WWE में दिग्गज की वापसी और मॉन्स्टर्स द्वारा तबाही मचने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

Ujjaval
WWE Raw का मेन इवेंट तगड़ा रहा (Photo: SK Wrestling X Account)
WWE Raw का मेन इवेंट तगड़ा रहा (Photo: SK Wrestling X Account)

WWE Raw Main Event Fans Reaction: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इस शो में ज्यादातर चीज़ें साधारण रही लेकिन मेन इवेंट सबसे ज्यादा आकर्षक साबित हुआ। ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) और ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) ने मिलकर लास्ट मॉन्स्टर स्टैंडिंग मैच में बवाल मचाया। इसी बीच कई हथियारों का उपयोग हुआ। अंत में सैथ रॉलिंस ने वापसी की। इस आर्टिकल में हम Raw के मेन इवेंट को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालने वाले हैं।

Ad

WWE Raw के मेन इवेंट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(ब्रॉन्सन रीड vs ब्रॉन स्ट्रोमैन, WWE Raw का 2024 का सबसे अच्छा मेन इवेंट मैच था।)

Ad

(यह अंत जबरदस्त था। रिंग टूट गई और सैथ रॉलिंस वापसी करके ब्रॉन्सन रीड की हार का कारण बने।)

Ad

(Raw का अंत करने का तरीका बेहतरीन था। ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन स्ट्रोमैन का रिंग से लेकर सभी चीज़ों को तबाह करना शानदार था। सैथ रॉलिंस की वापसी हुई।)

Ad

(आप इस तरह से ही शो का अंत करते हैं। क्या शानदार मैच देखने को मिला, जहां दोनों मॉन्स्टर्स चीज़ों को तबाह करते हुए नज़र आए और यह देखना काफी रोचक रहा। ब्रॉन्सन रीड vs सैथ रॉलिंस एक मेन इवेंट लेवल की दुश्मनी होगी, जिसे रीड को जीतना चाहिए।)

Ad

(मेन इवेंट का अंत परफेक्ट था। ब्रॉन्सन रीड द्वारा धराशाई किए जाने के बाद आखिर सैथ रॉलिंस ने अब वापसी की और वो रीड की हार का कारण बने। इसका पूरी तरह से सेंस बनता है। इससे ब्रॉन्सन रीड की स्टार बनने वाली फ्यूड सेट हो गई और वो अभी स्टार बनने के रास्ते पर ही हैं। यह उनके करियर की सबसे बड़ी दुश्मनी होगी।)

Ad

(सैथ रॉलिंस की वापसी को जबरदस्त रिएक्शन मिला। WWE ने अच्छा काम किया। आखिर सैथ रॉलिंस ने सालों बाद काफी अच्छे फिट के कपड़े पहने।)

(मेन इवेंट की बुकिंग ने ब्रॉन्सन रीड को बेबीफेस बना दिया है। वो लगभग मैच जीत गए थे और ऐसा कई बार हुआ लेकिन रेफरी ने ध्यान देने से इंकार कर दिया। इसके बावजूद वो कंट्रोल हासिल करने में सफल हुए और बड़ा मूव लगाया। इसके बाद उनके साथ आखिरी मोमेंट पर चीटिंग हुई। यह बेबीफेस जैसी बुकिंग है।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications