Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। शो की शुरुआत ही धमाकेदार सैगमेंट से हुई थी। इसके साथ ही एपिसोड में शानदार मैच और सैगमेंट देखने को मिले। खैर, आइए Raw के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं। - Raw की शुरुआत में रैंडी ऑर्टन का सैगमेंटरैंडी ऑर्टन ने Raw की शुरुआत की। उन्होंने यहां खुद को सबसे बेहतर बताया और कहा कि अब वो लैजेंड बन चुके हैं। इसके बाद उन्होंने लॉकर रूम के किसी भी स्टार को चुनौती दी और यहां एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की। ऑर्टन ने उनसे द फीन्ड के बारे में पूछा और ब्लिस ने कहा कि वो यहां आ सकते हैं। इसके बाद फीन्ड का सॉन्ग बजा लेकिन वो नहीं आए। इस दौरान पीछे से ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की और रैंडी ऑर्टन पर क्लेमोर से हमला किया। साथ ही वहां से चले गए। द मिज़ और जॉन मॉरिसन ने एंट्री की और इसका फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने रेफरी को कॉन्ट्रैक्ट दे दिया था लेकिन ड्रू ने आकर दोनों पर हमला कर दिया और इसके चलते कैश-इन नहीं हुआ। Not just the best of the best.THE best. Period.#WWERaw @RandyOrton pic.twitter.com/xqJOmdwR1F— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020👀 😬#WWERaw @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/c1pTyQE1yn— WWE (@WWE) November 3, 2020CASHING IN #MITB?!Not on @DMcIntyreWWE's watch, @mikethemiz & @TheRealMorrison. #WWERaw pic.twitter.com/wKrYZGLUav— WWE (@WWE) November 3, 2020बैकस्टेज द मिज़ और जॉन मॉरिसन का इंटरव्यू देखने को मिला और वो काफी नाराज नजर आए। मॉरिसन ने बताया कि वो दोनों ड्रू मैकइंटायर को हैंडीकैप मैच के लिए चैलेंज कर रहे हैं। - Raw में जैफ हार्डी vs इलायस (गिटार ऑन द पोल मैच)इलायस का सैगमेंट देखने को मिला और उनके गाने के बीच हार्डी ने दखल दी। साथ ही मैच शुरू हुआ। मैच काफी शानदार रहा और दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स दर्शाए। इस दौरान हार्डी गिटार निकालने में सफल रहे और उन्होंने टॉप रोप से ही इलायस पर गिटार से हमला किया और पिन किया। नतीजा: जैफ हार्डी को जीत मिलीLadies and gentlemen ... we're about to have ourselves a #GuitarOnAPole Match.#WWERaw @IAmEliasWWE pic.twitter.com/7mIHwVYFWk— WWE (@WWE) November 3, 2020Play the hits, @JEFFHARDYBRAND. #WWERaw pic.twitter.com/MFK0RG8UNi— WWE (@WWE) November 3, 2020Win the match. Kiss the sky.@JEFFHARDYBRAND wins the #GuitarOnAPole Match against @IAmEliasWWE on #WWERaw! pic.twitter.com/7zl4UyEmV5— WWE (@WWE) November 3, 2020- Raw में मैंडी रोज़ और डैना ब्रुक vs शायना बैजलर और नाया जैक्स (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)मैच के दौरान रिंगसाइड पर लाना भी मौजूद थी। मैच से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी और कुछ खास नहीं हुआ। रेसलिंग के हिसाब से मैच निराशाजनक साबित हुआ। अंत में लाना ने इंटरफेयर करके डैना ब्रुक की मदद करने की कोशिश की लेकिन यही उनकी हार का कारण बन गया। ब्रुक मैच में लाना से टकरा गयीं और इसके बाद शायना बैजलर ने उन्हें अपने सबमिशन में फंसा लिया और उन्हें हार माननी पड़ी। नतीजा: शायना बैजलर और नाया जैक्स ने टाइटल रिटेन किया FLEX ON 'EM. 💪💪Are we looking at the next WWE Women's #TagTeamChampions?!#WWERaw @WWE_MandyRose @DanaBrookeWWE pic.twitter.com/y1j2mZeiuv— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020Just keep your distance from that announce table, @LanaWWE. #WWERaw pic.twitter.com/VVVA5HDdf0— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020Can anyone stop these 2️⃣?#WWERaw @QoSBaszler @NiaJaxWWE pic.twitter.com/N9WxhbwgeU— WWE (@WWE) November 3, 2020बैकस्टेज रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने इंटरव्यू में अपने सारे विरोधियों के बारे में बात की लेकिन उन्होंने मुख्य रूप से मैकइंटायर को चेतावनी दी। - Raw में आर-ट्रुथ vs बॉबी लैश्लेआर-ट्रुथ का रिंग में इंटरव्यू लिया गया और उनसे लैश्ले के खिलाफ मैच के बारे में पूछा गया। ट्रुथ ने बताया कि उन्हें लगा कि वो बॉबी बुशे का सामना करने वाले हैं और इस वजह से उन्होंने चैलेंज को स्वीकारा। इसके बाद भी मैच देखने को मिला। आर-ट्रुथ मैच में लेट गए और लैश्ले को उन्हें पिन करने के लिए कहा। लैश्ले को ये काफी अजीब लगा और उन्होंने ट्रुथ को उठाया और उनपर हमला किया। अंत में उन्हें हर्ट लॉक में फंसाकर जीत दर्ज की। नतीजा: बॉबी लैश्ले को जीत मिली मैच के बाद भी लैश्ले ने ट्रुथ पर हमला किया। इसका फायदा उठाने के लिए ड्रू गुलक ने एंट्री की। लैश्ले ने उनपर भी हमला किया लेकिन बाद में उन्हें ट्रुथ पर फैक दिया। इसके चलते घायल हालत में गुलक ने ट्रुथ को पिन किया और नए 24/7 चैंपियन बने।#247Champion @RonKillings thought he was just coming to the ring for a water bottle signing from Bobby Boucher...Turns out his opponent is @fightbobby. #WWERaw pic.twitter.com/gbPrSefunL— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020👀 Are you watching, @SamiZayn?#WWERaw @fightbobby pic.twitter.com/QKrF4mZzDh— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020He's the new #247Champion and he might not even know it...Congrats, @DrewGulak! #WWERaw pic.twitter.com/ak9xZqnqAl— WWE (@WWE) November 3, 2020बैकस्टेज एजे स्टाइल्स और उनके बॉडीगार्ड नजर आए। Raw में बैकस्टेज नाया जैक्स का इंटरव्यू देखने को मिला और उन्होंने लाना के बारे में बात की। साथ ही उन्हें मैच के लिए चुनौती दी। - Raw में एजे स्टाइल्स का सैगमेंटएजे स्टाइल्स ने खुद को टीम Raw का कप्तान बताया। इसके बाद कीथ ली और शेमस की एंट्री हुई। दोनों ने स्टाइल्स को कप्तान बोलने से इनकार किया। स्टाइल्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन इतनी देर में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एंट्री की और उन्होंने टीम Raw का हिस्सा बनने की कोशिश की। इतनी देर में कीथ ने स्ट्रोमैन से क्वालीफाई करने के लिए कहा। स्ट्रोमैन ने उन्हें अपने रिकार्ड्स बताए। एडम पियर्स ने एंट्री की और यहां से ब्रॉन स्ट्रोमैन, कीथ ली और शेमस का ट्रिपल थ्रेट मैच तय हुआ। अगर स्ट्रोमैन जीते तो उन्हें टीम Raw में जगह मिलेगी। #SmackDown's the house that @AJStylesOrg built, and he plans to knock it all down at #SurvivorSeries. #WWERaw pic.twitter.com/NtT3VI2ukm— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020Now more than ever, watch what you say to @AJStylesOrg...#WWERaw @WWESheamus pic.twitter.com/HEd40tpR9Z— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020You beat @RealKeithLee CLEAN?Hmmmmm, maybe not, @BraunStrowman.#WWERaw pic.twitter.com/Dt68gT6mAx— WWE (@WWE) November 3, 2020- Raw में ब्रॉन स्ट्रोमैन vs कीथ ली vs शेमस (अगर ब्रॉन जीते तो वो टीम Raw में आ जाएंगे)मैच काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ। तीनों सुपरस्टार्स ने अपनी ताकत दर्शाई और कई अच्छे मूव्स देखने को मिले। मैच में एक समय आया जब कीथ ली और शेमस को साथ मिलकर स्ट्रोमैन पर हमला करना पड़ा। इसके बाद भी दोनों के बीच बाद में फाइट देखने को मिली। रिंगसाइड पर शेमस और कीथ लड़ रहे थे और स्ट्रोमैन ने आकर उनपर हमला किया। इससे बेरिकेड टूट गया। इसके अलावा टॉप रोप से सुपरप्लेक्स भी देखने को