WWE ड्राफ्ट के जरिए पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर (Finn Balor) को अब रेड ब्रांड में डाल दिया गया है। फिन बैलर ने सबसे पहले एजे स्टाइल्स (AJ Styles) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को अब संदेश दिया है। सैथ रॉलिंस को भी रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया है और वहीं एजे स्टाइल्स रेड ब्रांड में ही नजर आएंगे। बैलर ने इन दोनों सुपरस्टार्स को संदेश भेजा। एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के साथ बैलर की राइवलरी पहले काफी शानदार रही है।Finn Bálor@FinnBalor@AJStylesOrg whats up brother7:24 AM · Oct 5, 20215328712@AJStylesOrg whats up brotherWWE Raw में धमाल मचाएंगे फिन बैलर और सैथ रॉलिंस, फैंस को आएगा मजाफिन बैलर ने एजे स्टाइल्स के लिए whats up brother लिखा। वहीं सैथ रॉलिंस को लेकर उन्होंने Forever vs For Everyone लिखा है। TLC 2017 में एजे स्टाइल्स और बैलर के बीच मैच हुआ था। इन दोनों के बीच अभी तक सिर्फ एक ही मैच हुआ है। यानी की बैलर ने संकेत दे दिए है वो अब एजे स्टाइल्स के साथ अपना पुराना बिजनेस खत्म करेंगे।Finn Bálor@FinnBalor@WWERollins Forever vs For Everyone7:27 AM · Oct 5, 20212056197@WWERollins Forever vs For Everyoneसैथ रॉलिंस के साथ भी बैलर की राइवलरी पहले रह चुकी हैं। एक बार फिर बैलर ने रॉलिंस के साथ फ्यूड को टीज कर दिया है। खैर ये तीनों सुपरस्टार्स अब एक ही ब्रांड में आ गए है तो फैंस को काफी मजा आएगा।बैलर का WWE करियर अभी तक अच्छा रहा है। खासतौर पर NXT में उन्होंने काफी कमाल अपना दिखाया। दो साल तक NXT में रहने के बाद कुछ महीने पहले ही बैलर ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया। ब्लू ब्रांड में वो नजर आए। रोमन रेंस को बैलर ने बड़ी चुनौती दी। Extreme Rules पीपीवी में कुछ हफ्ते पहले बैलर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में बैलर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा था। बैलर ने अब एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड को टीज कर दिया है। फैंस को आने वाले समय में इन सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिल सकता है। पुरानी राइवलरी के हिसाब से देखा जाए तो फैंस को इनके मैच में काफी मजा आएगा।