Raw का एपिसोड बढ़िया रहा। कई सारे अच्छे मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले। साथ ही अंत जबरदस्त साबित हुआ। इसलिए आइए Raw के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- Raw के एपिसोड की शुरुआत में मिज़ टीवी सैगमेंटद मिज़ और जॉन मॉरिसन ने मिज़ टीवी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अपने शो के बारे में बात की। साथ ही बताया कि वो रैंडी ऑर्टन के साथ टीम बनाकर ड्रू मैकइंटायर और न्यू डे का सामना करने वाले हैं। उन्होंने यहां मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने के संकेत दिए। ऑर्टन ने इसके बाद एंट्री की। उन्होंने द मिज़ से माइंड गेम्स खेलने से इनकार किया और अभी कैश-इन करने के लिए कहा। इतनी देर में न्यू डे ने एंट्री की। उन्होंने प्रोमो कट करते हुए रिंग में एंट्री की लेकिन यहां हील स्टार्स ने उनपर बुरी तरह हमला किया। ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की लेकिन अंत में हील स्टार्स का पलड़ा भारी रहा।"Anything can happen..." #MizTV kicks off #WWERaw! @mikethemiz @TheRealMorrison pic.twitter.com/0arjkiz3Ef— WWE (@WWE) November 10, 2020Are we witnessing an alliance tonight? #WWERaw #MizTV @mikethemiz @TheRealMorrison @RandyOrton pic.twitter.com/8mCmalzkGK— WWE (@WWE) November 10, 2020- Raw में रिडल vs इलायस vs जैफ हार्डी (सर्वाइवर सीरीज में टीम Raw में जगह बनाने के लिए)मैच की शुरुआत ही जबरदस्त रही और कई सारे रोलअप्स देखने को मिले। इसके अलावा तीनों सुपरस्टार्स ने शानदार एक्शन दिखाया और कई बढ़िया मूव्स देखने को मिले। अंत में रिडल ने अपने फिनिशर ब्रो डेरेक की मदद से इलायस को पिन किया।नतीजा: रिडल को जीत मिलीAnd it's on!Who's going to join #TeamRaw at #SurvivorSeries?#WWERaw @JEFFHARDYBRAND @IAmEliasWWE @SuperKingofBros pic.twitter.com/iWpV3i3trR— WWE (@WWE) November 10, 2020.@SuperKingofBros will join #TeamRaw at #SurvivorSeries! #WWERaw pic.twitter.com/DoTdxUM61h— WWE (@WWE) November 10, 2020Raw में बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला जहां एजे स्टाइल्स ने रिडल के चुने जाने पर खुशी जताई। इसके बाद शेमस ने आकर रिडल की बुराई की। साथ ही इंटरव्यूअर ने कहा कि एजे स्टाइल्स कप्तान है लेकिन शेमस और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इससे इनकार किया।इसके अलावा बैकस्टेज रेट्रीब्यूशन का प्रोमो देखने को मिला। इस दौरान अली ने रिकोशे के साथ होने वाले मैच के बारे में बात की। साथ ही अपने सदस्यों के भी परिचित कराया।इसके अलावा हर्ट बिजनेस बैकस्टेज नजर आए और ड्रू गुलक ने यहां एंट्री की। उन्होंने हर्ट बिजनेस में शामिल होने के लिए कहा लेकिन MVP ने इससे इनकार किया। बाद में उन्होंने ड्रू पर हमला किया और वहां से चले गए। आर-ट्रुथ ने इसके बाद एंट्री की और मौके का फायदा उठाकर गुलक को पिन करके नए चैंपियन बन गए।- Raw में लाना vs शायना बैजलरमैच ज्यादा लंबा नहीं रहा और यहां पूरी तरह बैजलर का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने काफी कम समय में लाना की बुरी हालत कर दी थी। अंत में पूर्व UFC स्टार ने लाना को अपने सबमिशन मूव में फंसाया और जीत दर्ज की।नतीजा: शायना बैजलर को जीत मिलीमैच के बाद बैजलर और नाया जैक्स ने एक बार फिर लाना को टेबल पर पटकने की तैयारी की लेकिन कमेंट्री टेबल पर बैठी मैंडी रोज़ और डैना ब्रुक ने उन्हें रोका।UP NEXT: The perseverant @LanaWWE takes on @QoSBaszler!#WWERaw pic.twitter.com/XkMBBSCZyM— WWE (@WWE) November 10, 2020NOT THIS TIME, @NiaJaxWWE! #WWERaw @DanaBrookeWWE @WWE_MandyRose @QoSBaszler @LanaWWE pic.twitter.com/YZcqlS0743— WWE (@WWE) November 10, 2020बैकस्टेज मैंडी रोज़ और डैना ब्रुक बात कर रहे थे और इस दौरान लाना ने आकर उन्हें धन्यवाद कहा। दोनों सुपरस्टार्स ने लाना को उनसे दूर रहने के लिए कहा।- टीम Raw की मीटिंगएजे स्टाइल्स ने एंट्री की और अन्य सभी सुपरस्टार्स को बुलाया। सभी सुपरस्टार्स ने पहले पिछले हफ्ते के बारे में बात की। साथ ही स्टाइल्स ने रिडल की तारीफ की और टीम को हमेशा साथ आने के लिए कहा। सुपरस्टार्स के बीच आपस में काफी अनबन दिख रही थी। खैर, एजे स्टाइल्स ने साथियों को समझाने की कोशिश की। रिडल ने यहां शेमस का मजाक भी बनाया। खैर, अंत में एजे स्टाइल्स ने बताया कि रिडल और कीथ ली का सामना टैग टीम मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेमस से होगा।Are we looking at a "masterpiece" lineup?#WWERaw #TeamRaw @AJStylesOrg @RealKeithLee @WWESheamus @BraunStrowman @SuperKingofBros pic.twitter.com/Fg4yezFSLe— WWE (@WWE) November 10, 2020- Raw में कीथ ली और रिडल vs शेमस और ब्रॉन स्ट्रोमैन (एजे स्टाइल्स स्पेशल गेस्ट रेफरी)मैच में कई सारे हार्ड-हीटिंग मूव्स देखने को मिले। स्टाइल्स ने रेफरी के रूप में जबरदस्त काम किया। मैच में एक पल आया जब सभी सुपरस्टार्स ने गलती से रेफरी एजे स्टाइल्स पर हमला कर दिया। .ये चीज़ काफी अनोखी थी। जबरदस्त एक्शन के बाद अंत में जाकर शेमस ने बहस में अपने ही साथी पर हमला कर दिया। इसका फायदा रिडल ने उठाया और उन्होंने रोल-अप से जीत दर्ज की।नतीजा: रिडल और कीथ ली को जीत मिलीWhether he's captain or not, @AJStylesOrg has proposed the following match: @RealKeithLee & @SuperKingofBros vs. @BraunStrowman & @WWESheamus ... and it starts NOW! #WWERaw pic.twitter.com/VfYRB1npzq— WWE (@WWE) November 10, 2020Not sure what this does for #TeamRaw's morale, but @SuperKingofBros & @RealKeithLee picks up the win in this impromptu tag team battle! #WWERaw @AJStylesOrg pic.twitter.com/Z2nTUU6AG9— WWE (@WWE) November 10, 2020Raw में बैकस्टेज निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट देखने को मिला। निकी ने यहां अपनी साथी को समझाने की कोशिश की। क्रॉस ने ब्लिस को वायट और उनमें से एक को चुनने के लिए कहा। ब्लिस ने वायट को चुना।- Raw में बॉबी लैश्ले vs टाइटस ओ'निल (यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)MVP और बॉबी लैश्ले रिंग में खड़े थे और अपना प्रोमो कट करते हुए सर्वाइवर सीरीज के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद टाइटस ने एंट्री की और वो गुस्स्से में नजर आए। इसके चलते उन्होंने एक मैच की मांग की। मैच काफी ज्यादा छोटा रहा और लगभग एक मिनट के अंदर लैश्ले ने टाइटस को पराजित किया। टाइटस हर्ट लॉक से बच नहीं पाए।नतीजा: बॉबी लैश्ले को जीत मिली.@TitusONeilWWE wants a shot at @fightbobby's #USTitle... and that match, is NEXT! #WWERaw pic.twitter.com/Z3KiYPS5ry— WWE (@WWE) November 10, 2020Raw में बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर और शेमस का सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने एक बार फिर साथ आने के बारे में बात की और अपनी पुराने समय के बारे में बात की। वो काफी अच्छे दोस्त के रूप में नजर आ रहे हैं।- Raw में असुका vs नाया जैक्सदोनों सुपरस्टार्स का मैच जबरदस्त साबित हुआ। विमेंस डिवीजन ये मुकाबला शानदार एक्शन से भरा हुआ था। मैच के दौरान मैंडी रोज़, डैना ब्रुक और लाना रिंगसाइड पर थी। नाया जैक्स ने असुका पर बुरी तरह हमला जारी रखा। अंत में असुका ने सभी सुपरस्टार्स को धराशाई किया लेकिन नाया जैक्स ने उनपर हमला करने की कोशिश की। असुका ने अपने सबमिशन में नाया को फंसाया था लेकिन बैजलर की इंटरफेरेंस हुई। इसके चलते मैच DQ में खत्म हुआ।नतीजा: असुका को DQ की मदद से जीत मिलीमैच के बाद ब्रॉल देखने को मिला और यहां टैग टीम चैंपियंस का पलड़ा भारी रहा। बाद में नाया जैक्स ने एक बार फिर लाना को टेबल पर पटका।.