'जल्द ही भारत में मिलेंगे'- WWE विमेन रेसलर ने भारतीय दिग्गज The Great Khali को उनके 51वें जन्मदिन पर भेजा खास संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

The Great Khali: WWE सुपरस्टार ने भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को उनके 51वें जन्मदिन पर खास संदेश भेजा है।

Ad

द ग्रेट खली का रेसलिंग करियर 2000 में ऑल प्रो रेसलिंग से शुरू हुआ। 2006 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले उन्होंने WCW और NJPW में कुछ समय के लिए काम किया था। खली WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले पहले भारतीय रेसलर थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और 2021 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

खली ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया और WWE सुपरस्टार नटालिया से एक खास संदेश भी प्राप्त किया। 3 जुलाई को Raw के एपिसोड में रिया रिप्ली से हारने के बाद से नटालिया टीवी से दूर हैं। नटालिया ने खली को संदेश भेजने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि वह जल्द ही भारत में खली से मिलेंगी। उन्होंने खली के साथ एक खास तस्वीर भी पोस्ट की। आपको बता दें कंपनी 8 सितंबर को Superstar Spectacle इवेंट के लिए भारत आएगी।

Ad

WWE Superstar Spectacle इवेंट में इस बार फैंस को बहुत मजा आएगा। जॉन सीना भी इस शो में शिरकत करेंगे। कई लोगों का मानना है कि खली को भी इस इवेंट में आना चाहिए। कंपनी को इससे फायदा होगा।

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर आया था बयान

कुछ हफ्ते पहले नटालिया ने Sportskeeda Wrestling पर खली को लेकर बात की थी। उन्होंने Superstar Spectacle इवेंट में खली को देखने की इच्छी जताई।

मुझे खुशी है कि द ग्रेट खली वापस आएं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह भारत में प्रिय हैं और वह WWE हॉल ऑफ फेमर भी हैं। वह बहुत खास हैं। वह बहुत खास इंसान हैं। आप काम के बारे में सोचें उन्होंने WWE में तो काम किया ही है, साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।

youtube-cover

हॉल ऑफ फेमर खली अगर अगले महीने Superstar Spectacle इवेंट में दिखाई देंगे तो उन्हें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। अब समय ही बताएगा कि प्रमोशन ने 8 सितंबर के कार्यक्रम के लिए किसी सरप्राइज का प्लान बनाया है या नहीं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications