WWE Raw में Roman Reigns के भाई की वापसी के बाद क्या रहा बैकस्टेज रिएक्शन?, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा 

WWE सुपरस्टार जे उसो, पॉल हेमन और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार जे उसो, पॉल हेमन और रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जे उसो (Jey Uso) की रॉ (Raw) में वापसी ने मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। जे उसो SmackDown में रोमन रेंस और द ब्लडलाइन से तंग आ गए थे। इस वजह से उन्होंने स्मैकडाउन (SmackDown) छोड़ते हुए WWE से ब्रेक ले लिया था।

इसके बाद कोडी रोड्स ने Payback 2023 में जे उसो की वापसी का ऐलान करते हुए उनके Raw जॉइन करने का खुलासा किया था। रेड ब्रांड में वापसी के बाद जे उसो ने सैमी ज़ेन के साथ एक बार फिर दोस्ती कर ली है। वहीं, द ब्लडलाइन से अलग होने के बाद जे उसो बहुत बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके हैं और उन्हें Raw में फैंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था।

जे उसो को रेड ब्रांड में फैंस से मिले बेहतरीन रिएक्शन की बैकस्टेज काफी चर्चा की जा रही है। BWE के हालिया रिपोर्ट्स की माने तो WWE मैनेजमेंट जे उसो को फैंस से मिले जबरदस्त रिएक्शन से काफी खुश है। संभव है कि इस वजह से जे उसो को Raw में बड़ा पुश दिया जा सकता है। जे उसो का अगले हफ्ते रेड ब्रांड में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ बड़ा मैच बुक करते हुए इसकी शुरूआत भी की जा चुकी है।

Bloodline मेंबर ने Roman Reigns को ललकारने वाले WWE सुपरस्टार को दी धमकी

रोमन रेंस के साथी पॉल हेमन ने हाल ही में फेमस म्यूजिक आर्टिस्ट और पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार बैड बनी को धमकी दी। बता दें, Vanity Fair को दिए इंटरव्यू में बैड बनी ने रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। इसके जवाब में पॉल हेमन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दावा किया कि बैड बनी भी रोमन रेंस को एक्नॉलेज करने वाले हैं।

पॉल हेमन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बैड बनी को धमकी देते हुए लिखा-

" बैड बनी भी बाकी लोगों की तरह अपने ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करेंगे।"

देखा जाए तो बैड बनी WWE फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि उनका रोमन रेंस जैसे सबसे बड़े हील सुपरस्टार के खिलाफ मैच होते हुए देखना काफी मजेदार होगा। बता दें, बैड बनी ने WWE में अपना आखिरी मैच Backlash 2023 में लड़ा था जहां उन्होंने स्ट्रीट फाइट मैच में डेमियन प्रीस्ट को मात दी थी

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications