WWE Raw प्रीव्यू: 5 सालों बाद फेमस सुपरस्टार की होगी वापसी, Hell in a Cell के पहले मचेगा जबरदस्त बवाल?

Raw
Raw

- Raw में एलेक्सा ब्लिस और शायना बैजलर की दुश्मनी आगे बढ़ेगी

एलेक्सा ब्लिस और शायना बैजलर के बीच Raw में स्टोरीलाइन देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते उनका सैगमेंट काफी चर्चा का विषय रहा था। काफी लोगों को सैगमेंट पसंद नहीं आया था जबकि कुछ फैंस ने इसकी तारीफ की। खैर, WWE ने अब स्टोरीलाइन की शुरुआत कर दी है। Raw में दुश्मनी को आगे बढ़ाया जा सकता है।

एलेक्सा ब्लिस Raw के एपिसोड में शायना बैजलर के साथ माइंड गेम्स खेल सकती हैं। इस सैगमेंट द्वारा WWE अपने अगले पीपीवी Hell in a Cell के लिए एक बड़े मैच की घोषणा कर सकता है। खैर, देखना होगा कि Raw में दोनों की स्टोरीलाइन पहले से बेहतर बनेगी या नहीं।

Quick Links