WWE के Raw ब्रांड का एक सुपरस्टार SmackDown में वापस चल गया है। दरअसल, WWE.com पर टकर को SmackDown रोस्टर का सदस्य बताया जा रहा है। हाल ही में उन्हें ओटिस से अलग करके Raw में लाया गया था।WWE ने हैवी मशीनरी को अलग किया थाWWE ने हाल ही ड्राफ्ट 2020 का आयोजन किया था। इस दौरान कई सारे बड़े सरप्राइज देखने को मिले थे। कुछ सुपरस्टार्स Raw से SmackDown में चले गए थे वहीं कुछ ब्लू ब्रांड से रेड ब्रांड में आ गए थे।इस दौरान कुछ टैग टीम जोड़ियां अलग होते हुए नजर आयी थी। दरअसल, न्यू डे से बिग ई को अलग कर दिया गया था। इसके अलावा हैवी मशीनरी को भी अलग कर दिया गया था। टकर पहले SmackDown में ओटिस के साथ नजर आते थे लेकिन ड्राफ्ट के दौरान उन्हें Raw में भेज दिया था। इसके साथ ही ओटिस ब्लू ब्रांड में ही मौजूद थे।In the last 2 months @otiswwe has lost: @WWE_MandyRose, his Money In The Bank briefcase, and @tuckerwwe. #HIAC pic.twitter.com/Hky5FfB61d— WWE on FOX (@WWEonFOX) October 26, 2020ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस ने Hell in a Cell में जीत दर्ज करके सबको चौंकायादोनों सुपरस्टार्स अलग होकर खुश नहीं थे। खैर, वो Raw और SmackDown के एपिसोड में साथ नजर आए थे। हैल इन ए सैल में भी टकर रिंगसाइड पर ओटिस के साथ थे। इसके बावजूद उन्होंने यहां अपने टैग टीम साथी को धोखा दिया। इसके चलते द मिज़ नए मिस्टर मनी इन द बैंक बन गए थे।WWE का ये कदम भविष्य में ओटिस और टकर की दुश्मनी शुरू करने के लिया होगा। टकर अब SmackDown का एक बार फिर हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में ओटिस हैल इन ए सैल में अपने करियर की सबसे बड़ी हार का बदला लेना चाहेंगे। इसके चलते शायद WWE ने ड्राफ्ट के कुछ समय बाद भी एक सुपरस्टार को ट्रेड कर दिया है।It’s Tucker’s Time ⏰ https://t.co/zblj0YAfxL— TUCKy (@tuckerwwe) October 26, 2020इस हफ्ते Raw के एपिसोड में भी टकर नजर नहीं आए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब ब्लू ब्रांड में दोनों सुपरस्टार्स शानदार काम करते हुए नजर आ सकते हैं। पहले की तरह शायद ही अब साथ नजर आएंगे। इस वजह से उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ उतारा जा सकता है।ये भी पढ़ें;- 5 कारण क्यों द मिज़ ने Hell in a Cell में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता