दो हफ्ते पहले WWE रॉ में एक अनोखी घटना हुई थी। जिसके बारे में कुछ पता नहीं चला की कैसे हुआ। अब इस बात का खुलासा हो गया है। 3 अगस्त को WWE रॉ में एक ऐसी घटना हुई थी जिसे देखकर लगभग सभी लोग चकित हो गए था। दरअसल WWE रॉ में एंजेलो डॉकिंस और एंजल गार्ज़ा के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। लेकिन डॉकिंस के साथ रिंगसाइड में मौजूद रहे मोंटेज़ फोर्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। हालांकि फोर्ड जब गिरे तो डॉकिंस का ध्यान उनकी तरफ गया था। एंजल गार्जा को इससे पूरा मौका मिला और उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए इस मैच में आसानी से जीत दर्ज कर ली थी।ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अपडेट, सैथ रॉलिंस ने दी धमकी, 11 सेकेंड में हारने वाले रेसलर का आया बयानWWE में किसने की ये हरकत?इसके बाद लगातार ये बात सामने आ रही थी कि अचानक फोर्ड को क्या हुआ। बाद में बैकस्टेज में उनकी पत्नी बियांका ब्लेयर ने इसका जवाब दिया। बियांका ब्लेयर ने बैकस्टेज इंटरव्यू में कहा था कि ज़ेलिना वेगा ने उनके पति को जहरीला पदार्थ खिलाया था। हालांकि ये बात कंफर्म नहीं थी लेकिन अब हो गई है कि जेलिना ने ही फोर्ड की ड्रिंक में कुछ पदार्थ मिलाया था। इसका वीडियो फुटेज सामने आ गया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि ये हरकत जेलिना वेगा ने की है।Oh no, @Zelina_VegaWWE. Oh no. #WWERaw pic.twitter.com/8leNScd7by— WWE (@WWE) August 18, 2020बियांका ब्लेयर ने उस समय कहा था कि डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि मोटेंज को जहर दिया गया था। बियांका इसके बाद गुस्से में थी और उन्होंने जेलिना के घर जाकर भी उनकी पिटाई की थी। अब ये बात पूरी तरह सामने आ गई है कि इसके पीछे पूरी तरह वेगा का हाथ है। अब इस स्टोरीलाइन में और मजा आ गया है।स्ट्रीट प्राफिट्स और एंजल गार्जा, एंड्राडे पिछले कुछ समय से फ्यूड में शामिल हैं। यहीं वजह है कि इनके बीच WWE समरस्लैम के लिए रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच तय किया गया है। स्ट्रीट प्राफिट्स इस समय रॉ टैग टीम चैंपियन हैं। 23 अगस्त को इसका आयोजन होगा। अब बियांका और जेलिना भी रिंगसाइड में मौजूद रह सकती हैं। और बियांका यहां पक्का इस बात का बदला जरूर लेंगी। क्योंकि अब ये बात पूरी तरह साफ इस वीडियो के जरिए हो गई है कि वेगा ने ही जहरीला पदार्थ दिया था।ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपने दुश्मन के घर में घुसकर बुरी तरह हमला किया