फैंस को इस हफ्ते की रॉ का इंतजार है। लगातार रॉ के दो एपिसोड अच्छे नहीं रहे हैं। और इसे फैंस की तरफ से ख़राब रिव्यू मिले थे। पिछले दोनों एपिसोड में हमें TLC पीपीवी के लिए दुश्मनियो का बिल्ड-अप देखने को मिला लेकिन ज्यादातर चीज़ें सोच के मुताबिक हुई थी। बहुत मजाक रॉ का हुआ था।
टीएलसी से पहले रॉ का ये अंतिम एपिसोड होगा। ऐसे में कंपनी के लिए ये चुनौती भरा होगा। ब्रॉन स्ट्रोमैन पर भी सभी की नजरें यहां रहेंगी। क्या वो यहां वापसी करेंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। पिछले हफ्ते डीन एंब्रोज ने भी अपने करेक्टर में काफी बदलाव किया था। फिर से वो सैथ रॉलिंस के हाथों बच गए लेकिन उन्होंने सैथ रॉलिंस को पीट दिया था। विमेंस डिवीजन में भी घमासान देखने को मिलेगा। खासतौर पर रोंडा राउजी पर अब सभी की नजरें हैं।
चलिए नजर डालते हैं कि रॉ में क्या क्या होगा खास।
क्या एक बार फिर एंब्रोज बच कर निकल जाएंगे?
डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के बीच टीएलसी में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच होगा। पिछले हफ्ते मॉस्क के साथ और सिक्योरिटी के साथ डीन एंब्रोज रिंग में आए थे। सैथ रॉलिंस ने उन पर अटैक तो किया लेकिन अंत में डीन एंब्रोज ने दो डर्डी डीड्स उन्हें दे दिए। लगातार ये ही हो रहा है। तो क्या इस हफ्ते अब सैथ रॉलिंस कुछ नई रणनीति अपनाएंगे। क्या टीएलसी में तीसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डीन एंब्रोज अपने नाम करेंगे?
WWE की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।