@LanaWWE is here at ringside! #WWERaw @DanaBrookeWWE @WWE_MandyRose pic.twitter.com/hNi55glFNn— WWE (@WWE) November 10, 20208TH TIME! 8TH TIME! 8TH TIME! 8TH TIME! #WWERaw @LanaWWE @NiaJaxWWE pic.twitter.com/LDPA4DTMUI— WWE (@WWE) November 10, 2020Raw में बैकस्टेज इंटरव्यू में आर-ट्रुथ को पता चला कि वो अपने टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं। वो काफी शॉक नजर आए। इसके अलावा बैकस्टेज एंजल गार्जा का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला।- Raw में आर-ट्रुथ vs ड्रू गुलक vs अकीरा टोजावा vs एरिक vs ग्रेन मेटालिक vs लिंस डोराडो vs टकर (24/7 चैंपियनशिप मैच)सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर सबसे पहले आर-ट्रुथ पर हमला किया। इसके बाद अकीरा ने ट्रुथ पर हमला किया और नए चैंपियन बन गए। इसके बाद ड्रू गुलक ने रोलअप के जरिये टाइटल को जीता। एरिक ने इसका फायदा उठाया और वो चैंपियन बने। टकर फिर 24/7 चैंपियन बने वहीं ड्रू गुलक ने उन्हें हराया। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई टाइटल चेंज देखने को मिले। साथ ही टकर को हराकर ग्रेन मेटालिक चैंपियन बने लेकिन लिंस डोराडो ने उन्हें रोलअप की मदद से हराया। अंत में ट्रुथ ने एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाया और एक बार फिर चैंपियन बने। साथ ही वो मौका देखकर भाग गए।इस दौरान लगभग Raw में 9 बार टाइटल चेंज हुआQuite a few 24/7 Title changes tonight! #WWERaw @TozawaAkira @DrewGulak @Erik_WWE @tuckerwwe pic.twitter.com/jBeUMNSJlL— WWE (@WWE) November 10, 2020It was a hard-fought 7-Way battle, but at the end of it all it's... #AndStill for @RonKillings #WWERaw pic.twitter.com/ee1kIpb8A7— WWE (@WWE) November 10, 2020- Raw में रिकोशे vs मुस्तफा अलीमैच से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने हाई-फ्लाइंग मूव्स का उपयोग किया। अली का पलड़ा भारी रहा था लेकिन रिकोशे ने भी प्रभावित किया। शानदार मुकाबले के दौरान अंत में रिकोशे के पास जीत का चांस था लेकिन उन्होंने पहले रेट्रीब्यूशन पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने अली पर टॉप रोप से मूव लगाने की कोशिश की लेकिन अली वहां से हट गए। इसके बाद उन्होंने रिकोशे को अपने सबमिशन में फंसाया और उन्हें टैपआउट करना पड़ा।नतीजा: अली को जीत मिलीWHAT!!! 🤯 🤯 🤯 #WWERaw @KingRicochet @AliWWE pic.twitter.com/WWWh6jYA1O— WWE (@WWE) November 10, 2020And like that, @AliWWE seizes the win. #WWERaw @KingRicochet pic.twitter.com/8vGdmncsIc— WWE (@WWE) November 10, 2020Raw में बैकस्टेज रैंडी ऑर्टन मैच में एंट्री करने के लिए खड़े थे लेकिन एडम पियर्स ने एंट्री की। उन्होंने बताया कि ऑर्टन अगले हफ्ते अपनी WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रैंडी ये जानकर काफी गुस्सा हो गए।- Raw में द मिज़, रैंडी ऑर्टन और जॉन मॉरिसन vs ड्रू मैकइंटायर और न्यू डेमैच शानदार साबित हुआ। किसी ने अच्छे मुकाबले की उम्मीद नहीं की थी लेकिन जरूर ही मैच बढ़िया रहा। सभी सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। लगभग पूरे मुकाबले में ऑर्टन ने टैग नहीं लिया और वो रिंग में नहीं आए। साथ ही वो ररिंग छोड़कर चले गए। इसके चलते अंत में जाकर ड्रू मैकइंटायर को जीत मिली।नतीजा: ड्रू मैकइंटायर और न्यू डे को जीत मिलीWalking into a #WWETitle Match next week vibes... 😎#WWERaw @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/P154FHRwfU— WWE (@WWE) November 10, 2020Access denied. #WWERaw @TheRealMorrison @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/6wqotY3Z3r— WWE (@WWE) November 10, 2020इस तरह से Raw का अंत देखने को मिला।