मिला। अंत में जाकर ब्रॉन स्ट्रोमैन ने शेमस पर पावरस्लैम लगाया और जीत दर्ज की। नतीजा: ब्रॉन स्ट्रोमैन को जीत मिलीमैच के बाद कीथ ली और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने हाथ मिलाया। इसके अलावा शेमस ने स्ट्रोमैन को गले लगाया। शेमस ने इसके तुरंत बाद स्ट्रोमैन पर हमला किया। कीथ ने शेमस को रिंग के बाहर किया। अंत में स्टाइल्स ने ली को बाहर किया। UP NEXT: @BraunStrowman meets @RealKeithLee AND @WWESheamus in a #TripleThreat Match, and if The #MonsterAmongMen wins, he's added to Team #WWERaw at #SurvivorSeries! pic.twitter.com/oigQTv6IIn— WWE (@WWE) November 3, 2020All of us watching @RealKeithLee vs. @BraunStrowman vs. @WWESheamus.#WWERaw #SurvivorSeries @AJStylesOrg pic.twitter.com/F2yfsEDF4W— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020This man is capable of everything.#WWERaw #SurvivorSeries @RealKeithLee pic.twitter.com/AoPi5h1776— WWE (@WWE) November 3, 2020एंजल गार्जा का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने नाया जैक्स को रोज देने के बारे में बात की। बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर का इंटरव्यू देखने को मिला। उन्होंने यहां ऑर्टन के अन्य दुश्मनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो किसी को करीब नहीं आने देंगे और वो सिर्फ ऑर्टन को चैलेंज करेंगे। - Raw में फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंटब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस ने सैगमेंट की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ऑर्टन के बारे में बात की। इसके अलावा ब्रे वायट ने रैंडी ऑर्टन के साथ उनके इतिहास के बारे में बात की। वायट इसके बाद गुस्सा हो गए। खैर, सैगमेंट का अंत अजीब रहा जहां एलेक्सा ब्लिस ने जीभ काफी बाहर आ गयी। SWEARING in the #FireflyFunHouse?! Yowie wowie.#WWERaw @WWEBrayWyatt @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/SQmAqPmiDi— WWE (@WWE) November 3, 2020ʜᴇ ɴᴇᴠᴇʀ ꜰᴏʀɢᴇᴛꜱ.#WWERaw @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/abc3MoxePg— WWE (@WWE) November 3, 2020- Raw में लाना vs नाया जैक्समैच के पहले ही बैजलर ने एनाउंसर टेबल को साफ कर दिया। खैर, मैच की शुरुआत से ही नाया जैक्स ने लाना पर बुरी तरह हमला किया। पूरे मुकाबले में लाना पर जबरदस्त हमला होते रहा। लाना ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाया को रोक पाना मुश्किल था। अंत में उन्होंने समोअन ड्रॉप की मदद से हरा दिया। नतीजा: नाया जैक्स को जीत मिलीमैच के बाद शायना बैजलर ने लाना को रिंगसाइड पर भेजा। इसके बाद नाया जैक्स ने लाना को एक बार फिर एनाउंसर टेबल पर पटक दिया। Pure punishment.#WWERaw @NiaJaxWWE pic.twitter.com/Rk9Hw5I9Cc— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020Dominant victory by @NiaJaxWWE ... but isn't she forgetting something? #WWERaw pic.twitter.com/oKXJvjEtuz— WWE (@WWE) November 3, 2020बैकस्टेज आर-ट्रुथ जा रहे थे लेकिन MVP और उनके साथियों को देखकर वो पलट गए।- Raw में MVP का VIP लाउंजMVP ने प्रोमो कट किया और उन्होंने बॉबी की तारीफ की। इसके अलावा ग्रुप के हर सदस्य ने अपना प्रोमो कट किया और सैमी जेन के बारे में बात की। इसके बाद MVP ने सेड्रिक और शेल्टन को टैग टीम चैंपियंस बनाने के बारे में बात की। लैश्ले ने बोलना शुरू किया और इतनी देर में न्यू डे में एंट्री की। उन्होंने हर्ट बिजनेस का मजाक बनाने की कोशिश की। कोफी ने बताया कि उन्होंने पूरे ग्रुप से ज्यादा चैंपियनशिप अकेले जीती है। MVP ने एक बार फिर कोफी का मजाक बनाया। न्यू डे ने एक बार फिर हर्ट बिजनेस को ताने मारे। MVP = VIP.#WWERaw #HurtBusiness @The305MVP pic.twitter.com/1mDBFbIGQd— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020Savagery is a 24-hour-a-day job.#WWERaw @TrueKofi @AustinCreedWins pic.twitter.com/gySa7GXcHz— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020- Raw में न्यू डे vs हर्ट बिजनेस (सेड्रिक एलेग्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन)मैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। सभी सुपरस्टार्स ने रिंग में शानदार काम किया और कई सारे जबरदस्त मूव्स देखने को मिले। हील सुपरस्टार्स का मैच में ज्यादा समय तक पलड़ा भारी रहा। इसके बावजूद न्यू डे ने अच्छा काम किया। अंत में सेड्रिक और शेल्टन ने आने तालमेल से न्यू डे को हरा दिया। नतीजा: हर्ट बिजनेस को जीत मिलीThat @fightbobby kinda strength.#WWERaw @AustinCreedWins pic.twitter.com/FQL4VJBHvF— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020THE HURT BUSINESS PINS THE NEW DAY.THE HURT BUSINESS DEFEATS THE NEW DAY.#WWERaw @CedricAlexander @Sheltyb803 pic.twitter.com/zTNCjH2lRu— WWE (@WWE) November 3, 2020बैकस्टेज निकी क्रॉस नजर आयी और वो एलेक्सा ब्लिस के करीब गयी। निकी ने उनसे सवाल पूछे लेकिन ब्लिस ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने ब्लिस को पलटा लेकिन उन्हें देखकर क्रॉस डर गयी।- Raw में टकर vs रिकोशेमैच के पहले ही अली ने रिंगसाइड पर एंट्री कर ली थी। खैर, मैच शुरू हुआ और यहां बड़ी आसानी से रिकोशे ने टकर को हरा दिया। नतीजा: रिकोशे को जीत मिलीमैच के बाद रिकोशे पर रेट्रीब्यूशन द्वारा हमला हुआ। उन्होंने टकर पर भी हमला किया और बाद में एक बार फिर रिकोशे को निशाना बनाया गया। A quick win for @KingRicochet that he won't get to celebrate...#RETRIBUTION IS HERE. #WWERaw pic.twitter.com/YbqohXCgSn— WWE (@WWE) November 3, 2020HERE COMES THE MACE.HERE COMES THE T-BAR.THE RETRIBUTION.TAKING OVER #WWERaw. pic.twitter.com/E1FRGl0RIi— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020Raw में बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर और शेमस नजर आए। शेमस ने उन्हें सर्वाइवर सीरीज में टीम Raw का हिस्सा बनने के लिए कहा। ड्रू ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वो ऑर्टन से टाइटल वापस लेना चाहते हैं। - Raw में ड्रू मैकइंटायर vs द मिज़ और जॉन मॉरिसन (2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच)इस तरह के मुकाबले काफी रोचक रहते हैं। मैच में ड्रू अकेले ही मिज़ और मॉरिसन पर भाई पड़ रहे थे। इसके बावजूद दोनों सुपरस्टार्स ने पूर्व चैंपियन के खिलाफ वापसी की। इसके बावजूद वो मैकइंटायर को रोक नहीं पाए। अंत में शानदार प्रदर्शन के बाद ड्रू ने क्लेमोर की मदद से जीत दर्ज की। नतीजा: ड्रू मैकइंटायर को जीत मिली मैच के बाद रैंडी ऑर्टन ने आकर ड्रू पर RKO लगाया। वो खड़े होकर सेलिब्रेट करने लगे लेकिन द फीन्ड की हँसी की आवाज सुनने को मिली। This is going great for @mikethemiz and @TheRealMorrison so far.#WWERaw @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/3d0kseEGmF— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020🎶 HEY HEYHO HO 🎶#WWERaw @mikethemiz @TheRealMorrison pic.twitter.com/7COUxr54m2— WWE Universe (@WWEUniverse) November 3, 2020🤯 W 🤯 O 🤯 W 🤯 #WWERaw @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/JkHlagCSEE— WWE (@WWE) November 3, 2020#TheViper stands tall ... but 𝐻𝐸 is watching.#WWERaw @RandyOrton @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/MgxLCv2H23— WWE (@WWE) November 3, 2020इस तरह से Raw के एपिसोड का अंत देखने को मिला।