WWE Raw के धमाकेदार मेन इवेंट और पूर्व चैंपियन द्वारा दिग्गज को धराशाई करने के बाद प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

WWE
WWE Raw के मेन इवेंट को लेकर फैंस ने क्या कहा?

WWE: Raw के हालिया एपिसोड के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने जे उसो (Jey Uso) को हराया। इसके अलावा उन्होंने रेसलमेनिया (WWE WrestleMania) प्रतिद्वंदी सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को भी क्लेमोर किक से धराशाई किया। इस बीच जिमी उसो (Jimmy Uso) के कारण एक बार फिर जे उसो (Jey Uso) की हार हुई।

Ad

सैथ रॉलिंस ने अपने मैच से ज्यादा कोडी रोड्स की स्टोरी पर ध्यान लगाया और SmackDown में जाने का ऐलान किया। मेन इवेंट में वो जे उसो को बचाने के लिए रिंग में आए और जिमी उसो पर अटैक भी किया। इसी का फायदा ड्रू मैकइंटायर ने उठाया और अपने दुश्मन की हालत खराब की। फैंस को मेन इवेंट काफी ज्यादा पसंद आया और सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब।

WWE Raw के धमाकेदार मेन इवेंट को लेकर फैंस ने क्या कहा?

(क्या शानदार अंत। ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस पर अटैक किया और फिर उन्हें सेल्फिश नहीं बनने के लिए कहा। इसी के साथ हमें जे और जिमी की कहानी आगे बढ़ती हुई दिखाई दी, जोकि शानदार है।)

Ad

(WrestleMania में जाते हुए यह सभी स्टोरीलाइन एक दूसरे से जुड़ रही हैं और इसी वजह से मुझे यह काफी पसंद आ रही है। सभी को एक दूसरे से दिक्कत है और सब एक बड़ी स्टोरी का हिस्सा दिख रहा है, जोकि इस साल WrestleMania का थीम भी है। इसे एंडगेम भी कहा जा सकता है।)

Ad

(WWE Raw के अंत में काफी बवाल मचा। ड्रू मैकइंटायर ने जे उसो के खिलाफ सोलो सिकोआ और जिमी उसो के दखल देने के बाद जीत दर्ज की। कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस, जे उसो को बचाने के लिए आए और इस बीच रॉलिंस को उनके मेनिया अपोनेंट ने धराशाई कर दिया।)

Ad

(ड्रू मैकइंटायर का क्लेमोर किक मौजूदा समय में प्रो रेसलिंग में सबसे अंडररेटिड फिनिशर में से एक है।)

Ad

(सैथ रॉलिंस को खुद को कोडी रोड्स की कहानी में शामिल करने और रॉक पर निशाना साधने से अच्छा ड्रू मैकइंटायर की तरफ ही अपना ध्यान रखना चाहिए था। ड्रू मैकइंटायर ने यहां पर एकदम सही किया)

Ad

(ड्रू मैकइंटायर को जे उसो को हराने के लिए बधाई। इसमें जिमी उसो और सोलो सिकोआ का अहम योगदान रहा। कोडी और सैथ ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन अंत में मैकइंटायर का पलड़ा भारी रहा।)

Ad

(सैथ रॉलिंस का ध्यान इस समय ड्रू मैकइंटायर के ऊपर नहीं है, बल्कि वो पूरी तरह से कोडी के ड्रामा में शामिल हो गए हैं। यह ही उनकी हार का कारण बनेगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications