Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया था। ड्राफ्ट के पहले ये WWE का अंतिम शो था और इस वजह से इसे देखना रोचक रहता। WWE ने अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किये। खैर, आइए Raw के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- Raw की शुरुआत में रैंडी ऑर्टनरैंडी ऑर्टन ने अपनी हार के बारे में बैकस्टेज सैगमेंट में बात की। उन्होंने WWE दिग्गजों की इंटरफेरेंस को अपनी हार का कारण बताया। उन्होंने मैकइंटायर के WWE चैंपियन बनने और दिग्गजों के पोकर खेलने के बारे में बात की। ऑर्टन ने बताया कि उन्हें उन दिग्गजों को लैजेंड किलर का एक बार फिर परिचय दिलाना था। उन्होंने पिछले हफ्ते अपने जबरदस्त हमले के बारे में भी बात की। रैंडी ने एक बार फिर WWE चैंपियन बनने की इच्छा जताई और मैकइंटायर को हैल इन ए सैल के लिए चैलेंज किया। इतनी देर में मैकइंटायर ने कमरे में एंट्री की और ऑर्टन पर जबरदस्त हमला किया। WWE के अधिकारियों ने उन्हें रोका और इतनी देर में रैंडी भाग निकले।He took out some Legends, and he liked it.#WWERaw @RandyOrton pic.twitter.com/2LoHhaKqc3— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020Found you.Now the question is: Will @DMcIntyreWWE step inside #HellInACell with @RandyOrton?! #WWERaw pic.twitter.com/A3WP2uPxi6— WWE (@WWE) October 6, 2020- Raw में जेलिना वेगा, नटालिया और लाना vs मैंडी रोज़, डैना ब्रुकऔर असुकाडैना ब्रुक और नटालिया ने मैच की शुरुआत की। मैच ज्यादा खास नहीं रहा और काफी धीमा साबित हुआ। किसी को भी Raw का शुरुआती मुकाबला पसंद नहीं आया होगा। खैर, अंत में असुका ने मुकाबले को पलट दिया और मैंडी ने इस दौरान टैग लेकर अपने फिनिशिंग मूव का उपयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने जीत दर्ज की।नतीजा: मैंडी रोज़, डैना ब्रुक और असुका को जीत मिलीनटालिया अपनी दोस्त लाना को चेक कर रही थी और इतनी देर में विमेंस टैग टीम चैंपियंस नाया जैक्स और शायना बैजलर ने एंट्री की। उन्होंने नटालिया को एनाउंसर टेबल पर फैकने की कोशिश की लेकिन लाना ने उन्हें रोका। इसके बाद लाना को ही जैक्स ने टेबल पर पटक दिया।This 丂ㄒ尺乇ㄒ匚卄 though. 👀#WWERaw @Zelina_VegaWWE pic.twitter.com/LWZDzpZ72a— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020Your WINNERS: @DanaBrookeWWE @WWE_MandyRose and #WWERaw #WomensChampion @WWEAsuka! pic.twitter.com/5fRlaANIuZ— WWE (@WWE) October 6, 2020The WWE Women's #TagTeamChampions don't turn down an opportunity to make a statement.#WWERaw @NiaJaxWWE @QoSBaszler pic.twitter.com/Uc3BQwFUMn— WWE (@WWE) October 6, 2020- Raw में आर-ट्रुथ का सैगमेंटबैकस्टेज आर-ट्रुथ नजर आए और उनके पीछे एक सफाई करने वाला था। इसके बाद रेफरी ने एंट्री की और ट्रुथ को लगा कि सफाई करने वाला सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन है। उस सुपरस्टार ने ट्रुथ को पिन करने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद ट्रुथ भागने लगे लेकिन वो सफाई की बाल्टी से टकरा गए और गिर गए। इसके बाद वो उस सुपरस्टार द्वारा पिन हो गए। पता चला कि वो सुपरस्टार ड्रू गुलक थे।HE DID IT AGAIN.@DrewGulak is your NEW #247Champion! #WWERaw pic.twitter.com/pFVtwHvAoh— WWE (@WWE) October 6, 2020बैकस्टेज अपोलो क्रूज, रिकोशे और अली नजर आए। उन्होंने यहां ड्राफ्ट के बारे में बात की और तीनों सुपरस्टार्स को साथ आने के ऑफर दिए। खैर, सैगमेंट के अंत में दिखाया गया कि क्रूज और अली चले गए लेकिन रिकोशे MVP को देखते रहे। लग रहा है कि वो हर्ट बिजनेस में शामिल होना चाहते हैं।