Fans Reaction Paul Heyman-Seth Rollins Segment: WWE Raw के मेन इवेंट में एक जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने पॉल हेमन (Paul Heyman) को यह बताने का प्रयास किया कि रोमन रेंस और सीएम पंक को उनकी किसी भी तरह से परवाह नहीं है। उन्होंने इसके उदाहरण भी दिए। इसी बीच सैथ ने पॉल हेमन पर अटैक करके उन्हें WrestleMania से जुड़ी स्टोरी से दूर करने का भी मन बनाया। सीएम पंक ने आकर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
सैगमेंट के अंत में सैथ ने पॉल हेमन पर हमला नहीं किया और कहा कि अब उन्हें इसके बदले एक फेवर देना होगा। यह सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक एकदम बढ़िया रहा। फैंस की इसपर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आई। कुछ फैंस को सैथ गलत लग रहे हैं और उन्होंने रोमन रेंस का पक्ष लिया। दूसरी ओर कुछ प्रशंसकों ने सैगमेंट की तारीफ की। इस आर्टिकल में हम पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस और WWE दिग्गज पॉल हेमन के सैगमेंट को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़ पर एक नज़र डालेंगे।
WWE Raw में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन के सैगमेंट पर फैंस ने क्या कहा?
(सैथ रॉलिंस गलत हैं। उन्हें रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों से ही काफी ज्यादा जलन होती है।)
(शानदार WWE Raw रहा। सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन को बताया कि उन्हें भी अब एक फेवर देना होगा। वाओ, शो का अंत शॉक के साथ देखने को मिला।)
(सैथ रॉलिंस, ट्राइबल चीफ रोमन रेंस के बारे में बात करने से पहले आपको खुद को देख लेना चाहिए। उन्हें इन चीजों के लिए पॉल हेमन की जरूरत नहीं है। रोमन ने पॉल को यह सभी चीजें करने का सौभाग्य दिया। पता है क्यों? क्योंकि रोमन रेंस को पॉल हेमन पर भरोसा है। रोमन को पता है कि वो ही हमेशा पॉल हेमन के लिए ट्राइबल चीफ रहने वाले हैं।)
(पॉल हेमन हमेशा ही सैगमेंट के दौरान अपने इमोशन से मेरा ध्यान खींचने में सफल होते हैं, जैसा उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ किया। मैं पहले ही ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए उत्साहित था लेकिन अब मैं WWE Raw के इस अंत के बाद और ज्यादा उत्साह में हूं।)
(सैथ रॉलिंस, पॉल हेमन के पीछे जाकर आग से खेल रहे हैं। रोमन रेंस इस चीज को ऐसे ही जाने नहीं देंगे।)