WWE Raw में CM Punk और Seth Rollins के जबरदस्त सैगमेंट के बाद फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE Raw में जबरदस्त सैगमेंट के बाद फैंस ने क्या कहा?

WWE: इस हफ्ते रॉ (Raw) का एपिसोड काफी ज्यादा जबरदस्त था और फैंस को इस शो में काफी कुछ देखने को मिला। इस बीच सीएम पंक (CM Punk) ने साफ किया कि वो किस ब्रांड का हिस्सा बनने वाले हैं और साथ ही फैंस को आखिरकार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बेस्ट इन द वर्ल्ड का कंफ्रंटेशन देखने को मिला।

Ad

सैथ रॉलिंस ने सीएम पंक पर निशाना साधना का कोई मौका नहीं छोड़ा और उन्होंने पूरी तरह से अपनी भड़ास निकाली। रॉलिंस को जवाब देते हुए पंक ने ऐलान किया कि वो अगले साल Royal Rumble मैच में हिस्सा लेंगे। इसके बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि WrestleMania 40 के मेन इवेंट में रॉलिंस vs पंक मैच होगा। इस जबरदस्त सैगमेंट के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई है।

WWE Raw में CM Punk और Seth Rollins सैगमेंट के बाद फैंस ने क्या कहा?

(सॉरी पंक, मैं सैथ के खिलाफ नहीं जा सकती। सॉरी सैथ, मैं पंक के खिलाफ नहीं जा सकती। पूरे सैगमेंट के दौरान मेरा रिएक्शन।)

Ad

(नाईट 1: सैथ रॉलिंस vs सीएम पंक, नाईट 2: रोमन रेंस vs कोडी रोड्स। पंक आखिरकार WrestleMania को मेन इवेंट कर पाएंगे और कोडी रोड्स अपनी कहानी खत्म कर पाएंगे)

Ad

(आधा क्राउड सैथ रॉलिंस का सॉन्ग गा रहा था और आधा पंक के लिए चैंट कर रहे थे। एनर्जी, टेंशन, WrestleMania 40 देखने लायक होगा)

Ad

(सैथ रॉलिंस यहां पर काफी शानदार थे और सबसे बढ़िया चीज़ थी कि पंक माइक पर नेक्सट लेवल पर गए ही नहीं। अगले 4 महीनों में हमें बेहतरीन दुश्मनी देखने को मिलने वाली है।)

Ad

(सैथ रॉलिंस और सीएम पंक को आखिरकार WrestleMania मेन इवेंट मिलने वाला है, जोकि दोनों ही डिजर्व करते हैं।)

Ad

(काफी समय बाद सैथ रॉलिंस का इतना शानदार प्रोमो देखने को मिला। उन्होंने ज्यादा स्टुपिड, विजनरी, रेवोल्यूशनरी जैसी चीज़ें नहीं की। वो गए और उन्होंने दिल से अपना प्रोमो दिया। वो पंक के लिए जो फील करते हैं उन्होंने वही कहा। हमें वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर ऐसे ही सैथ रॉलिंस चाहिए।)

Ad

(सीएम पंक रंबल में एंट्री कर रहे हैं और वो जीतने वाले हैं। यह आपको WWE WrestleMania नाईट 1 का मेन इवेंट है।)

Ad

(मुझे यकीन नहीं हो रहा है मेरा सबसे बड़ा ड्रीम मैच शायद WrestleMania 40 में होने वाला है। मैं कभी नहीं सोचा था कि WWE में सैथ रॉलिंस vs सीएम पंक मैच देखने को मिलेगा। मैं इस फिउड के लिए तैयार हूं।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications