WWE Raw प्रीव्यू: 29 अक्टूबर, 2018
WWE का अगला पे-पर-व्यू इवेंट 2 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद में होगा। इससे पहले रॉ का आखिरी एपिसोड नॉर्थ कैरोलिना के शार्लेट शहर में होगा। इस एपिसोड पर दुनिया भर के फैंस की नजरें टिकी होंगी। फैंस उम्मीद लगाए बैठे होंगे कि पिछले हफ्ते हील टर्न लेने के बाद डीन एम्ब्रोज़ क्या जवाब देंगे। अगर डीन एम्ब्रोज़ जवाब देने आए तो वहां सैथ रॉलिंस का आना तय है।
इसके अलावा ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन के आने की भी संभावना है। दोनों आकर ब्रॉन स्ट्रोमैन को चेतावनी दे सकते हैं। ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स, केन और टेकर में से कोई ना कोई आकर जरूर आखिर बार प्रोमो देना चाहेगा।
आइए नजर डालते हैं कि क्राउन ज्वेल से पहले रॉ के आखिरी एपिसोड में क्या-क्या हो सकता है:
डीएक्स (ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स) और ब्रदर्स ऑफ डैस्ट्रक्शन (द अंडरटेकर और केन) के मैच में पहले हो सकता है आमना-सामना
2 नवंबर को होने वाले क्राउन ज्वेल इवेंट में डीएक्स का सामना ब्रदर्स ऑफ डैस्ट्रक्शन के साथ होगा। WWE इतिहास में पहली बार ये दो टीमें एक दूसरे के आमने-सामनें होंगी।
ऑस्ट्रेलिया में हुए सुपर शो डाउन में ट्रिपल एच और अंडरटेकर के मैच से ये दुश्मनी शुरु हुई थी। अब तक इस दुश्मनी की वजह से कई शानदार प्रोमो देखने को मिले हैं। अब क्राउन ज्वेल से पहले होने वाले आखिरी एपिसोड में इनका आमना सामना हो सकता है।