Raw का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने शुरुआत ही एक अच्छे सैगमेंट के साथ की थी वहीं जबरदस्त साबित हुआ। खैर, आइए Raw के एपिसोड के नतीजों के बारे में बात करते हैं।- Raw की शुरुआत में मोमेंट ऑफ ब्लिस सैगमेंटमोमेंट ऑफ ब्लिस सैगमेंट में एलेक्सा ब्लिस ने रैंडी ऑर्टन को बुलाया। ऑर्टन ने आकर प्रोमो कट किया और ब्रे वायट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो वायट को जानते हैं लेकिन द फीन्ड उनके लिए बड़ी चुनौती है। कुछ ही समय बाद लाइट बंद हुई और ऑर्टन ने ब्लिस को गोद में उठा लिया। द फीन्ड ने एंट्री की और वो एलेक्सा को ऑर्टन की गोद में देखकर घबराए हुए थे। उन्होंने ब्लिस को वहां से उतारा और इतनी देर में ऑर्टन रिंग छोड़कर चले गए। फीन्ड और ऑर्टन एक-दूसरे को घूरते रहे।How will @RandyOrton respond to #TheFiend’s costly actions last week? 👀#WWERaw #MomentofBliss @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/Ry1ELVXkoX— WWE (@WWE) December 1, 2020A. Moment. 😮#WWERaw #MomentofBliss @RandyOrton @AlexaBliss_WWE #TheFiend @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/J5WpQOV4B6— WWE (@WWE) December 1, 2020- Raw में इलायस vs जैफ हार्डी (सिम्फनी ऑफ डिस्ट्रक्शन मैच)मैच की शुरुआत बढ़िया तरह से हुई थी और दोनों रिंगसाइड पर लड़ रहे थे। इस दौरान इलायस ने पियानो का उपयोग करने का निर्णय लिया था। उन्होंने उसे खोला लेकिन अंदर आर-ट्रुथ छिपकर बैठे हुए थे। वो डर की वजह से बाहर निकल गए और बैकस्टेज से सुपरस्टार्स 24/7 चैंपियन का पीछा करने के लिए आए.इस दौरान इलायस और जैफ ने भी उनपर हमला किया। खैर, मैच आगे बढ़ा। मैच के दौरान एक पल आया जब इलायस को जबरदस्त तरीके से इलेक्ट्रिक शॉक लग गया और जैफ हार्डी ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने टेबल पर स्वॉनटन बॉम्ब लगाकर इलायस को पराजित किया।नतीजा: जैफ हार्डी को जीत मिली.@IAmEliasWWE is loading up the guitar picks! #WWERaw #SymphonyOfDestruction @JEFFHARDYBRAND pic.twitter.com/i1Xu7p0HKz— WWE (@WWE) December 1, 2020OH SNAP!#WWERaw #SymphonyOfDestruction @JEFFHARDYBRAND @IAmEliasWWE pic.twitter.com/D54e8k56ol— WWE (@WWE) December 1, 2020Raw में बैकस्टेज कीथ ली और रिडल का सैगमेंट देखने को मिला। रिडल बोलते रहे लेकिन कीथ ली इतनी देर में वहां से चलते गए।रेट्रीब्यूशन का सैगमेंट देखने को मिला जहां उन्होंने स्लैपजैक को रिकोशे से बेहतर बताने की कोशिश की।- Raw में रिकोशे vs स्लैपजैकदोनों ही जबरदस्त हाईफ्लाइंग सुपरस्टार्स थे। इसके चलते मैच शुरुआत से ही बढ़िया रहा जहां रिकोशे समेत स्लैपजैक ने अच्छा काम किया। मैच में एक समय आया जब अली ने अपने साथियों को बुलाया लेकिन रिकोशे उनपर भारी पड़े। कुछ समय बाद रिंगसाइड पर खड़े अली पर डैना ब्रुक ने थप्पड़ लगा दिया। खैर, मैच जारी रहा और कई सारी इंटरफेरेंस देखने को मिली। अंत में स्लैपजैक ने अपना फिनिशर लगाया और जीत दर्ज की।नतीजा: स्लैपजैक को जीत मिलीRight out of the gate! #WWERaw @KingRicochet @SlapJackRTRBTN pic.twitter.com/jmsda1tu43— WWE Universe (@WWEUniverse) December 1, 2020.@SlapJackRTRBTN got the job done, defeating @KingRicochet on #WWERaw. #RETRIBUTION @AliWWE @TBARRetribution @RETRIBUTIONMACE pic.twitter.com/rOO179toBn— WWE (@WWE) December 1, 2020- Raw में मिज़ टीवी का सैगमेंटद मिज़ और जॉन मॉरिसन ने शेमस को बुलाया। दोनों ने शेमस को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शेमस WWE चैंपियन से जलते हैं। जॉन और मिज़ ने उन्हें समझाने की काफी ज्यादा कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं रहे। शेमस ने इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स पर हमला किया लेकिन वो सफल नहीं रहे क्योंकि मिज़ ने मनी इन द बैंक्स ब्रीफकेस की मदद से शेमस को धराशाई किया।Please welcome @mikethemiz & @TheRealMorrison’s #MizTV guest … @WWESheamus! #WWERaw pic.twitter.com/M6gkKfPJoL— WWE (@WWE) December 1, 2020"Drew McIntyre has something I want and, let's be honest, he has something you want." 👀#WWERaw #MizTV @mikethemiz @TheRealMorrison @WWESheamus pic.twitter.com/ms1rHSFZ1U— WWE (@WWE) December 1, 2020Raw में बैकस्टेज लाना और असुका साथ नजर आयी।- Raw में लाना और असुका vs शायना बैजलर और नाया जैक्समैच में शुरुआत से ही शायना बैजलर और नाया जैक्स का पलड़ा भारी था। मैच काफी अच्छे से आगे बढ़ा। दोनों टीमों के बीच अच्छे मूव्स और फिनिशर देखने को मिले। अंत में शायना बैजलर ने लाना को अपने सबमिशन में फंसा लिया था लेकिन असुका ने शायना पर अटैक कर दिया। लाना ने इसका फायदा उठाया और बैजलर को पिन करके जीत दर्ज की।नतीजा: असुका और लाना को जीत मिलीPerfect timing! #WWERaw @LanaWWE @NiaJaxWWE pic.twitter.com/jDWk2mPMef— WWE (@WWE) December 1, 2020OH-EM-GEE!@WWEAsuka & @LanaWWE have pinned the Women’s Tag Team Champions for the second week in a row! 👀#WWERaw @NiaJaxWWE @QoSBaszler pic.twitter.com/j0Wg2JHKEK— WWE (@WWE) December 1, 2020Raw में बैकस्टेज शेमस और ड्रू मैकइंटायर का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने द मिज़ और जॉन मॉरिसन को हराने के बारे में बात की।- Raw में सेड्रिक एलेग्जेंडर vs जेवियर वुड्समैच के पहले दोनों सुपरस्टार्स के प्रोमो देखने को मिले। मैच काफी बढ़िया था और दोनों टैग टीम स्टार्स ने इस सिंगल्स मैच में सबको प्रभावित किया। कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स देखने को मिले। अंत में जाकर सेड्रिक ने अपना फिनिशर लगाया और जेवियर वुड्स पर हरा दिया।नतीजा: सेड्रिक को जीत मिली.@The305MVP, @Sheltyb803 and @CedricAlexander have made it clear that business with #TheNewDay is 𝙛𝙖𝙧 from over.#WWERaw pic.twitter.com/8Wkyhp8zmM— WWE (@WWE) December 1, 2020.@CedricAlexander started off with a message, and then got the job done with a win over @AustinCreedWins. #WWERaw pic.twitter.com/MgFmz7bnQY— WWE (@WWE) December 1, 2020मैच के बाद सेड्रिक चले गए वहीं MVP और शेल्टन बेंजामिन रिंग में खड़े रह गए। वो ये चीज़ देखकर चौंक गए।Raw में बैकस्टेज एजे स्टाइल्स और उनके साथी बात कर रहे थे लेकिन रिडल ने वहां एंट्री की। उन्होंने एजे स्टाइल्स को गुस्सा दिला दिया।- Raw में कीथ ली vs एजे स्टाइल्स vs रिडल (WWE चैंपियनशिप मैच पाने के लिए सडन डेथ मैच)मैच जबरदस्त साबित हुआ। तीनों सुपरस्टार्स ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया। इस बावजूद कीथ ली ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। मैच लंबा रहा और हर स्टार को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला। शानदार एक्शन में के बाद कीथ ली और रिडल ने जरूर प्रभावित किया लेकिन एजे स्टाइल्स ने अपने अनुभव का उपयोग किया। उन्होंने फिनॉमिनल फोरआर्म की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: एजे स्टाइल्स को जीत मिलीex·tra·or·di·nar·i·𝙇𝙀𝙀 ! 😲#WWERaw @RealKeithLee @SuperKingofBros @AJStylesOrg pic.twitter.com/idSuTckjbw— WWE Universe (@WWEUniverse) December 1, 2020A 𝑷𝒉𝒆𝒏𝒐𝒎𝒆𝒏𝒂𝒍 outcome!@AJStylesOrg is going to face @DMcIntyreWWE for the #WWETitle at #WWETLC! #WWERaw pic.twitter.com/dIIgtOhOIR— WWE (@WWE) December 1, 2020Raw में बैकस्टेज द मिज़ और जॉन मॉरिसन का इंटरव्यू लिया गया। इस दौरान उन्होंने शेमस के बारे में बात की।- Raw में रेकनिंग vs डैना ब्रुकमैच ज्यादा लंबा नहीं रहा। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त एक्शन दिखाया। इस दौरान अली की इंटरफेरेंस भी देखने को मिली। डैना ब्रुक का ध्यान भटकाने की कोशिश हुई थी लेकिन उन्होंने इसका फायदा उठाया और रेकनिंग को रोल-अप की मदद से पराजित किया। अली काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए।नतीजा: डैना ब्रुक को जीत मिली"Dana, you are my problem. Now, you will meet your 𝐫𝐞𝐜𝐤𝐨𝐧𝐢𝐧𝐠!" — @ReckoningRTRBTN #WWERaw pic.twitter.com/xpworxwCWh— WWE (@WWE) December 1, 2020.@DanaBrookeWWE picks up the win over @ReckoningRTRBTN! #WWERaw pic.twitter.com/oZqqdvF26K— WWE (@WWE) December 1, 2020Raw में बैकस्टेज द मिज़ और जॉन मॉरिसन की मुलाकात एजे स्टाइल्स से हुई। मिज़ ने एजे स्टाइल्स से कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने में मदद की मांग की। स्टाइल्स ने बिना सोचे हाँ कर दिया और इसके जवाब में बताया कि टीएलसी में ड्रू के बजाय मिज़ को हराना आसान होगा।रिडल और MVP बैकस्टेज साथ नजर आए। रिडल ने यहां लैश्ले को ताने मारे। इस दौरान रिडल ने फिर MVP को बिजनेस के आईडिया दिए। बॉबी लैश्ले ने आकर रिडल को धराशाई किया। कीथ ली और शेमस का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला।- ड्रू मैकइंटायर और शेमस vs द मिज़ और जॉन मॉरिसनशुरुआत से ही ड्रू और शेमस को रोक पाना काफी ज्यादा मुश्किल था। खैर, एजे स्टाइल्स कमेंट्री पर थे और उनकी इंटरफेरेंस ने मिज़ और मॉरिसन को मैच में वापस लाया। कई जबरदस्त मूव्स देखने को मिले। शेमस और ड्रू के बीच थोड़ी अनबन जरूर हुई लेकिन फिर भी उनका प्रदर्शन बढ़िया था। अंत में एजे स्टाइल्स ने इंटरफेयर करके ड्रू मैकइंटायर पर फिनोमिनल फोरआर्म लगा दिया। इसके चलते मैच DQ से खत्म हो गया।नतीजा: ड्रू मैकइंटायर और शेमस को DQ से जीत मिलीमैच के बाद एजे स्टाइल्स ने द मिज़ को कैश-इन करने के लिए कहा। इस दौरान उनके बीच बहस हुई लेकिन वो इसके लिए तैयार हो गए। खैर, ड्रू ने वापसी की और मिज़-मॉरिसन पर हमला किया। एजे स्टाइल्स इस दौरान बचकर निकल गए।.@AJStylesOrg just threw himself in the mix!#WWERaw @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/hFrv9FD3qs— WWE (@WWE) December 1, 2020All roads lead to #WWETLC! #WWERaw @DMcIntyreWWE @AJStylesOrg pic.twitter.com/G9pR3i4X3o— WWE (@WWE) December 1, 2020इस तरह से Raw के एपिसोड का अंत हुआ।