WWE रॉ (Raw) में निकी क्रॉस (Nikki Cross) ने वापसी के बाद लगातार तीन जीत हासिल की। निकी क्रॉस ने अब अपने आप की तुलना गोल्डबर्ग (Goldberg) से की। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में असुका के साथ मिलकर रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को निकी क्रॉस ने हराया। निकी ने रिया रिप्ली को पिन कर के जीत हासिल की। Raw में डेब्यू के बाद से अभी तक पहली बार रिया रिप्ली को पिन किया गया। इतिहास रचने के बाद निकी ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान निकी ने गोल्डबर्ग की विनिंग स्ट्रीक की भी याद दिलाई। ये भी पढ़ें:WWE से जुड़ी 3 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 2 जो गलत साबित होनी चाहिएWWE सुपरस्टार निकी क्रॉस ने दी बड़ी प्रतिक्रियाWCW में दिग्गज गोल्डबर्ग की 173 मैचों की विनिंग स्ट्रीक रही हैं। आजतक इस स्ट्रीक को कोई नहीं तोड़ पाया। वापसी के बाद निकी ने फ्लेयर और रिया को बीट द क्लॉक चैलेंज मैच के जरिए मात दी। इसके बाद इस हफ्ते Raw में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। निकी ने ट्विटर पर Nikki-Berg!!! अपना नाम दिया। इसके बाद उन्होंने गोल्डबर्ग के फेमस डॉयलाग Whose next?! What’s next? का भी प्रयोग किया। ये भी पढ़ें: 3 बड़े सवाल जो पिछले हफ्ते WWE Raw और SmackDown के एपिसोड के बाद खड़े हुए हैं: रोमन रेंस के चैंपियनशिप मैच में दखल देने का कारण?Yes!!!!!!! 3 for 3!!!!! A few more and il be Nikki-Berg!!! 😉 😆 Whose next?! What’s next? @RheaRipley_WWE #WWERaw Women’s championship ?! https://t.co/5ypqAmWNdJ— Nikki Cross (@NikkiCrossWWE) June 8, 2021ये भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस के ग्रुप में शामिल होगा नया सुपरस्टार, Hell in a Cell के बाद होगी दिग्गज की होगी छुट्टी?Hell in a Cell में रिया रिप्ली का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। निकी क्रॉस अब कितनी जीत लगातार हासिल करेंगी ये देखने वाली बात होगी। असुका और निकी इस समय टैग टीम के तौर पर शानदार काम कर रही हैं। विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नटालिया और टमिना को ये दोनों सुपरस्टार्स जल्द ही चैलेंज कर सकती हैं। निकी क्रॉस को अगर आगे भी अच्छा पुश मिलेगा तो वो नया रिकॉर्ड कायम कर सकती हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!