इस हफ्ते की WWE रॉ काफी अलग थी। शो में हुई अच्छी चीज़ें काफी अच्छी थीं जबकि बुरी चीज़ें काफी ज्यादा ही बुरी थीं। इसके साथ ही रॉ में एक बड़ी ही चौंकाने वाली चीज़ भी हुई। मुस्तफ़ा अली रेट्रीब्यूशन में शामिल होते हुए नज़र आए वो भी शायद इस टीम के लीडर तौर पर।
ये भी पढ़ें- WWE रॉ, 5 अक्टूबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें
कई फैंस के मन में अब ये सवाल आ रहा है कि मुस्तफ़ा अली को ही रेट्रीब्यूशन का लीडर क्यों बनाया गया। क्या वह इस टीम के लीडर भी हैं? खैर ये तो कोई नहीं कह सकता मगर इतना जरूर तय है कि अब वह इस टीम का हिस्सा जरूर हैं। इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे 5 कारण क्यों अली को रेट्रीब्यूशन में शामिल किया गया।
#5 रेट्रीब्यूशन को एक ऐसे चेहरे कि जरूरत है जिसे WWE फैंस पहचानते हों
रेट्रीब्यूशन में जितने भी लोग हैं वो काफी टैलेंटेड हैं मगर कम फैंस उनके बारे में जानते हैं। मुस्तफ़ा अली एक लीडर के तौर पर रेट्रीब्यूशन के लिए माइक पर काम कर सकते हैं। इस ग्रुप को एक ऐसे WWE रेसलर की ही जरूरत थी जिसे फैंस जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे इनकी बातों पर ज्यादा गौर किया जायेगा।
सभी लोगो के चेहरे पर मास्क लगा रहता है मगर अली को तो फैंस अच्छे से जानते हैं। उन्हें मास्क की कोई जरूरत नहीं है। शायद इस वजह से ही उन्हें इस टीम में शामिल किया गया है। कई फैंस को उन्हें इस टीम का लीडर भी मानते हैं मगर सिर्फ एक रॉ के बाद ये कहा नहीं जा सकता है कि ये सच है या नहीं। जिस तरह से अली ने इस ग्रुप को हर्ट बिज़नेस के ऊपर हमला करने को कहा उससे तो यही लगता है की अली ही इस टीम के लीडर हैं मगर अभी भी चीज़ें बदल सकती हैं। जल्द ही फैंस के सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे।
इस हफ्ते की रॉ के बाद ये भी समझ में आता है कि कैसे रेट्रीब्यूशन शो में लगातार आने में कामयाब रही। शो का ही एक रेसलर ये सब करने में उनकी मदद कर रहा था।
ये भी पढ़ें: हैल इन ए सैल पीपीवी के लिए WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान