TLC पीपीवी शानदार रहा था। इसके चलते एक अच्छे एपिसोड की उम्मीद थी। खैर, RAW का एपिसोड उतना खास नहीं था। WWE ने कुछ बढ़िया मैच बुक किये थे। इसके अलावा कई स्टोरीलाइन आगे बढ़ी। शो की शुरुआत शार्लेट फ्लेयर और असुका ने की। इस दौरान मैंडी रोज़ और डैना ब्रुक बनाम नाया जैक्स और शायना बैजलर का टैग टीम मैच तय हुआ। इस मैच में हील सुपरस्टार्स की जीत हुई।इसके अलावा MVP और उनके साथी VIP लाउंज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। आर-ट्रूथ ने भी जबरदस्त तरीके से मनोरंजन किया। महीनों बाद एंजल गार्जा ने वापसी की और ड्रू गुलक को एक मैच में हराया। मिज़ टीवी सैगमेंट में उन्होंने एजे स्टाइल्स से माफ़ी मांगी। रेट्रीब्यूशन के टी-बार ने काफी सारी इंटरफेरेंस की मदद से रिकोशे को पराजित किया।ये भी पढ़ें:- WWE RAW रिजल्ट्स: 33 साल के खतरनाक सुपरस्टार की वापसी का ऐलान, मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल हर्ट बिजनेस के MVP और बॉबी लैश्ले एक्शन में नजर आए। उन्होंने यहां जैफ हार्डी और रिडल को पराजित किया। जैक्सन राइकर ने भी अपनी ताकत दिखाई और ग्रेन मेटालिक को हराया। एलेक्सा ब्लिस ने वापसी करते हुए रैंडी ऑर्टन को महत्वपूर्ण संदेश दिया। विमेंस टैग टीम चैंपियंस शार्लेट फ्लेयर और असुका को लेसी इवांस और पेयटन रॉयस पर जीत मिली।मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर, शेमस और कीथ ली ने एजे स्टाइल्स, द मिज़ और जॉन मॉरिसन को हॉलिडे स्पेशल टैग टीम मैच में हरा दिया। इसके बाद शेमस ने कीथ ली पर हमला किया। देखा जाए तो RAW का एपिसोड उम्मीदों के अनुसार नहीं था। खैर, आइए RAW में नतीजों समेत वीडियो हाइलाइट्स पर नजर डालते हैं। - RAW की शुरुआत शार्लेट फ्लेयर और असुका का सैगमेंट देखने को मिला। शायना बैजलर और नाया जैक्स समेत मैंडी रोज़ और डैना ब्रुक भी वहां नजर आईं🗣 Wooo Back Baby! #WWERaw @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/iZrhFDgq3L— WWE (@WWE) December 22, 2020Uh oh... Look who's here!#WWERaw @NiaJaxWWE @QoSBaszler pic.twitter.com/vNk1gcYVbs— WWE (@WWE) December 22, 2020And like that, we have tag team action coming up NEXT ⤵️@WWE_MandyRose & @DanaBrookeWWE vs. @NiaJaxWWE & @QoSBaszler! #WWERaw pic.twitter.com/hGwGXNWRR3— WWE (@WWE) December 22, 2020