रॉ (Raw) का अगला एपिसोड अहम रहेगा। समरस्लैम (SummerSlam) काफी करीब आते जा रहा है। यह इवेंट WWE के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस वजह से WWE पहले ही इवेंट के लिए बेहतर तरीके से हाइप बनाना चाहेगा। ऐसे में उन्हें Raw के एपिसोड को खास और रोचक बनाने की जरूरत होगी। इससे सभी फैंस के बीच शो चर्चा का विषय बन जाएगा। मौजूदा समय में Raw के एपिसोड उतने रोचक नहीं रहे हैं।What's @JinderMahal's game plan? 🤔#WWERaw pic.twitter.com/lQsU3t2e14— WWE (@WWE) August 3, 2021साथ ही रेटिंग्स के मामले में भी WWE संघर्ष कर रहा है। अगर उन्हें व्यूअरशिप को स्थिर रखना है तो Raw में कुछ धमाकेदार चीज़ें बुक करनी होगी। इससे शायद WWE को फायदा होगा। Raw के लिए WWE ने अब तक कुछ सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा भी कई धमाकेदार चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- Raw में रैंडी ऑर्टन वापसी करेंगे?Randy Orton strikes again 😂 pic.twitter.com/995fYPFEuH— Pro Wrestling Finesse (@ProWFinesse) August 2, 2021रिडल काफी समय से Raw में अकेले ही दिखाई दे रहे हैं। रैंडी ऑर्टन अचानक से टेलीविजन पर से गायब हो गए और अब तक दिखाई नहीं दिए हैं। पिछले कुछ हफ्ते से लगातार रिडल अकेले ही ओमोस और एजे स्टाइल्स के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ने पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन की बुरी हालत कर दी है। Raw के एपिसोड में वो इस चीज़ को जारी रख सकते हैं। उनकी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है और एक बार फिर हील सुपरस्टार्स का पलड़ा भारी रह सकता है।इसके बाद रैंडी ऑर्टन को वापसी करते हुए अपने साथी को बचाना चाहिए। SummerSlam में WWE Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए रिडल और रैंडी ऑर्टन का एजे स्टाइल्स और ओमोस के खिलाफ मैच प्लान कर रहा है। अब SummerSlam के आयोजन में कुछ ही हफ्ते रह गए हैं और ऐसे में रैंडी ऑर्टन को वापसी जरूर करनी चाहिए। अगर ऑर्टन की वापसी होती तो Raw के इस एपिसोड से उनका टाइटल मैच भी तय हो सकता है।