साल 2020 का अंत जल्द ही होने वाला है। इसके पहले WWE के RAW ब्रांड का एक एपिसोड बचा है। WWE इसे जरूर ही खास बनाना चाहेगा। दरअसल, पिछले हफ्ते RAW का एपिसोड काफी ज्यादा बोरिंग था और हर कोई इस एपिसोड से निराश हुआ था। फैंस ने सोशल मीडिया पर WWE की कड़ी निंदा भी की थी।SmackDown का अंतिम एपिसोड जबरदस्त था और इसने हर फैन की RAW के एपिसोड को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी। WWE ने पिछले कुछ समय से रेटिंग्स के मामले में काफी ज्यादा संघर्ष किया है और ऐसे में RAW के एपिसोड से ज्यादा रेटिंग्स की उम्मीद रहने वाली हैं। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ें तय नहीं की है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- 2020 हुए 4 WWE पीपीवी जिन्होंने सबसे ज्यादा निराश किया: गोल्डबर्ग ने दिया था सबसे भयानक मैचइसके बावजूद शो बेहतर साबित हो सकता है। इसलिए आइए RAW के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- RAW में ड्रू मैकइंटायर, कीथ ली और शेमस का WWE चैंपियनशिप मैच तय होते हुए नजर आएं? View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर, कीथ ली और शेमस ने टैग टीम मैच में साथ काम किया था। इस दौरान कीथ ली और शेमस के बीच अनबन देखने को मिली थी। ड्रू मैकइंटायर ने कई मौकों पर उन्हें शांत भी किया। खैर, मैच जीतने के बाद शेमस ने कीथ ली पर हमला कर दिया था। साथ ही मैकइंटायर इस चीज़ से काफी ज्यादा निराश थे।WWE ने यहां से तीनों के बीच रॉयल रंबल पीपीवी में WWE चैंपियनशिप मैच टीज़ किया था। खैर, RAW के एपिसोड में उनके बीच मैच आधिकारिक रूप से बुक होते हुए नजर आ सकता है। कीथ ली जरूर ही शेमस से बदला लेना चाहेंगे। साथ ही ड्रू इस दौरान उन्हें अलग के चक्कर में दोनों के दुश्मन बन सकते हैं। देखा जाए तो हर कोई तीनों ही तगड़े सुपरस्टार्स के बीच मैच देखना चाहेगा।ये भी पढ़ें:- 5 चीजें जो इस हफ्ते WWE RAW, NXT और SmackDown में जरूर होनी चाहिए