WWE Raw Netflix डेब्यू, 6 जनवरी 2025: 2 सबसे अच्छी और बुरी चीजें जो इस हफ्ते के एपिसोड में देखने को मिलीं

Ujjaval
WWE Raw का Netflix डेब्यू शो ऐतिहासिक था (Photo: SK Wrestling X)
WWE Raw का Netflix डेब्यू शो ऐतिहासिक था (Photo: SK Wrestling X)

WWE Raw Netflix Debut Best & Worst (6 January 2025): WWE रॉ (Raw) का Netflix डेब्यू शो धमाकेदार रहा और यहां कई बड़े सरप्राइज देखने को मिले। शो में हुए मैच भी तगड़े साबित हुए। WWE ने हर तरीके से एपिसोड को अच्छा बनाने की कोशिश की लेकिन कुछ चीजों ने फैंस को थोड़ा निराश भी किया। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस खास एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर एक नज़र डालने वाले हैं।

1- WWE Raw Netflix डेब्यू की अच्छी बात: रोमन रेंस का दोबारा ट्राइबल चीफ बनना

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो की शुरुआत में ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला था। रोमन रेंस का सामना सोलो सिकोआ से हुआ। यह मैच शुरुआत से लेकर अंत तक एकदम जबरदस्त रहा। पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने जीत दर्ज करने के लिए हदें पार की। बाद में नए ब्लडलाइन का दखल देखने को मिला।

सैमी ज़ेन और जिमी उसो ने उन्हें संभाला। बीच में केविन ओवेंस ने इंटरफेयर किया और कोडी रोड्स ने उनपर हमला किया। अंत में रोमन रेंस ने सोलो पर लगातार दो स्पीयर लगाए और पिन करके शानदार जीत दर्ज की। बाद में द रॉक ने उनके प्रति सम्मान दिखाया। रोमन की जीत फैंस को बेहद पसंद आई, क्योंकि वो दोबारा ट्राइबल चीफ बन गए।

1- बुरी बात: WWE Raw के ज्यादातर चैंपियन को नज़रअंदाज करना

WWE Raw का Netflix पर प्रीमियर एपिसोड था। इससे कई सारे नए फैन कंपनी के साथ जुड़े हैं। इन सभी चीजों के बावजूद WWE ने ज्यादातर चैंपियन को नज़रअंदाज किया। शो के दौरान विमेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच हुआ। इसके अलावा रेड ब्रांड के अन्य चैंपियन फैंस के बीच अटेंडेंस में मौजूद थे।

इन रेसलर्स को WWE ने खास स्पॉट नहीं दिया और यह सही मायने में निराशाजनक चीज है। गुंथर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं और उनका एक प्रोमो फैंस का दिल जीत सकता था। इसके साथ ही आईसी चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर अपना खतरनाक रूप दिखा सकते थे, वहीं वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन वॉर रेडर्स भी शो में योगदान दे सकते थे। WWE को इन सभी चैंपियन को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए था।

2- अच्छी बात: WWE दिग्गज सीएम पंक की जीत

WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक का मैच मेन इवेंट में देखने को मिला। उनका सामना कट्टर दुश्मन सैथ रॉलिंस से हुआ। मैच में बेस्ट इन द वर्ल्ड और विजनरी का एक-दूसरे पर लगातार गुस्सा फूटा। इससे साबित हुआ कि दोनों ही रेसलर्स एक-दूसरे से कितनी नफरत करते हैं।

सैथ और पंक ने एक-दूसरे के फिनिशर्स का भी उपयोग किया और कई किकआउट देखने को मिल गए। अंत में पंक ने सैथ पर लगातार दो GTS लगाए और पिन करके जीत दर्ज की। पंक और स्टोरी के लिए यह जीत जरुरी थी। अब सैथ का गुस्सा फूटेगा और इससे कहानी जारी रह पाएगी। बिजनेस के हिसाब से यह सही कदम है।

2- बुरी बात: WWE Raw में पेंटा का डेब्यू कराने का सबसे अच्छा मौका था

WWE Raw का Netflix डेब्यू शो काफी बड़ा था और यहां धमाकेदार रिटर्न देखने को मिले। इसी बीच अगर पेंटा का डेब्यू हो जाता, तो फैंस को खुशी होती। काफी समय से पूर्व AEW स्टार पेंटा के WWE में शामिल होने की अफवाहें सामने आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि पेंटा Raw Netflix डेब्यू जैसे बड़े मंच पर आएंगे।

खास शो में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज रही। पेंटा को अगर इतने बड़े मौके पर लाया जाता, तो आते ही उनका कद बढ़ जाता है। हालांकि, WWE ने मौका गंवा दिया और अब वो अगले रेड ब्रांड के शो द्वारा संभावित तौर पर डेब्यू कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications