Raw का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। शो की शुरुआत शानदार मैच से हुई और अंत भी धमाकेदार रहा। Raw के बीच में WWE दिग्गज भी नजर आए और US टाइटल मैच भी देखने को मिला। खैर, आइए Raw के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स पर नजर डालते हैं। - Raw की शुरुआत में सैथ रॉलिंस का प्रोमो"Let's all take a moment to admire and enjoy the greatness that is @reymysterio."We can get on board with that, @WWERollins. #WWERaw pic.twitter.com/O6dIeVOAiK— WWE Universe (@WWEUniverse) June 2, 2020सैथ रॉलिंस ने अपने साथियों के साथ एंट्री की। उन्होंने प्रोमो कट किया और यहां रे मिस्टीरियो के बारे में बात की। उन्होंने मिस्टीरियो को दिग्गज कहा और उनका एक वीडियो पैकेज दिखाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मिस्टीरियो ने Raw के भविष्य के लिए सेक्रिफाइज किया। खैर, इसके बाद एलिस्टर ब्लैक की एंट्री हुई और उन्होंने रॉलिंस पर हमला किया। फिर मैच शुरू हुआ। - Raw में सैथ रॉलिंस vs एलिस्टर ब्लैकBridge appreciation tweet.#WWERaw @WWEAleister pic.twitter.com/sVek8Lhg5n— WWE Universe (@WWEUniverse) June 2, 2020WWE ने काफी समय पहले मैच की घोषणा कर दी थी। शुरुआत में रॉलिंस का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने ब्लैक को जल्द उठने नहीं दिया। पूरे मैच में रॉलिंस का पलड़ा भारी रहा। एलिस्टर ब्लैक ने धीरे-धीरे वापसी करने का प्रयास किया। मैच के अंत में एलिस्टर ब्लैक, रॉलिंस पर ब्लैक मास लगाने जा रहे थे लेकिन मर्फी और थ्योरी की इंटरफेरेंस हुई। इस दौरान हम्बर्टो कारिलो की एंट्री हुई और रॉलिंस ने ब्लैक को स्टॉम्प लगाया लेकिन ब्लैक ने किकआउट किया और फिर ब्लैक मास से जीत हासिल की।नतीजा: एलिस्टर ब्लैक को सैथ रॉलिंस पर जीत मिलीसैथ रॉलिंस हार से खुश नहीं थे और उनकी टीम ने मिलकर कारिलो पर हमला किया। इसके बाद रॉलिंस ने अपने साथियों की मदद से ब्लैक पर भी स्टॉम्प लगाया। - Raw में एंजल गार्जा का इंटरव्यूWhat's cooler than being cool?ICE COLD.#WWERaw @Zelina_VegaWWE pic.twitter.com/zfNRaFxoMM— WWE Universe (@WWEUniverse) June 2, 2020एंगल गार्जा का इंटरव्यू चार्ली क्रूसो ने लिया। उन्होंने यहां पिछले हफ्ते अपनी जीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो हर चीज़ में बेस्ट है और वो दूसरों से एक कदम आगे हैं। गार्जा ने पिछले हफ्ते अपने बर्ताव के बारे में भी बात की। इसके बाद गार्जा ने क्रूसो को एक गुलाब दिया लेकिन जेलिना वेगा ने उसे तोड़ दिया। - Raw में शॉन माइकल्स का प्रोमोTake it from @ShawnMichaels:@EdgeRatedR's got the EDGE at #WWEBacklash! #WWERaw pic.twitter.com/h2gTpV3Rnc— WWE Universe (@WWEUniverse) June 2, 2020शॉन माइकल्स ने ऐज और रैंडी ऑर्टन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई सारे बढ़िया रेसलिंग मैच लड़े हैं। उन्होंने कहा है कि दोनों स्टार्स ने स्टेज सजा लिया है लेकिन ये उनके ऊपर है कि वो इसे कितना अच्छा बनाते हैं। शॉन माइकल्स ने मैच के विजेता के रूप में ऐज को चुना। - Raw में अपोलो क्रूज और केविन ओवेंस का सैगमेंटAnd so it's ON for the #USTitle on #WWERaw! Who's leaving with the gold: @FightOwensFight or @WWEApollo?— WWE (@WWE) June 2, 2020अपोलो क्रूज का इंटरव्यू लिया गया और उन्होंने यहां कई सारी चीज़ों के बारे में बात की। इसके बाद केविन ओवेंस की एंट्री की। उन्होंने अपोलो को बधाई दी। खैर, अपोलो ने कहा कि वो अपनी टाइटल को सबसे पहले ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करना चाहते हैं। - Raw में अपोलो क्रूज vs केविन ओवेंस (US चैंपियनशिप)The first challenger for @WWEApollo's #USTitle is ... @FightOwensFight?!Bold choice, champ. #WWERaw pic.twitter.com/sge326hF8Z— WWE (@WWE) June 2, 2020मैच की शुरुआत में दोनों ने अपनी ताकत दर्शायी और यहां ओवेंस ने कुछ शानदार मूव्स लगाकर चैंपियन को पिन करने की कोशिश की लेकिन वी असफल रहे। मैच बढ़िया चल रहा था और अपोलो हफ्ते दर हफ्ते अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर रहे हैं। खैर, मैच अपने अंतिम चरण में था लेकिन एंड्राडे और एंजल गार्जा ने ओवेंस और क्रूज पर हमला किया। नतीजा: डिसक्वालिफिकेशन से मैच खत्म हुआ- Raw में अपोलो क्रूज और केविन ओवेंस vs एंड्राडे और एंजल गार्जाThe look on @Zelina_VegaWWE's face says it all.@FightOwensFight & @WWEApollo are VICTORIOUS on #WWERaw! pic.twitter.com/dvXJynMLhU— WWE (@WWE) June 2, 2020इंटरफेरेंस की वजह से टैग टीम मैच देखने को मिला। मैच में हील स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया और गार्जा ने ओवेंस के घुटनों पर हमला किया। खैर, अपोलो ने टैग किया और वो भारी पड़े। मैच के अंत में एंजल, केविन पर हमला करने में लगे हुए थे और अपोलो ने इस दौरान एंड्राडे पर पावरबॉम्ब लगाया और पिन किया। नतीजा: अपोलो क्रूज और केविन ओवेंस को जीत मिलीवाइकिंग रेडर्स और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का बॉलिंग सैगमेंट देखने को मिला जो काफी मजेदार रहा। - Raw में बिली के vs निकी क्रॉसThumbs up!High-five!#TheIIconics' @BillieKayWWE just scored a HUGE win over WWE Women's #TagTeamChampion @NikkiCrossWWE on #WWERaw! pic.twitter.com/UVrMQ01Xjt— WWE (@WWE) June 2, 2020शुरुआत से क्रॉस ने बिली पर हमला जारी रखा। वो पूरी तरह हमले के लिए तैयार नहीं थी लेकिन बिली ने भी क्रॉस पर बिगबूट से हमला किया। क्रॉस ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन बिली ने उनपर टारगेट बनाया। क्रॉस ने मोमेंटम हासिल किया लेकिन बिली ने ड्रॉप किक लगाया और फिर अंत में पावरबॉम्ब लगाया और पिन किया। नतीजा: बिली केय को जीत मिली- Raw में रे मिस्टीरियो के स्वास्थ्य को लेकर जानकारीOfficial statement from @reymysterio on the "retirement ceremony" from earlier tonight..."DAMN YOU, @WWERollins!" #WWERaw pic.twitter.com/iYvJ29570b— WWE (@WWE) June 2, 2020रे मिस्टीरियो ने कमेंटेटर्स के साथ बात करने के दौरान कहा कि उनकी वापसी की कोई तारीख नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें इंफेक्शन हुआ है और ये उनके करियर को खत्म कर सकता है। रे मिस्टीरियो ने रिटायरमेंट सेरेमनी को लेकर कहा कि ये उनका निर्णय नहीं था और ये रॉलिंस की चाल थी। डॉमिनिक कैमरा में आए और उन्होंने कहा कि परिवार के किसी व्यक्ति को बदला लेना होगा और वो इसके लिए तैयार है। इसके बाद मिस्टीरियो ने रॉलिंस को चेतावनी की। नाया जैक्स ने एंट्री करते हुए प्रोमो कट किया और असुका और कायरी सेन के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि असुका चैंपियन बनी क्योंकि बैकी प्रेग्नेंट थी। - Raw में 24/7 टाइटल सैगमेंटHe's got his baby back.@RonKillings is once again your #247Champion! #WWERaw pic.twitter.com/Zjkx7vGdG5— WWE (@WWE) June 2, 2020इसके अलावा 24/7 चैंपियन रॉब ग्रोकोवस्कि का सैगमेंट दिखाया गया। वो एक टिकटोक वीडियो बनवा रहे थे और उनके पीछे पत्ते साफ करने वाला खड़ा था। उन्होंने अपने साथी से पूछा कि ये कौन से उन्होंने बताया कि ये अपना काम कर रहा है। रॉब का ध्यान उस व्यक्ति पर था और इतनी देर में उनके साथी ने जैकेट उतारा और पता चला कि उनके दोस्त रेफरी है। इस दौरान पीछे से आर-ट्रुथ आए और रॉब को पिन कर दिया। वो सफाई करने वाले व्यक्ति के भेष में आर-ट्रुथ थे और उन्होंने 24/7 चैंपियनशिप जीती। - Raw में नाया जैक्स vs कायरी सेन#WWERaw is her playground.Another VICTORY for @NiaJaxWWE! pic.twitter.com/gq6QFSYooi— WWE (@WWE) June 2, 2020नाया जैक्स और कायरी सेन के बीच पहले ही मैच तय कर दिया गया था। मैच ज्यादा लंबा नहीं रहा जहां पूरे मैच में नाया का पलड़ा भारी रहा। कायरी ने कई मौकों पर वापसी करने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं रही। अंत में नाया ने लेगड्रॉप की मदद से कायरी को पिन किया। नतीजा: नाया जैक्स को जीत मिली- Raw में रैंडी ऑर्टन का प्रोमोAll he has to do is be @RandyOrton. #WWERaw pic.twitter.com/YoFCO8nyk6— WWE (@WWE) June 2, 2020उन्होंने कैमरा में देखते हुए कहा कि रिक फ्लेयर अबतक के सबसे महान स्टार्स में से एक है। उन्होंने बताया कि फ्लेयर ने उनके बारे में काफी सारी बातें सही बोली। उन्होंने कहा कि ऐज के अनुसार उनमें पैशन नहीं है और ऐज इस बारे में सही है। - Raw में शार्लेट फ्लेयर vs असुकाOur champ is truly rooting for all of the aspiring @WWE Superstars in attendance tonight. #WWERaw #WWENXT pic.twitter.com/UsY94qTgDX— WWE NXT (@WWENXT) June 2, 2020शार्लेट फ्लेयर ने प्रोमो कट किया और इसके बाद असुका ने एंट्री की और दोनों के बीच मैच शुरू हुआ। शुरुआत से शार्लेट का पलड़ा भारी रहा। शार्लेट, असुका के घुटनों को टारगेट कर रही थी। असुका ने शानदार मूव से चीज़ें बदल दी। असुका का मैच में पलड़ा भारी होते जा रहा था और असुका ने यहां आर्मबार लगाया। शार्लेट ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन वो असफल रही। शार्लेट ने इस दौरान असुका को उठाया और पावरबॉम्ब लगाया। असुका ने किकआउट किया और बाहर आ गयी। इस दौरान असुका का गाना बजा और नाया जैक्स ने असुका का मास्क पहनकर एंट्री की और इसने असुका का ध्यान भंग किया। इसके बाद नाया ने असुका पर हमला किया। नतीजा: डिसक्वालिफिकेशन की वजह से मैच खत्म हुआलाना ने बैकस्टेज इंटरव्यू में बताया कि MVP असल में लैश्ले को खराब बना रहे हैं। - Raw में ड्रू मैकइंटायर vs MVPDon't get distracted, @fightbobby. #WWERaw @LanaWWE pic.twitter.com/Jb4U1aWAOZ— WWE Universe (@WWEUniverse) June 2, 2020मैच की शुरुआत से पहले लाना ने रिंगसाइड पर एंट्री की और इस वजह से MVP और बॉबी लैश्ले नाराज दिख रहे थे। मैच काफी ज्यादा छोटा रहा। शुरुआत से ड्रू का पलड़ा भारी रही। बीच में एक मौका आया जब MVP ने मैकइंटायर को धराशाही करने का प्रयास किया लेकिन वो असफल हुए। मैच में ड्रू का एक शानदार हाईफ्लाइंग मूव भी देखने को मिला। खैर, अंत में ड्रू ने क्लेमोर किक की मदद से MVP को पिन किया। नतीजा: ड्रू मैकइंटायर को जीत मिली मैच के बाद बॉबी लैश्ले ने ड्रू को पीछे से आकर फुल नेल्सन में फंसा लिया। इस प्रकार से Raw के एपिसोड का अंत हुआ।