Hell in a Cell पीपीवी काफी सारे बढ़िया सरप्राइज से भरा हुआ था। दरअसल, पीपीवी की शुरुआत रोमन रेंस के Hell in a Cell 'आई क्विट' मैच से हुई थी। इसके साथ ही बेली और साशा बैंक्स ने भी शानदार मैच दिया। ड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन का जबरदस्त टाइटल मैच देखने को मिला।इसके साथ ही एक और खास चीज़ हुई, जो चर्चा का विषय बन गयी। दरअसल, ओटिस और द मिज़ के बीच मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट के लिए मैच देखने को मिला था। मैच का अंत काफी ज्यादा चौंकाने वाला साबित हुआ। दरअसल, जॉन मॉरिसन को रेफरी ने बैकस्टेज भेज दिया था। इसके चलते मिज़ अकेले पड़ गए थे।💰 M 💰 I 💰 Z 💰@mikethemiz has defeated @otiswwe to gain control of the Money in the Bank contract! #HIAC #MITB pic.twitter.com/xauEJFEPig— WWE (@WWE) October 26, 2020ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस ने Hell in a Cell में जीत दर्ज करके सबको चौंकायालग रहा था कि अब ओटिस जीत जाएंगे लेकिन टकर ने यहां ब्रीफकेस ओटिस पर मार दिया। इसके चलते द मिज़ को जीत मिली और वो नए मिस्टर मनी इन द बैंक बन गए। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर ओटिस से मनी इन द बैंक छीनकर द मिज़ को क्यों दे दिया गया। इसलिए हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से मिज़ ने कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा किया।5- Hell in a Cell तक भी ओटिस को पता नहीं था कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट का क्या करना हैOtis is the worst Money In the Bank holder in WWE history. Miz spoke some facts 💯— 𝑺𝒚𝒅𝒏𝒆𝒚𝑴𝒂𝒓𝒊𝒆 (@SydneyMarie_15) October 20, 2020WWE ने ओटिस को मनी इन द बैंक पीपीवी के मेन इवेंट में बड़ी जीत दी थी। इसके बाद से लग रहा था कि ओटिस को बड़ा पुश मिलेगा लेकिन वो फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए थे। इसके चलते फैंस को उनका मास्टर मनी इन द बैंक बने रहना अच्छा नहीं लग रहा था।साथ ही देखकर नहीं लग रहा था कि ओटिस को चैंपियन बनाने के लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं है। वो ओटिस के साथ कुछ खास नहीं कर रहे थे और ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट का कद कम हो रहा था। इस वजह से ओटिस से ब्रीफकेस लिया गया।ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell 2020, अच्छी और बुरी बातें: WWE ने की दो बड़ी गलती, दिग्गज के मैच ने किया सबसे ज्यादा निराश