WWE ने क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी को शानदार तरीके से बुक किया था। इस वजह से उम्मीद थी कि Raw के एपिसोड में काफी सारी बढ़िया चीज़ें होगी। WWE ने किसी भी तरह फैंस को निराश नहीं किया होगा। Raw की शुरुआत ही जबरदस्त तरीके से हो गयी थी जहां WWE दिग्गज नजर आए थे।साथ ही WWE चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज रखा गया। विमेंस चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिला। सैथ रॉलिंस और मिस्टीरियो परिवार की स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ी और ये रोचक होते जा रही है। WWE ने काफी ज्यादा अच्छा काम किया है। रेट्रीब्यूशन शो में मौजूद नहीं थे लेकिन फिर भी अंत ने सबको चौंकाया।रैंडी ऑर्टन ने हमेशा ही तरह ही अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा। आखिर लंबे समय बाद मैंडी रोज़ ने Raw में कदम रखा और वो मैच लड़ते हुए भी नजर आयीं। साथ ही क्लैश ऑफ चैंपियंस की कुछ स्टोरीलाइन शानदार तरीके से आगे बढ़ाई गयी। एक बार फिर 24/7 चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन सबका ध्यान खींच रही है। केविन ओवेंस और एलिस्टर ब्लैक ने भी सबको प्रभावित किया।Raw अंडरग्राउंड सैगमेंट की कमी जरूर खली। साथ ही लंबे समय बाद बड़े सुपरस्टार का रिटर्न देखने को मिल गया। WWE ने अपने इस एपिसोड को हर तरीके से रोचक बनाने का पूरा प्रयास किया। कुछ जगहों पर लगा कि WWE ने निराश किया लेकिन लगभग हर एक मैच और सैगमेंट रोचक रहा था। खैर, आइए Raw के एपिसोड के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर एक नजर डालते हैं।- Raw की शुरुआत में रिक फ्लेयर, शॉन माइकल्स, बिग शो और क्रिश्चियन नजर आए। ड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन की स्टोरीलाइन में नया एंगल देखने को मिला। साथ ही मैकइंटायर ने टाइटल के लिए ओपन चैलेंज रखाWOOOOO!The sight of @RicFlairNatrBoy means #WWERaw is LIVE RIGHT NOW on @USA_Network! #MustBeMonday pic.twitter.com/1b4CkHe7BO— WWE (@WWE) September 29, 2020Been a while since we've had some #HBK PYRO. 🎆🎇#WWERaw @ShawnMichaels pic.twitter.com/wdKp6HKHaE— WWE Universe (@WWEUniverse) September 29, 2020Leaving so soon, @RandyOrton? 🤷‍♂️🤷‍♀️#WWERaw pic.twitter.com/vJP20QKvCF— WWE Universe (@WWEUniverse) September 29, 2020Who wants to step up and challenge @DMcIntyreWWE for the #WWEChampionship TONIGHT on #WWERaw?⬇️ GIF suggestions below ⬇️ pic.twitter.com/HyM3GAp0Ay— WWE (@WWE) September 29, 2020ये भी पढ़ें:- WWE Raw के एपिसोड को देख ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब