WWE रॉ सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। हाल ही में इस WWE सुपरस्टार ने अपने बॉयफ्रैंड रियान कैबरेरा से इंगेजमेंट कर ली है। रियान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर इस सगाई के बारे में बताया। इसके कुछ मिनट बाद WWE सुपरस्टार ब्लिस ने भी डाला। ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown में इशारों-इशारों में बताईWWE फैंस को मिला सरप्राइजएलेक्सा ब्लिस का पहले WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार मर्फी से रिश्ता था। लेकिन साल 2018 में ये खत्म हो गया था। उस समय मर्फी और एलेक्सा ब्लिस बहुत अच्छे दोस्त थे। एलेक्सा ब्लिस और रियान की मुलाकात पिछले स्मैकडाउन के फॉक्स प्रीमियर पर हुई थी। द मिज के काफी क्लोज फ्रैंड रियान है। द बैलास पॉडकास्ट में आकर एलेक्सा ब्लिस ने इस बारे में बताया था।ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series के 3 सबसे खराब मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगेएलेक्सा और रियान पहले काफी अच्छे दोस्त थे और बाद में ये रिलेशनशिप में आ गए। और अब इन दोनों ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। रियान सिंगर और सिंगर राइटर हैं। वहीं एलेक्सा ब्लिस इस समय रॉ में जबरदस्त काम कर रही है। ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले 3 सुपरस्टार्सCongratulations to @AlexaBliss_WWE and @RyanCabrera on their engagement! 🎉 pic.twitter.com/AjPsxeoEy2— Sportskeeda Wrestling (@SKProWrestling) November 15, 2020एलेक्सा ब्लिस ने रॉ में इस समय द फीन्ड के साथ जोड़ी बनाकर जबरदस्त काम किया है। पिछले कुछ समय से एलेक्सा ब्लिस का कैरेक्टर काफी चर्चा में है। समरस्लैम के बाद से एलेक्सा ब्लिस ने जो काम किया है WWE यूनिवर्स उससे काफी खुश है। अब तो फीन्ड के साथ रॉ में उनके शानदार सैगमेंट रहते हैं। इन सैगमेंट की वजह से रॉ की रेटिंग भी काफी आगे बढ़ रही है। द फीन्ड के साथ वो फायरफ्लाई फनहाउस सैगमेंट में भी आती हैं। इसके अलावा रिंग में उनके जैसे मूव का इस्तेमाल भी शानदार तरीके से करती हैं। फिलहाल एलेक्सा ब्लिस ने सगाई की बात बताकर अपने फैंस को तोहफा दिया है। हालांकि कुछ समय पहले एलेक्सा ब्ल्सि ने सगाई के जरूर संकेत दे दिए थे। एक इंटरव्यू में भी उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो रियान के साथ सगाई कर लेंगी। और आखिरकार वो पल आ गया जब उनकी सगाई हो गई। फैंस को बड़ा सरप्राइज एलेक्सा ब्लिस ने दिया है। एलेक्सा ब्लिस इस समय विमेंस डिवीजन की बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं। फैंस उनके काम से बहुत ज्यादा प्रभावित है। रॉ में उनका कैरेक्टर देखने लायक होता है। द फीन्ड के साथ उनकी जोड़ी शानदार है।