WWE Raw का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने एपिसोड के लिए कई अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान किया था। इसी वजह से उम्मीद थी कि एपिसोड अच्छा बनेगा। रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले यह रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड था। WWE पर अपने अगले इवेंट के लिए हाइप बनाने का दबाव था। देखा जाए तो वो इसमें कुछ हद तक सफल हुए।
यह Raw का सबसे अच्छा एपिसोड तो नहीं रहा लेकिन उन्होंने पिछले हफ्ते की तरह जरूर प्रभावित किया। शो की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का वेट-इन सैगमेंट देखने को मिला। इसके अलावा बियांका ब्लेयर और क्वीन जेलिना के बीच मुकाबला बुक किया गया था।
डेमियन प्रीस्ट और केविन ओवेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच में नजर आए। रिया रिप्ली, लिव मॉर्गन और डैना ब्रुक ने टीम बनाकर एक बड़ी जीत दर्ज की। रैंडी ऑर्टन ने चैड गेबल के खिलाफ शानदार मैच लड़ा। एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट भी देखने को मिला। एजे स्टाइल्स और ऑस्टिन थ्योरी ने अपने मैच द्वारा प्रभावित किया।
बैकी लिंच और डूड्रॉप का सैटेलाइट सैगमेंट देखने को मिला। मिस्टीरियोस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के बीच टैग टीम मैच भी हुआ। मेन इवेंट में द मिज़ ने अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स के बारे में बात करेंगे।
आइए नजर डालते हैं WWE Raw के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर:
- Raw की शुरुआत में बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर का वेट-इन सैगमेंट देखने को मिला। एडम पीयर्स, कोरी ग्रेव्स और रेफरी रिंग में मौजूद थे। दोनों सुपरस्टार्स ने एंट्री की और लैसनर ने कहा कि उन्हें सीधा वजन नापना चाहिए। पहले बॉबी लैश्ले का वजन देखा गया जो 273 पाउंड्स रहा और MVP ने अपने साथी की तारीफ करते हुए कहा कि वो लैसनर की बुरी हालत कर देंगे। ब्रॉक लैसनर का वजन नापा गया जो 286 पाउंड्स था और यह देखकर लैश्ले थोड़े सरप्राइज दिखाई दिए। ब्रॉक लैसनर ने माइक लिया और लैश्ले की बेइज्जती की। उन्होंने लैश्ले का मजाक बनाया और फिर चले गए।