एलिमिनेशन चैंबर अब रिकॉर्ड बुक्स का हिस्सा हो गया है और इस मंडे हमें रॉ में कुछ बेहद ज़बरदस्त देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि खुद विंस मैकमैहन एक कहानी का हिस्सा हैं तो वहीं रोंडा राउजी अपने ऊपर हुए वार को लेकर बात करना चाहेंगी। एलिमिनेशन चैंबर में हमें नए विमेंस टैग टीम चैंपियन मिले हैं जिसकी वजह से आनेवाले समय में काफी ज़बरदस्त मैच और लड़ाइयां देखने को मिलेंगी।
इस तरह किसी भी शो के बाद वाले रॉ में काफी सारे रैसलर्स की वापसी भी होती है तो वो भी एक कारण है जिसकी वजह से शो काफी ज़बरदस्त बन सकता है। वैसे तो WWE ने हमेशा ही कहा है कि कंपनी में कभी भी कुछ भी हो सकता है, इसलिए अगर कुछ अलग और हैरान कर देने वाला सैगमेंट शो में होता है तो हैरान नहीं होना चाहिए। इस समय जिस तरह की स्थिति है, हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि कंपनी रैसलमेनिया को और बेहतर बनाने के लिए कुछ बड़े कदम उठा सकती है। इस सब को ध्यान में रखकर आइए आपको बताते हैं वो चीज़ें जो शो में हो सकती हैं:
#5 विंस मैकमैहन बैकी पर जुर्माना लगाते हैं
![Who's The Man Now?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/292e7-15504714478604-800.jpg 1920w)
बैकी लिंच ने जिस तरह से रोंडा राउजी पर एलिमिनेशन चैंबर वाले मैच के बाद वार किया उससे ये बात तो तय है कि दोनों के बीच लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। इनके बीच मैच होने का मतलब है कि रैसलमेनिया का हिट होना और कंपनी को फायदा होना।
इसी वजह से विंस मैकमैहन ने पिछले हफ्ते रॉ के अंत में बैकी लिंच को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि बैकी हर वो काम करेंगी जिससे वो चैंपियनशिप वाली कहानी का हिस्सा रहें। हालांकि वो तो इसके लिए आनेवाले समय में लड़ेंगी लेकिन जो कदम उन्होंने एलिमिनेशन चैंबर वाले मैच के बाद लिए उसकी वजह से विंस उनपर जुर्माना लगाएंगे और वो उसे देकर चेयरमैन पर तंज कसेंगी। अब इसका नतीजा क्या होगा ये तो आप भी समझते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप के लिए कौन लड़ेगा?
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/6c3be-15504764433694-800.jpg 1920w)
इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप अब फिन बैलर के नाम है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, क्योंकि वो उसे बॉबी लैश्ले से एलिमिनेशन चैंबर में जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि इस जीत के बाद पूर्व चैंपियन बॉबी लैश्ले काफी नाराज़ हो गए थे, लेकिन ये देखना होगा कि क्या वो फिन से चैंपियनशिप के लिए आज ही लड़ेंगे या लियो रश उनके इस सपने को तोड़ देंगे।
एक लड़ाई में मज़ा तभी आता है जब उसका हिस्सा ज़बरदस्त रैसलर्स हों, और इस कहानी में दोनों ही रैसलर्स काफी अच्छे हैं क्योंकि एक के अंदर शक्ति है तो वहीँ दूसरे की हाई-फ्लयिंग मूव्स काफी ज़बरदस्त हैं। इस तरह का मैच एक अच्छा कदम होगा, लेकिन कंपनी को इस समय फिन और बॉबी की जगह बॉबी और लियो की कहानी को आगे बढ़ाना चाहिए। ये एक अच्छा तरीका है जिससे वो और हील बन जाएं और जब वो फैंस से ऑर्गेनिक हीट पाने लगें तब फिन बैलर उनसे लड़ें।
#3 रिवाइवल को कौन चैलेंज करेगा?
![At long last, The Revival lift the Raw Tag Team Titles!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/26f47-15504768636320-800.jpg 1920w)
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले रिवाइवल कंपनी से जाने की मांग कर रहे थे और उस समय AEW उनको अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन कंपनी ने एक ज़बरदस्त कदम उठाया और रिवाइवल को मेंस टैग टीम चैंपियन बना दिया।
इसकी वजह से अब वो गोल्ड के साथ हैं, लेकिन उन्होंने एलिमिनेशन चैंबर में अपना टाइटल डिफेंड नहीं किया था। ये मुमकिन है कि इस शो के दौरान उनके अगले चैलेंजर्स का नाम उजागर हो और अगर वो कोई ऐसी टीम होती है जिसे हम सब देखना चाहते हैं, तो उससे ना सिर्फ शो की बल्कि सैगमेंट और इनकी चैंपियनशिप को भी फायदा मिलेगा।
ब्रे वायट इस समय वापसी के लिए तैयार हैं और ल्यूक हार्पर भी, लेकिन ये देखना होगा कि क्या वो वापसी करेंगे और रिवाइवल के अगले चैलेंजर्स होंगे? वैसे इनके बीच एक मैच काफी अच्छा होगा, और उससे फैंस को एंटरटेनमेंट मिलेगा।
#2 रोंडा राउजी, विंस से कहकर बैकी को वापस लाएंगी
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/09293-15504773247043-800.jpg 1920w)
रोंडा राउजी ने एलिमिनेशन चैंबर में अपना टाइटल डिफेंड किया और उसके बाद शार्लेट फ्लेयर ने उन्हें चैलेंज किया जिसके बाद बैकी लिंच हमें आती हुई दिखीं। अपनी बैसाखियों से उन्होंने ना सिर्फ शार्लेट फ्लेयर को पीटा बल्कि रॉ विमेंस चैंपियन को भी काफी चोट पहुंचाई।
हम सब जानते हैं कि रोंडा राउजी कभी भी लड़ाई से पीछे नहीं हटती हैं, और इसलिए वो विंस से बैकी को वापस लाने के लिए कहेंगी। आप जानते हैं कि इस तरह की कहानियां पहले भी हुई हैं, और ये बात तो तय है कि आनेवाले समय में बैकी लिंच रोंडा राउजी को टाइटल के लिए चैलेंज करेंगी। इस कहानी से उस मैच की शुरुआत होगी जिसको हम सब सर्वाइवर सीरीज में देखने वाले थे लेकिन द मैन को आई चोट की वजह से उसे आगे बढ़ाना पड़ा। अब बस ये देखना बाकी है कि शार्लेट इस मैच का हिस्सा बनेंगी या इसके उल्ट कुछ और होगा।
#1 विमेंस टैग टीम चैंपियंस को कौन चुनौती देगा
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/e8950-15504776988149-800.jpg 1920w)
साशा बैंक्स और बेली नए दौर की विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं, और इनके काम को देखकर आप ये कह सकते हैं कि वो अपनी जीत से काफी खुश थीं। फैंस भी उनकी जीत से उत्साहित थे, लेकिन जब आप चैंपियन होते हैं तो एक सवाल हमेशा आपके सामने रहता है और वो है आपकी अगली लड़ाई किससे होगी।
इस समय रॉ में सिर्फ टमिना स्नूका और नाया जैक्स ही इनकी विरोधी टीम बनने के लायक है, क्योंकि रायट स्क्वाड अभी फैंस के बीच इतना लोकप्रिय नहीं है। हालांकि अगर नटालिया और डैना ब्रूक एक टैग टीम बनाकर इन्हें चैलेंज करें तो अच्छा होगा, लेकिन उसकी संभावनाएं काफी कम हैं। टमिना स्नूका और नाया जैक्स में हुनर हैं और वो काफी अच्छा हील वाला किरदार कर रही हैं इसलिए इन्हें ही मौका मिलना चाहिए। आप रॉ की लाइव कमेंट्री के लिए हमारे साथ सुबह 6:30 बजे से जुड़ सकते हैं।