WWE Raw प्रीव्यू: जिंदर महल लेंगे दिग्गज से बदला, गोल्डबर्ग की चुनौती का मिलेगा जवाब

Raw में बॉबी लैश्ले और निकी एश के सैगमेंट देखने को मिलेंगे
Raw में बॉबी लैश्ले और निकी एश के सैगमेंट देखने को मिलेंगे

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रह सकता है। पिछले कुछ हफ्ते से Raw के एपिसोड्स में सुधार देखने को मिला है। पिछले हफ्ते WWE ने जबरदस्त मैच और सैगमेंट्स बुक करते हुए सभी का ध्यान खींचा था। हर एक फैन को पिछले हफ्ते का एपिसोड पसंद आया था। इस वजह से उम्मीद है कि Raw का अगला एपिसोड भी रोचक रहेगा।

WWE ने अभी कुछ चीज़ों का ऐलान कर दिया है। Raw में SummerSlam के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा और कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। Raw के एपिसोड में टाइटल मैच के अलावा कुछ सैगमेंट्स का ऐलान हो गया है। WWE इस एपिसोड द्वारा कुछ नई स्टोरीलाइंस भी शुरू कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड में प्रीव्यू के बारे में बात करने वाले हैं।

- Raw में निकी एश का सैगमेंट

पिछले हफ्ते निकी एश ने सभी को चौंका दिया था। रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के बीच Raw के एपिसोड में मैच देखने को मिला था। यह Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच मेन इवेंट में बुक किया गया। मुकाबला काफी अच्छे तरीके से चल रहा था लेकिन फ्लेयर की वजह से इसका अंत DQ से हो गया। रिप्ली इससे खुश नहीं थीं और उन्होंने फ्लेयर पर बुरी तरह हमला किया। निकी एश ने फायदा उठाकर एंट्री की और अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। उन्होंने इसके साथ ही अपने करियर में पहली बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती।

Raw के इस एपिसोड में निकी एश का सैगमेंट देखने को मिलेगा। इस दौरान वो अपनी जीत और WWE में अपने सफर को लेकर बात कर सकती हैं। इस सैगमेंट में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली दिखाई दे सकती हैं। फ्लेयर अपने रीमैच की मांग कर सकती हैं जबकि रिया रिप्ली आकर उनपर हमला कर सकती हैं। निकी एश का यह सैगमेंट Raw में देखने लायक रहने वाला है। वो अपने टाइटल को Raw के दौरान डिफेंड भी कर सकती हैं।

- Raw में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल की दुश्मनी आगे बढ़ेगी?

Raw में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल की स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती है। पिछले हफ्ते ड्रू ने आकर महल और उनके साथियों पर बुरी तरह हमला किया था। उन्होंने मुख्य रूप से शैंकी को निशाना बनाया था। Raw के एपिसोड में उनकी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है। जिंदर महल और उनके साथी सभी को चौंका सकते हैं।

Raw में ड्रू मैकइंटायर प्रोमो कट कर सकते हैं और यहां वो महल को SummerSlam में मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। जिंदर इस चैलेंज का जवाब दे सकते हैं और फिर वीर और शैंकी के साथ मिलकर मैकइंटायर पर हमला कर सकते हैं।

- एजे स्टाइल्स और ओमोस vs वाइकिंग रेडर्स (Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

Raw में एजे स्टाइल्स और ओमोस का सामना वाइकिंग रेडर्स से Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होने वाला है। Money in the Bank में उनके बीच मैच देखने को मिला था। इस दौरान स्टाइल्स और ओमोस को जीत मिली थी। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच Raw टैग टीम टाइटल्स के लिए मैच देखने को मिलेगा।

दोनों टीमों के बीच अंतिम मैच रोचक साबित हुआ था। Raw में भी उनका यह मैच जबरदस्त साबित हो सकता है। इस मैच में टाइटल चेंज के चांस काफी कम है। ऐसे में Raw के एपिसोड में एजे स्टाइल्स और ओमोस को जीत मिल सकती है। हालांकि, वाइकिंग रेडर्स अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत सकते हैं।

- Raw में अली और मंसूर की टैग टीम की शुरुआत होगी

Raw में काफी समय से अली और मंसूर के बीच स्टोरीलाइन चल रही है। लगातार अली Raw के एपिसोड्स में मंसूर को WWE सुपरस्टार्स की हरकतों के बारे में बता रहे हैं। अली यहां मुख्य रूप से मंसूर को WWE में सफलता हासिल करने के लिए तैयार कर रहे हैं। पिछले हफ्ते एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था।

इस दौरान एडम पीयर्स ने बताया था कि मंसूर और अली अगले हफ्ते एक टैग टीम मैच में साथ दिखाई दिए थे। दोनों ही सुपरस्टार्स अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं। WWE में इस समय अच्छी टैग टीम जोड़ियों की जरूरत है। अली और मंसूर मिलकर काफी अच्छा काम कर सकते हैं। उनके सफर की शुरुआत Raw से होने वाली है।

- Raw में बॉबी लैश्ले का सैगमेंट

Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले का एक सैगमेंट देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते गोल्डबर्ग की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली थी। उन्होंने आकर बॉबी लैश्ले को चैलेंज किया था और यहां से उनका एक बड़ा WWE टाइटल मैच टीज़ हुआ था। अब बॉबी लैश्ले Raw में गोल्डबर्ग की चुनौती का जवाब दे सकते हैं।

Raw में वो SummerSlam में अपने मैच को लेकर बात कर सकते हैं। इस सैगमेंट के दौरान वो बॉबी लैश्ले की चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं और उन्हें चेतावनी दे सकते हैं। गोल्डबर्ग Raw के इस एपिसोड में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, उनकी लैश्ले के साथ दुश्मनी जरूर आगे बढ़ने वाली है।