WWE Raw Takes Netflix Top Spot: 6 जनवरी, 2025 को WWE रॉ (Raw) का Netflix डेब्यू शो बहुत ही जबरदस्त रहा। वहां पर द रॉक, रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों का जलवा देखने को मिला था। कंपनी ने इस एपिसोड को खास बनाकर खूब वाहवाही लूटी है। खैर अब कुछ धमाकेदार आंकड़े भी सामने आने लग गए हैं। आपको बता दें WWE के इस ऐतिहासिक शो ने Squid Game Season 2 को Netflix पर टॉप स्थान से हटा दिया है। कई लोग इस पर भरोसा नहीं करेंगे लेकिन ये सच है। ट्रिपल एच शायद इस खबर को सुनने के बाद खुशी से उछल पड़ सकते हैं।
Squid Game Season 2 का जलवा बरकरार है। शो ने एक बार फिर दुनिया भर के फैंस के दिलों और आंखों पर कब्जा कर लिया है। Season 2 ने कई रिकॉर्ड तोड़कर Netflix पर टॉप की पोजिशन हासिल की। हालांकि, इस कोरियाई ड्रामा को Netflix पर नंबर एक के स्थान से अब हटना पड़ा है। Raw Netflix डेब्यू एपिसोड ने नंबर वन का ताज पहन लिया है। Raw अब सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। ये कहीं ना कहीं द गेम और उनकी टीम के लिए अच्छी खबर है। इसके बाद जरूर WWE में खुशी की लहर छा गई होगी।
WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में क्या-क्या हुआ?
Raw Netflix डेब्यू शो की शुरुआत में ट्रिपल एच ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद द रॉक ने वापसी कर बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने रोमन रेंस और कोडी रोड्स की तारीफ की। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ। रोमन ने जीत हासिल कर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला हासिल कर ली है। द ग्रेट वन ने खुद आकर रेंस को उला फाला पहनाई। जॉन सीना ने भी एंट्री कर आगामी रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया।
रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। उनकी जीत का जश्न मनाने के लिए द अंडरटेकर ने बाइक से एंट्री की। जे उसो ने भी ड्रू मैकइंटायर के ऊपर जीत हासिल की। मेन इवेंट में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच शानदार मैच हुआ। पंक ने रॉलिंस को हराकर अपने फैंस को खुश किया।