WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर पर हुआ खतरनाक हमला, फैंस ने खूब बजाई तालियां

एलिनिमेशन चैंबर से पहले हुई अंतिम रॉ काफी शानदार रही। इस शो की शुरूआत WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने की। लेकिन फैंस ने जैसा सोचा था उससे कुछ अलग देखने को यहां पर मिला। फैंस काफी खुश भी हो गए। हमेशा लैसनर अपने प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ते हैं लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। पॉल हेमन ने पहले रिकोशे का मजाक बनाया और इसके बाद मैकइंटायर का मजाक बनाया। पॉल हेमन ने कहा कि मैकइंटायर रेसलमेनिया में बुरी तरह हारेंगे।

Ad

ये भी पढ़ें: लैसनर की धुनाई और ऐज की पत्नी को RKO पड़ने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया

इसके बाद मैकइंटायर ने एंट्री की। लैसनर और मैकइंटायर दोनों का आमना-सामना हुआ। लैसनर जैसे ही मैकइंटायर पर अटैक करने वालेे थे तभी मैकइंटायर ने उन्हें शानदार क्लेमोर किक मार दी। इसके बाद मैकइंटायर वहां से चले गए। इस दौरान लैसनर को सभी फैंस बू कर रहे थे। फैंस काफी खुश लैसनर की पिटाई पर नजर आ रहे थे। जब लैसनर एंट्रेंस रैंप पर पहुंचे तब पीछे से फिर मैकइंटायर ने आकर क्लेमोर किक मार दी। इसके बाद फिर उन्होंने लैसनर को तीसरी क्लेमोर किक मार दी। लैसनर वहीं पर धरासाई हो गए।

Ad

लैसनर की पिटाई पर फैंस काफी खुश नजर आए। वो पॉल हेमन और लैसनर का मजाक बना रहे थे। अब ये लड़ाई खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। रेसलमेनिया में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए इस इवेंट में मैच होगा। इससे पहले मैकइंटायर ने अपने इरादे साफ कर दिए है। आने वाले हफ्तों में लैसनर भी इसका बदला जरूर लेंगे। लेकिन मैकइंटायर से पार पाना उनके लिए काफी मुश्किल होगा। पॉल हेमन भी इस दौरान काफी परेशान नजर आए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications