WWE Raw प्रीव्यू: अपनी बेइज्जती का बदला लेगी शील्ड, 2 लैजेंड करेंगे रिंग में वापसी

फैंस की नजरें हैल इन ए सैल पर टिकी है। हैल इन ए सैल से पहले रॉ का ये अंतिम एपिसोड होगा। इस बार की रॉ काफी धमाकेदार होने वाली है। पिछले हफ्ते की रॉ में धमाकेदार चीजें हुई। शील्ड का रीयूनियन होने के बाद उन्हें मार पड़ी थी। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जिगलर और मैकइंटायर के साथ मिलकर उन्हें पीटा था। रॉ लॉकर रूम के सभी सुपरस्टार्स ने उन पर हमला कर दिया है। इस हफ्ते अब शील्ड इसका बदला लेगी। वहीं एक बार फिर एरीना में रोंडा का जलवा देखने को मिलेगा। ट्रिपल एच भी कल दोबारा रॉ में अंडरटेकर का जवाब देने आएंगे। इसके अलावा मिक फोली भी यहां नजर आएंगे। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते रॉ में क्या-क्या देखने को मिल सकता है:

#एक्शन में नजर आएंगी रोंडा राउजी

रोंडा राउजी और नटालिया का मुकाबला एलिसा फॉक्स और एलेक्सा के साथ होगा। हैल इन ए सैल में एलेक्सा और रोंडा के बीच चैंपियनशिप मैच होगा। उससे पहले अंतिम बार रिंग में धमाका देखने को जरूर मिलेगा।

#क्या शील्ड लेगी बदला?

पिछले हफ्ते रॉ के पूरे रोस्टर ने शील्ड पर हमला किया था। शील्ड की बुरी तरह धुनाई हुई थी। स्ट्रोमैन, जिगलर और मैकइंटायर के साथ सभी थे। इस हफ्ते अब शील्ड नई ऱणनीति के साथ उतरेगी और बदला लेगी।

#ट्रिपल एच देंगे अंडरटेकर को जवाब

पिछले हफ्ते अंडरटेकर ने आकर ट्रिपल एच को चुनौती दी थी और पुरानी फ्यूड के बारे में याद दिलाया था। इस हफ्ते ट्रिपल एच रॉ में नजर आएंगे और अंडरटेकर की बातों का जवाब देंगे।

#काफी अर्से बाद रिंग में नजर आएंगे मिक फोली

मिक फोली को हैल इन ए सैल का बादशाह कहा जाता है। वो इस बार यहां नजर आएंगे। 20वीं सालगिरह को लेकर वो यहां आएंगे। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे है।