Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। WWE ने शो के लिए कई बड़ी चीज़ों की घोषणा पहले से ही कर दी थी और इस वजह से Raw के इस एपिसोड से फैंस को काफी उम्मीदें थी। WWE ने इस एपिसोड में कुछ बढ़िया मैच और सैगमेंट बुक किये। खैर आइए Raw के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं। - Raw में रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट#TheViper @RandyOrton's next 🎯?The WWE Championship.#WWERaw pic.twitter.com/NgZ5lemS0H— WWE (@WWE) July 28, 2020रैंडी ऑर्टन ने शो की शुरुआत अपने प्रोमो से की। उन्होंने बताया कि वो सबसे जवान WWE चैंपियन थे और उन्होंने 12 अन्य मौकों पर टाइटल को जीता है। साथ ही उन्होंने फिर चैंपियन बनने की इच्छा जताई। उन्होंने यहां ड्रू की तारीफ की और उन्हें मेहनती बताया। साथ ही ऑर्टन ने WWE चैंपियनशिप के लिए समरस्लैम में ड्रू मैकइंटायर को चैलेंज भी किया। - Raw में नाया जैक्स का प्रोमो सैगमेंट#WWERaw @QoSBaszler @NiaJaxWWEcom·bus·ti·ble/kəmˈbəstəb(ə)l/: pic.twitter.com/rkIp4YPb7T— WWE (@WWE) July 28, 2020नाया जैक्स ने तुरंत एंट्री की और कहा कि रैंडी ऑर्टन की तरह ही उन्हें भी चैंपियन बनने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी Raw विमेंस टाइटल के लिए सही तरह से मौका नहीं मिला। शायना बैज़लर ने एंट्री की और कहा कि जैक्स की कोई परवाह नहीं करता। दोनों सुपरस्टार्स के बीच छोटा ब्रॉल देखने को मिला। - Raw में वाइकिंग रेडर्स vs रिकोशे और सेड्रिक vs एंड्राडे और एंजल गार्जाJust like THAT, it's official.@Zelina_VegaWWE will lead @AndradeCienWWE & @AngelGarzaWwe into #SummerSlam to challenge @AngeloDawkins & @MontezFordWWE for the #WWERaw #TagTeamTitles! pic.twitter.com/dY1ZilL1IK— WWE (@WWE) July 28, 2020मैच के पहले स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स रिंग ने नजर आए। इस मैच से उनके समरस्लैम में चैलेंजर का पता लगने वाला था। मैच काफी बढ़िया साबित हुआ और कई सारे शानदार पल देखने को मिले। इसके बावजूद अंत में एंजल गार्जा ने सेड्रिक पर विंग क्लिपर लगाया और जीत दर्ज की। नतीजा: एंड्राडे और एंजल गार्जा को जीत मिली- Raw में नाया जैक्स vs शायना बैज़लर THEY CAN'T WAIT.@QoSBaszler vs. @NiaJaxWWE is ON! #WWERaw pic.twitter.com/0uIVcndguU— WWE (@WWE) July 28, 2020मैच की शुरुआत में जैक्स ने बैज़लर को पटक दिया और दोनों के बीच थोड़ी देर फाइट हुई। दोनों रिंगसाइड पर चली गयी और रेफरी की काउंट को नहीं सुना। इस वजह से मुकाबला काउंटआउट की वजह से खत्म हो गया। दोनों ने इसपर ध्यान नहीं दिया और ब्रॉल जारी रखा। सिक्योरिटी उन्हें रोकने आयी लेकिन उन्हें रोक पाना मुश्किल था। किसी तरह रेफरी ने दोनों को रोका। सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला। - Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंटThis can't end well.#WWERaw @WWERollins @WWE_Murphy pic.twitter.com/G4nOLOtEdC— WWE (@WWE) July 28, 2020सैथ रॉलिंस ने एक्सट्रीम रूल्स में मिली जीत के बारे में बात की। उन्होंने रे मिस्टीरियो की तारीफ की लेकिन कहा कि वो ऐसा नहीं करना चाहते थे। इसके अलावा उन्होंने कई चीज़ों के बारे में बात की। उन्होंने डॉमिनिक को बुलाया। डॉमिनिक काफी डरे हुए नजर आ रहे थे लेकिन सैथ रॉलिंस ने उन्हें रिंग में बुलाया। सैथ रॉलिंस ने कहा कि अगर डॉमिनिक को कोई भी मदद चाहिए तो वो उनकी मदद कर सकते हैं। डॉमिनिक ने इसके बजाय रॉलिंस पर हमला किया लेकिन ये निर्णय उनपर ही भारी पड़ गया। रॉलिंस और मर्फी ने मिस्टीरियो के बेटे पर बुरी तरह हमला किया। एलिस्टर ब्लैक ने एंट्री की और डॉमिनिक को बचाने का प्रयास किया लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। रॉलिंस ने मर्फी को ब्लैक की आंख फोड़ने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माने। रॉलिंस ने उन्हें समझाया और मर्फी ने फिर ब्लैक को स्टील स्टेप्स में डाल दिया। डॉमिनिक ने केन्डोस्टिक निकाली और दोनों सुपरस्टार्स पर बुरी तरह हमला किया। बैकस्टेज आर-ट्रुथ और अली नजर आए। - Raw में MVP का VIP लाउंजPut the HURT Business ... OUT of business?@AliWWE better tread lightly. #WWERaw pic.twitter.com/Ifw6OAxNv9— WWE Universe (@WWEUniverse) July 28, 2020MVP के VIP लाउंज में अली स्पेशल गेस्ट थे। MVP ने अली की तारीफ की और उन्हें अपने ग्रुप में जुड़ने का ऑफर दिया। अली ने बड़े ऑफर को ठुकराया और MVP को धोखेबाज बताया। MVP ने इसके बाद कहा कि उन्हें बॉबी लैश्ले का सामना करना चाहिए और अली को ध्यान रखना होगा, वरना वो भी घर पर बैठ जाएंगे। खैर, आर-ट्रुथ ने पीछे से एंट्री की और शेल्टन को पिन करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए और वहां से चले गए। - Raw में बॉबी लैश्ले vs अलीWhen are you all gonna learn? How many asses do I have to kick to get it through your heads to not come at us? #THB #WWERAW pic.twitter.com/0iMXwOPHJn— Bobby Lashley (@fightbobby) July 28, 2020मैच की शुरुआती जबरदस्त तरीके से हुई। मुकाबले में ताकत और स्पीड का मिश्रण देखने को मिला। बीच में शेल्टन बेंजामिन की 24/7 चैंपियनशिप के लिए निंजा स्टार्स भी नजर आए। लैश्ले ने अपना दबदबा बनाया और शानदार प्रदर्शन किया। अंत में अली ने 450 स्प्लैश लगाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नही रहे और लैश्ले ने इतनी देर में अली को फुल-नेल्सन को फंसाया और सबमिट किया। नतीजा: बॉबी लैश्ले ने अली को हराया- Raw में असुका vs साशा बैंक्स (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)The attack by @itsBayleyWWE on @KairiSaneWWE backstage forces @WWEAsuka to check on her friend ...@SashaBanksWWE is your NEW #WWERaw #WomensChampion via countout, and that means the #GoldenRoleModels have ALL THE GOLD! pic.twitter.com/aw8MgyDI7g— WWE (@WWE) July 28, 2020मैच के पहले ही कायरी सेन ने बेली को रिंगसाइड से भगा दिया था। खैर, मैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। शुरुआत से ही मुकाबला शानदार रहा और पूरे मैच में बढ़िया एक्शन देखने को मिला। कई मौके आए जब लगा कि असुका की जीत हो जाएगी लेकिन अंत ने एक शानदार एंगल देखने को मिला। बेली की बैकस्टेज फुटेज दिखाई गई, जहां वो कायरी सेन पर बुरी तरह हमला कर रही थी। असुका का इससे ध्यान भटक गया और वो अपनी दोस्त को बचाने के लिए मैच छोड़कर गयी। इस वजह से रेफरी ने काउंट जारी रखा और असुका 10 काउंट तक रिंग में नहीं आयी। इस वजह से साशा बैंक्स को जीत मिली। नतीजा: साशा बैंक्स आधिकारिक रूप से Raw विमेंस चैंपियन बनींबैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला जहां चार्ली क्रूसो ने कायरी सेन की मेडिकल कंडीशन पर जानकारी देने की कोशिश की लेकिन बेली और साशा ने एंट्री की और वो काफी खुश नजर आयी। चैंपियंस के जाने के कुछ समय बाद असुका ने एंट्री की और वो नाखुश नजर आयी। - Raw में बडी मर्फी vs हम्बर्टो कारिलो#MurphysLaw got the best of @humberto_wwe tonight.#WWERaw @WWE_Murphy pic.twitter.com/5iCOoSBxUZ— WWE (@WWE) July 28, 2020मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने प्रभावित किया लेकिन मर्फी का पलड़ा भारी नजर आया। कारिलो के लिए पूरे मैच में मुश्किलें बनी रही और अंत भी कुछ इसी तरह हुआ, जब मर्फी ने नी स्ट्राइक की मदद से कारिलो को धराशाई किया। नतीजा: बडी मर्फी ने कारिलो को हराया- Raw में ड्रू मैकइंटायर vs डॉल्फ ज़िगलरWith an EXPLOSIVE #Claymore through a table, @DMcIntyreWWE officially puts @HEELZiggler behind him with an #ExtremeRules VICTORY! #WWERaw pic.twitter.com/6i0cjJlD3X— WWE (@WWE) July 28, 2020ड्रू ने रिंग में आकर सबसे पहले रैंडी ऑर्टन के चैलेंज को स्वीकारा। डॉल्फ ने एंट्री की और ड्रू ने 'एक्सट्रीम रूल्स मैच' की स्टिप्युलेशन बताई। मैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। मैच में स्टील चेयर समेत कई अन्य चीज़ों का उपयोग हुआ। डॉल्फ ने ड्रू को लो-ब्लो लगाने की कोशिश भी की लेकिन ये चीज़ ड्रू को रोक नहीं पाई। खैर अंत में ड्रू ने सुपरप्लेक्स लगाया और फिर क्लेमोर लगाकर जीत दर्ज की। नतीजा: ड्रू मैकइंटायर को जीत मिलीमैच के बाद मैकइंटायर सेलिब्रेट कर रहे थे लेकिन रैंडी ऑर्टन ने पीछे से आकर WWE चैंपियन पर RKO लगा दिया। इस प्रकार से Raw का शानदार अंत हुआ।