WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिले। यह कहा जा सकता है कि इन-रिंग एक्शन के मामले में शो जबरदस्त था। सैगमेंट्स द्वारा WWE ने क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया।रेड ब्रांड में हुई कई तगड़ी चीज़ों ने फैंस का दिल जीता। कुछ जगहों पर सभी फैंस को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: Seth Rollins का प्रोमो सैगमेंट और मैच View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने WWE Raw में एक जबरदस्त प्रोमो कट किया। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के वीडियो पैकेज का जवाब दिया और बताया कि स्कॉटिश स्टार पुरानी चीज़ों से आगे नहीं बढ़ रहे हैं। उन्होंने Crown Jewel 2023 में होने वाले अपने मैच को हाइप किया।बाद में जेडी मैकडॉनघ के खिलाफ उनका सिंगल्स मैच देखने को मिला। यह मैच काफी धमाकेदार साबित हुआ और सैथ ने इस मुकाबले द्वारा जेडी को भी ताकतवर दिखाने का प्रयास किया। अंत में सैथ ने जीत दर्ज की। फैंस अब उनके और मैकइंटायर के मैच का बेसब्री से इंतजार करेंगे।1- बुरी बात: जजमेंट डे फैक्शन का लगातार मेन इवेंट में नज़र आना View this post on Instagram Instagram Postजजमेंट डे WWE Raw का टॉप फैक्शन है और वो रेड ब्रांड का अहम हिस्सा बन गए हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद फैंस अब उन्हें लगातार मेन इवेंट मैचों में देखकर थक गए हैं। अमूमन हर हफ्ते जजमेंट डे फैक्शन या इस ग्रुप का कोई सदस्य मेन इवेंट में नज़र आता है।फैंस इस चीज़ से बोर हो चुके हैं। इस हफ्ते डेमियन प्रीस्ट और कोडी रोड्स के बीच मैच हुआ। हर बार की तरह इस बार भी इंटरफेरेंस देखने को मिली और मैच के बाद ब्रॉल हुआ। कई लोगों ने WWE की इस तरह की बुकिंग पर निराशा जताई। WWE को सुधार लाने की सख्त जरूरत है।2- अच्छी बात: मिज़ टीवी सैगमेंट View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में मिज़ टीवी सैगमेंट ने फैंस एक दिल जीत लिया। इस शो में मिज़ ने गुंथर को स्पेशल गेस्ट के रूप में बुलाया। वो आए नहीं और इम्पीरियम के अन्य सदस्यों ने एंट्री की। बाद में गुंथर आए और उन्होंने द मिज़ की बेइज्जती की। द मिज़ ने गुंथर को मुंहतोड़ जवाब दिया।इम्पीरियम और गुंथर ने मिलकर द मिज़ पर हमला किया। इसी के साथ मिज़ का बेबीफेस टर्न हो गया है और वो अब गुंथर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में नज़र आ सकते हैं। इस तरह के सैगमेंट द्वारा मिज़ का बेबीफेस टर्न बुक करना शानदार चीज़ रही।2- बुरी बात: विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन को आगे नहीं बढ़ाना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का बिल्डअप देखने को नहीं मिला। रिया रिप्ली ने शो की शुरुआत में प्रोमो सैगमेंट के दौरान सिर्फ एक बार इस विषय पर बात की। इसके बाद WWE ने स्टोरीलाइन में मौजूद सुपरस्टार्स को बुक करके इसे हाइप नहीं किया।यह Crown Jewel से पहले रेड ब्रांड का आखिरी शो था। ऐसे में नाया जैक्स, शेना बैज़लर, राकेल रॉड्रिगेज़ और ज़ोई स्टार्क का शो में दिखाई नहीं देना खराब चीज़ रही। एक साथ सभी का गायब रहना अजीब था और इस चीज़ ने विमेंस टाइटल के लिए बनी हाइप को थोड़ा कम कर दिया है।