WWE Raw हाइलाइट्स और वीडियो: 26 नवंबर, 2018

Enter caption

आज की रॉ कुछ खास नहीं थी। फैंस ने इसका ज्यादा मजा नहीं लिया । क्योंकि शो कुछ नया नहीं था। कुछ खास इस शो में नया हुआ और ना ही कोई सरप्राइज यहां देखने को मिला। लेकिन बैरन कॉर्बिन,मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले ने यहां काफी आतंक मचाया। शो की शुरूआत इन तीनों ने की है। इसके बाद इलायर आए और उनका मुकाबला लैश्ले से हुआ।लेकिन मैच के अंत में तीनों ने इलायस को बुरी तरह पीट दिया। खासतौर पर मैकइंटायर ने अपना खतरनाक रूप दिखाया।

इसके बाद कई मैच रॉ में हुए। सैथ रॉलिंस ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया। इस चैलेंज को जिगलर ने स्वीकार किया। इन दोनों के बीच काफी शानदार मैच हुआ। अंत में सैथ रॉलिंस ने अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। इसके अलावा ऑथर्स ऑफ पेन का मुकाबला टैग टीम चैंपियनशिप के लिए बॉबी रूड और चैड गेबल के साथ हुआ। मेवरिक के कारण ऑथर्स ऑफ फेन ने ये मैच जीत लिया। काफी दिनों बाद उन्होंने अपना टाइटल डिफेंड किया था।

विमेंस डिवीजन में भी रोंडा राउजी और नाया जैक्स का आमना सामना इस बार हुआ। दोनों ने एक दूसरे को चैलेंज किया। मेन इवेंट काफी अच्छा रहा। यहां बैरन कॉर्बिन का मुकाबला फिन बैलर के साथ हुआ। कॉर्बिन ने अंत में थक कर ये मैच वन ऑन टू कर दिया। उन्होंने अपने पार्टनर के तौर पर मैकइंटायर को बुला लिया। मैकइंटायर ने किक मारकर आसानी से बैलर को हरा दिया। इसके बाद लैश्ले भी आए और उन्होंने भी अपना फिनिशिंग मूव फिन बैलर को मार दिया।

WWE रॉ से जुड़ी खबरें, रिजल्ट्स, प्रीव्यू, हाइलाइट्स पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बॉबी लैश्ले ने बैरन कॉर्बिन और मैकइंटायर की मदद से इलायस को हराया

youtube-cover

जिंदर महल ने नो वे जोस को दी मात

youtube-cover

लूचा हाउस पार्टी ने द रिवाइवल को हराया

youtube-cover

एंबर मून ने एलिसा फॉक्स को हराया

youtube-cover

सैथ रॉलिंस ने जिगलर को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया

youtube-cover

साशा बैंक्स और बेली पर हुआ अटैक

youtube-cover

फिन बैलर को बैरन कॉर्बिन और मैकइंटायर ने हराया

youtube-cover

रोंडा राउजी ने नटालिया को बचाया

youtube-cover

ऑथर्स ऑफ पेन ने अपना टाइटल डिफेंड किया

youtube-cover

Quick Links