इस हफ्ते की रॉ ज्यादा अच्छी नहीं थी। मगर इसके बावजूद कई शानदार मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले। शो में कई दिक्कतें भी थीं मगर आखिर में ये एक अच्छा एपिसोड रहा।
ये भी पढ़ें: Raw के ऐतिहासिक एपिसोड और पूर्व चैंंपियन के जानलेवा हमले के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया
आइये जानते हैं इस हफ्ते रॉ के जरिये WWE ने फैंस को इशारों इशारों में क्या बताया।
#7 शार्लेट फ्लेयर का स्टेटस
शार्लेट NXT की चैंपियन जरूर हैं मगर वो रॉ में नजर आईं। कहा जा सकता है कि वह इस ब्रांड में ज्यादा समय के लिए नहीं रुकने वाली हैं। उन्होंने NXT की कीडन कार्टर का सामना किया।
आने वाले समय में द क्वीन रॉ में नजर आना जारी रख सकती हैं। आखिर में वह किसी एक ब्रांड को चुन ही लेंगी।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं