड्स भी अपने साथ किसी को लेकर नहीं आएंगे। यह पूरा सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक रोचक रहा।

1- बुरी बात: WWE Raw के मेन इवेंट मैच का अंत

Ad

WWE Raw के मेन इवेंट में बैकी लिंच और नाया जैक्स के बीच लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला। यह काफी जबरदस्त रहा और दोनों स्टार्स ने प्रभावित किया। इसी बीच अंत ने फैंस को जरूर थोड़ा निराश किया। बैकी लिंच ने नाया जैक्स को रिंगसाइड पर धराशाई किया।

वो इसके बाद लैडर के ऊपर चढ़ गईं। नाया ने बैकी को रोकने की कोशिश नहीं की और वो खुद अनाउंसर्स टेबल के करीब आ गईं। ऐसा लगा कि उन्होंने बैकी के प्लान को खराब करने के बजाय जानबूझकर उनके मूव का शिकार बनने की कोशिश की। यह देखने में बहुत अजीब लगा। इस बेहतरीन मुकाबले के अंत को और रोचक बनाया जा सकता था।

2- अच्छी बात: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

Ad

WWE Raw में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। सैथ रॉलिंस ने माइंड गेम्स खेलकर ड्रू मैकइंटायर की एंट्रेंस को खराब किया। बाद में उन्होंने खुद को स्पॉटलाइन लेने वाला बताया और WrestleMania में अपने दोनों मैच जीतने का दावा किया।

ड्रू मैकइंटायर ने भी सैथ रॉलिंस को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की। सैथ का कैरेक्टर भले ही मनोरंजक हो लेकिन जब वो सीरियस होकर प्रोमो कट करते हैं, तो फैंस काफी प्रभावित होते हैं। Raw में मैकइंटायर के साथ उनके इस कंफ्रंटेशन ने स्टोरीलाइन को रोचक बना दिया।

2- बुरी बात: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन को जानबूझकर कमजोर दिखाना

Ad

WWE Raw के आखिरी एपिसोड में सैमी ज़ेन ने फैंस को प्रभावित करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद सैमी को WWE द्वारा गुंथर जैसे डॉमिनेंट चैंपियन के खिलाफ ताकतवर दिखाने की कोशिश करनी चाहिए थी। इसी बीच कंपनी ने बड़ी गलती कर दी।

उन्होंने बैकस्टेज और कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के दौरान सैमी को कमजोर दिखाया। WWE ने यह बताने का प्रयास किया कि सैमी कमजोर हैं और उनमें गुंथर को हराने की क्षमता नहीं है। यह स्टोरीलाइन एंगल काफी निराशाजनक है क्योंकि अब ऐसा महसूस हो रहा है कि गुंथर WrestleMania में सैमी के मुकाबले बेहतर विरोधी डिजर्व करते थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications