WWE Raw प्रीव्यू: 28 जनवरी 2019

Ankit
Enter caption

WWE रॉयल रंबल खत्म हो चुकी है और अब रैसलमेनिया का प्लान तैयार किया जा रहा है। काफी सारी कहानियां बदल जाएगी और कुछ नए सुपरस्टार्स दस्तक दे सकते हैं। सैथ रॉलिंस ने जहां रॉयल रंबल को जीता जबकि ब्रॉक लैसनर ने अपने टाइटल को डिफेंड किया।

इस हफ्ते की रॉ काफी खास होने वाली है क्योंकि बाकी सुपरस्टार्स अपना रैसलमेनिया के लिए प्लान बताएंगे जबकि कुछ सुपरस्टार्स के बीच नई कहानी का आगाज होगा। WWE का अगला पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर होने वाला है , जिसके लिए इस हफ्ते से तैयारियां हो जाएंगी। शायद कुछ रीमैच का एलान होने वाला है। देखना होगा कि इस हफ्ते रॉयल रंबल के बाद होने वाली रॉ कैसी होगी।

कुछ नए सुपरस्टार्स दस्तक दे सकते हैं दस्तक।

Enter caption

जैसा की पिछले कुछ एपिसोड से देख रहे हैं कि EC3, हैवी मैशनरी जैसे सुपरस्टार्स दस्तक तो दे रहे हैं लेकिन उनके लिए कुछ स्टोरीलाइन तैयार नहीं की है। अब रॉयल रंब खत्म हो चुकी है तो विंस मैकमैहन इस हफ्ते से इनके लिए नई कहानियां ला सकते हैं, जिससे ये सुपरस्टार्स भी ब्रांड में अच्छे मैच दे सके।

Get WWE News in Hindi Here

रोंडा राउजी के लिए अब आगे क्या होगा?

Enter caption

रॉयल रंबल में रोंडा राउजी ने साशा बैंक्स के खिलाफ अपने विमेंस टाइटल को डिफेंड कर लिया है। दूसरी ओर बैकी लिंच ने रॉयल रंबल को जीता हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बैकी लिंच रॉ में दस्तक देकर रोंडा राउजी को रैसलमेनिया के लिए चैलेंज कर सकती हैं। हालांकि अभी तक कुछ साफ नहीं है कि क्या बैकी ऐसा करेगी या नहीं लेकिन साशा बैंक्स भी रीमैच का एलान कर सकती हैं।

ब्रॉक लैसनर को मिलेगा नया चैलेंजर?

Enter caption

रॉयल रंबल में हुए फिन बैलर और ब्रॉक लैसनर के मैच में लैसनर से टाइटल को डिफेंड किया। लैसनर ने सभी दाव बैलर पर लगाएं लेकिन सिर्फ एक ही मूव लैसनर को जीत दिला सका। बैलर ने बेहतरीन प्रदर्शन से दिल जीत लिया। अब लैसनर को रॉ में नया चैलैंजर मिल सकता है , या फिर फिन बैलर एक बार फिर से मैच की मांग कर सकते हैं। हालांकि अब लैसनर शायद रैसलमेनिया में मैच लड़े उससे पहले WWE में उनका कोई रोल नहीं होगा। अब देखना होगा कि रॉ में पॉल हेमन अगर लैसनर के साथ आते हैं तो क्या करते है।

रॉयल रंबल विजेता सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया के लिए अपना प्लान बताएंगे

Enter caption

साल 2019 मेंस रॉयल रंबल के विजेता सैथ रॉलिंस हैं। इस हफ्ते में रॉ में वो एलान करेंगे कि वो रैसलमेनिया में किसके खिलाफ जाएंगे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप दोनों के लिए रॉलिंस के दरवाजे खुले हुए हैं। कयास ये लगाया जा रहा है कि रॉलिंस यूनिवर्सल टाइटल के लिए जा सकते हैं जबकि डेनियल ब्रायन का नाम भी काफी चर्चा में हैं। देखना होगा कि रॉ में सैथ रॉलिंस किसके खिलाफ जाते हैं। आप हमारे साथ रॉ की लाइव कमेंट्री के लिए सुबह 6:30 बजे से जुड़ सकते हैं।

Quick Links