इस हफ्ते WWE रॉ का एपिसोड काफी शानदार रहा। कई बड़े सरप्राइज यहां पर देखने को मिले। WWE समरस्लैम को लेकर भी शानदार बिल्डअप यहां देखने को मिला। कुछ एक्शन भी यहां पर नजर आया। लेेकिन WWE रॉ में एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर लगभग सभी लोग चकित हो गए। दरअसल इस हफ्ते WWE रॉ में एंजेलो डॉकिंस और एंजल गार्ज़ा के बीच सिंगल्स मैच हुआ। लेकिन डॉकिंस के साथ रिंगसाइड में मौजूद रहे मोंटेज़ फोर्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया था।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 3 अगस्त, 2020An abrupt ending to that one on #WWERaw...Is @MontezFordWWE OK? pic.twitter.com/rV9xhwluM6— WWE (@WWE) August 4, 2020हालांकि फोर्ड जब गिरे तो डॉकिंस का ध्यान उनकी तरफ गया। एंजल गार्जा को इससे पूरा मौका मिला और उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए इस मैच में आसानी से जीत दर्ज कर ली थी।WWE सुपरस्टार मोंटेज फोर्ड को क्या हुआ?सवाल ये सामने आता है कि अचानक मैच के दौरान मोंटेज को क्या हुआ। इसका जवाब बाद में बैकस्टेज में उनकी पत्नी बियांका ब्लेयर ने दिया। बियांका ब्लेयर ने बैकस्टेज इंटरव्यू में कहा कि ज़ेलिना वेगा ने उनके पति को जहरीला पदार्थ खिलाया था। See... I get to #WWERAW and try to be all professional, focus on my career, and handle my business but this lil girl failed to realize that @MontezFordWWE is MY BUSINESS!He not gona put these hands on you but I will. @Zelina_VegaWWE you not innocent. https://t.co/ChLPsprq55— Bianca Belair (@BiancaBelairWWE) August 4, 2020बियांका ने कहा कि डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि मोटेंज को जहर दिया गया था। बियांका ब्लेयर काफी गुस्से में इसके बाद नजर आई। और बियांका का पूरा शक जेलिना वेगा पर है। वैसे ये काफी खतरनाक सैगमेंट था।क्योंकि ऐसा पहले देखा नहीं गया है। शायद जेलिना ने ही कोई माइंडगेम खेला हो। स्ट्रीट प्राफिट्स और एंजल गार्जा, एंड्राडे पिछले कुछ समय से फ्यूड में शामिल हैं। यहीं वजह है कि इनके बीच WWE समरस्लैम के लिए रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच तय किया गया है। स्ट्रीट प्राफिट्स इस समय रॉ टैग टीम चैंपियन हैं। खैर अभी समरस्लैम को काफी टाइम है। 23 अगस्त को इसका आयोजन होगा। और इससे पहले रॉ के एपिसोड्स भी होंगे। हो सकता है कि यहां से इस मैच में कोई नया मोड़ जाए। हालांकि बियांका ने जहर वाली बात बोलकर यहां सभी को डरा जरूर दिया है। मोंटेज की तबियत कैसी है इसके बारे में कोई अपडेट अभी नहीं आया है। लेकिन अगले हफ्ते WWE रॉ में जरूर इस बात को लेकर चर्चा होगी कि आखिर क्या और कैसे हुआ। हो सकता है कि इस स्टोरीलान में अब बियांका ब्लेयर भी शामिल हो जाएं। जिसके बाद समरस्लैम में वो भी रिंगसाइड में मौजूद रहेंगी। खैर आने वाला रॉ का एपिसोड शानदार होगा।यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को किया गया सस्पेंड