- Raw में सैथ रॉलिंस और मर्फी का प्रोमोसैथ रॉलिंस ने रिंग में आकर मर्फी से माइक माँगा लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद मर्फी ने माइक लेकर रॉलिंस के बारे में बात की और उन्होंने अलाया से माफी मांगने के लिए कहा। इस दौरान रॉलिंस ने मर्फी पर चाटा लगा दिया। इसके बाद उन्होंने मर्फी से अपने रिलेशन के बारे में बात की। इतनी देर में डॉमिनिक और हम्बर्टो कारिलो ने एंट्री की और मैच शुरू होने से पहले दोनों सुपरस्टार्स पर हमला किया।.@WWE_Murphy: "Apologize to Aalyah Mysterio." #WWERaw@WWERollins: pic.twitter.com/sTkxGroQtp— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020They're startin' off 🔥 H 🔥 O 🔥 T 🔥#WWERaw @DomMysterio35 @humberto_wwe pic.twitter.com/oJUOJCZyoG— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020- Raw में सैथ रॉलिंस और मर्फी vs डॉमिनिक मिस्टीरियो और हम्बर्टो कारिलोमैच की शुरुआत से ही रॉलिंस और मर्फी के बीच काफी अनबन नजर आयी। इसके साथ ही डॉमिनिक और कारिलो ने अपना अच्छा तालमेल दर्शाया। इसके बावजूद अंत जबरदस्त रहा डॉमिनिक और रॉलिंस रिंगसाइड पर लड़ने लगे और इस दौरान उन्होंने डॉमिनिक को बाहर किया। कारिलो रिंग में रॉलिंस को धराशाई करके आए लेकिन रिंग में आते ही मर्फी ने उनपर अपना शानदार मूव लगाया और जीत दर्ज की।नतीजा: सैथ रॉलिंस और मर्फी को जीत मिली𝘛𝘩𝘪𝘴 𝘪𝘴 𝘧𝘪𝘯𝘦.#WWERaw @WWERollins @WWE_Murphy pic.twitter.com/2EyxdDJX7l— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020Disciple gets it done.@WWE_Murphy SOMEHOW picks up the win for himself and @WWERollins on #WWERaw! pic.twitter.com/sMkGhzFBk3— WWE (@WWE) October 6, 2020बैकस्टेज एडम पियर्स मौजूद थे और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने वहां एंट्री की। उन्होंने Raw में एक मैच की मांग की लेकिन वो SmackDown स्टार थे। इस वजह से उन्हें मना किया गया। इसके बावजूद अंत में पियर्स एक्जीबिशन मैच के लिए मान गए और स्ट्रोमैन चले गए। उन्हें स्ट्रोमैन के लिए विरोधी चाहिए था और कीथ ली ने वहां एंट्री की। इसके साथ ही बड़ा मैच तय हो गया।बैकस्टेज मर्फी अपने हाथ से टेप निकाल रहे थे लेकिन रॉलिंस ने एंट्री की। उन्होंने कहा कि वो माफी नहीं मांगेंगे और मर्फी को अपने लीडर से माफी मांगनी पड़ेगी।- Raw में केविन ओवेंस शोउन्होंने अपने अंदर आए बदलाव के बारे में बात की और कहा कि ये सब फीन्ड की वजह से हुआ है। ओवेंस ने कहा कि वो बात नहीं करना चाहते। वो अपने अंदर का गुस्सा निकालना चाहते हैं और इस वजह से उन्होंने ब्रे वायट को बुलाया। ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने यहां दोस्तों और ड्राफ्ट के बारे में बात की। ओवेंस ने कहा कि वो वायट के दोस्त नहीं है और उन्होंने वायट को रिंग मे बुलाया। इसके बावजूद वो नहीं आए और केविन ने वायट तक जाने का निर्णय लिया। इस दौरान पीछे से एलिस्टर ब्लैक ने आकर उनपर हमला किया।What's up with these "dark, tortured souls" having a problem with @FightOwensFight? #WWERaw #KOShow pic.twitter.com/5bDDZpDhXW— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020What do ya say, @FightOwensFight?!#WWERaw #KOShow #FireflyFunHouse @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/d9UffWGwbR— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020Out of the shadows, @WWEAleister STRIKES. #BlxckMass #WWERaw pic.twitter.com/MBSGzT34y4— WWE (@WWE) October 6, 2020बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर नजर आए और चार्ली क्रुसो ने उनसे ऑर्टन के बारे में सवाल किया। साथ ही उन्होंने हैल इन ए सैल मैच के लिए मिले चैलेंज के बारे में बात की। उन्होंने चैलेंज को स्वीकारा।- Raw में ब्रॉन स्ट्रोमैन vs कीथ लीकीथ ली और ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। मैच को शुरू हुए ज्यादा समय भी नहीं हुआ और ये मुकाबला काउंटआउट से खत्म हो गया।नतीजा: मैच डबल काउंटआउट से हुआ।ब्रॉन काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने बेरिकेड तोड़कर कीथ ली को स्क्रीन के करीब पटक दिया। ली फिर खड़े हुए और उन्होंने स्ट्रोमैन पर हमला किया और उन्हें एलईडी स्क्रीन की ओर धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों ही स्टेज एरिया के करीब घायल हो गए।Referee, you've made @BraunStrowman VERY mad with that count-out.#WWERaw @RealKeithLee pic.twitter.com/KStLoqLjzQ— WWE (@WWE) October 6, 2020BASK IN HIS ROAR.#WWERaw @RealKeithLee pic.twitter.com/ujAerlExml— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020PURE. CARNAGE.#WWERaw @RealKeithLee @BraunStrowman pic.twitter.com/I5hLoU9bg9— WWE (@WWE) October 6, 2020बियांका ब्लेयर का बैकस्टेज जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला।- Raw में 24/7 चैंपियनशिप सैगमेंटड्रू गुलक एक डस्टबिन के पीछे छुप गए और आर-ट्रुथ वहां रेफरी के साथ आ गए। वो गुलक को ऑर्टन समझ रहे थे। इस दौरान ड्रू ने ये देख लिया और वहां से भागने लगे। वो एक कूड़ेदान से टकरा गए और इसके अंदर से अकीरा टोजावा निकले। गुलक भागने लगे लेकिन ट्रुथ ने उन्हें बड़े डस्टबिन में फैक दिया और खुद भी कूद गए। अकीरा भी उसमें कूद गए और इस दौरान रेफरी ने पिन काउंट किया। उन्होंने आर-ट्रुथ को नया चैंपियन घोषित किया। ये सैगमेंट काफी मजेदार था।42. We repeat.FORTY-TWO!#WWERaw @RonKillings pic.twitter.com/NLi8EjJ30N— WWE (@WWE) October 6, 2020A new contender emerges.#WWERaw @TozawaAkira @DrewGulak pic.twitter.com/S8H1OzZi2B— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020- Raw में बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन vs रिकोशे और अपोलो क्रूजMVP ने पहले Raw में प्रोमो कट किया और पिछले हफ्ते अपनी हार का कारण रेट्रीब्यूशन को बताया। रिकोशे ने यहां सबको बेवकूफ बनाया और वो अपने दोस्तों के साथ बने रहे। मैच की शुरुआत जबरदस्त तरीके से हुई। दोनों ही टीमों ने अपनी ताकत दिखाई। MVP की इंटरफेरेंस भी हुई। अंत में अपोलो क्रूज ने बॉबी लैश्ले के सबमिशन मूव पर टैपआउट कर दिया।नतीजा: बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन को जीत मिली"PASS!"A hard pass from @KingRicochet @WWEApollo and @AliWWE on joining The #HurtBusiness. #WWERaw pic.twitter.com/XEIxhBUp0G— WWE (@WWE) October 6, 2020Couldn't pass up THIS opportunity though.#WWERaw @KingRicochet pic.twitter.com/BERtBKTsxH— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020Business booms once again as @fightbobby & @Sheltyb803 get the victory over @KingRicochet & @WWEApollo on #WWERaw! pic.twitter.com/BP7i3JWzed— WWE (@WWE) October 6, 2020Raw में बैकस्टेज अलाया और मर्फी नजर आए। अलाया ने कहा कि मर्फी को रॉलिंस से माफी नहीं मांगनी चाहिए। मर्फी इसके बाद वहां से चले गए।Raw में बैकस्टेज अली ने हर्ट बिजनेस और MVP को धमकी दी।- Raw में सैथ रॉलिंस का सैगमेंटसैथ रॉलिंस ने मर्फी को बुलाया और उनसे माफी की मांग की। मर्फी ने एंट्री की और रिंग के आकर खड़े हो गए। मर्फी जवाब नहीं दे रहे थे वहीं रॉलिंस सवाल करते जा रहे थे। सैथ काफी बुरा बर्ताव करने लग गए थे और इस वजह से मर्फी ने आखिर अपने लीडर पर हमला किया। उन्होंने रॉलिंस का बुरा हाल कर दिया। उन्होंने केंडो स्टिक से भी पूर्व WWE चैंपियन पर हमला किया। मर्फी ने रॉलिंस से माफी की मांग की। उन्होंने अलाया से माफी मांगने के लिए कहा। रॉलिंस ने माफी मांगी और मर्फी ने केंडो स्टिक फैक दी। रॉलिंस ने इसके बाद मर्फी की आँखों पर हमला किया और मर्फी पर केंडो स्टिक से हमला किया। वो स्टील चेयर लेने के लिए बाहर आए और इतनी देर में अलाया रिंग में आकर मर्फी को बचाने लगी। इसके बाद पूरा मिस्टीरियो परिवार रिंग में आया और अलाया से सवाल पूछने लगा। वो अलाया को लेकर चले गए।Apologize? NO CHANCE.@WWE_Murphy is all over @WWERollins! #WWERaw pic.twitter.com/gAh4wshBi7— WWE (@WWE) October 6, 2020Now it's a home run derby.#WWERaw @WWERollins pic.twitter.com/cx2hfZVOOt— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020The Mysterio family is going to have to figure this out. #WWERaw pic.twitter.com/jJoPhOhqZ0— WWE (@WWE) October 6, 2020Raw में मैच से पहले बैकस्टेज नाया जैक्स और शायना बैजलर नजर आए।- Raw में शायना बैजलर और नाया जैक्स vs रूबी रायट और लिव मॉर्गन (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)मैच काफी ज्यादा बढ़िया रहा। शुरुआत धीमी रही लेकिन जल्द ही उन्होंने अच्छी वापसी की और मैच को रोचक बनाया। मैच में लिव और रायट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन अंत में चैंपियंस ने टाइटल रिटेन किया। बैजलर ने रूबी को केराफूडा क्लच में फंसाया और उन्हें मजबूरन टैपआउट करना पड़ा वहीं नाया जैक्स ने लिव को रोका।नतीजा: शायना बैजलर और नाया जैक्स की जीत हुई।TIME TO RIOTT.#WWERaw #WomensTagTitles @RubyRiottWWE @YaOnlyLivvOnce pic.twitter.com/GXklLIV9OG— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020Savage.#WWERaw #WomensTagTitles @QoSBaszler pic.twitter.com/l1YaWYAJou— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020Raw में बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और ड्रू मैकइंटायर नजर आए।- Raw में MVP vs अलीमैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ और शुरुआत से अंत तक सारी चीज़ें जबरदस्त रही। इसके बावजूद एक समय आया जब रेट्रीब्यूशन ने एंट्री की और मैच रुक गया। हर्ट बिजनेस को घेरा गया था और MVP ने अली से मदद की मांग की। इस दौरान वो साथ आ गए। अली इस दौरान जोखिम लेकर रिंगसाइड पर टी-बार और मेस के करीब गए और इस दौरान पता चला कि वो रेट्रीब्यूशन के साथ जुड़े हुए हैं। रेट्रीब्यूशन ने फिर हर्ट बिजनेस पर हमला किया। अली और उनके साथी रिंग में आ गए। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अली असल में ग्रुप के पीछे मौजूद है।VINTAGE @The305MVP. #WWERaw #HurtBusiness pic.twitter.com/kwW7vRj5Bm— WWE Universe (@WWEUniverse) October 6, 2020WAIT A MINUTE ...@AliWWE is with #RETRIBUTION?! #WWERaw pic.twitter.com/r84PkvK0Di— WWE (@WWE) October 6, 2020What did we just witness?How long has @AliWWE planning this?What does this mean for #WWERaw?#MustBeMonday pic.twitter.com/Ceo8q7dKsK— USA Network (@USA_Network) October 6, 2020- Raw में ड्रू मैकइंटायर और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs रैंडी ऑर्टन, रॉबर्ट रूड और डॉल्फ ज़िगलरRaw में ये टैग टीम मैच जबरदस्त साबित हुआ। शुरुआत में ही शानदार मूव्स देखने को मिल गए। हील सुपरस्टार्स ने मैच के मध्य में अपना दबदबा बनाए रखा। मैकइंटायर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रैंडी ऑर्टन ने अपने शानदार मूव्स दर्शाए। अंत में शानदार सीक्वेंस देखने को मिले और WWE चैंपियन ने ज़िगलर और रूड पर क्लेमोर लगाया। इसके बाद अचानक से ऑर्टन ने मैकइंटायर पर RKO लगाकर उन्हें पिन किया।नतीजा: रैंडी ऑर्टन, रॉबर्ट रूड और डॉल्फ ज़िगलर को Raw के मेन इवेंट में जीत मिलीSPLASH. 💦 @MontezFordWWE(@WWEUniverse) #WWERawpic.twitter.com/3p12MZ94Bp— WWE on FOX (@WWEonFOX) October 6, 2020LET'S GET NUTS.#WWERaw @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/jIf6Z9xOGo— WWE (@WWE) October 6, 2020इस तरह से Raw के एपिसोड का अंत हुआ।