WWE Raw के धमाकेदार एपिसोड और दिग्गज की वापसी के बाद ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE Raw का एपिसोड बढ़िया माना जाएगा
WWE Raw का एपिसोड बढ़िया माना जाएगा

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस एपिसोड में कई अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन हुआ। WWE पर अपने इस एपिसोड को अच्छा बनाने का दबाव था क्योंकि यह रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद रेड ब्रांड का पहला शो था। WWE अब रेसलमेनिया (WrestleMania) की तैयारी में लग गया है।

Ad

इसके पहले एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2022 का आयोजन होगा। इस इवेंट के लिए WWE ने कुछ स्टोरीलाइंस शुरू की। रॉ (Raw) की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई और अंत में फैंस को एक सरप्राइज रिटर्न देखने को मिला। कहा जा सकता है कि पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले यह एपिसोड ज्यादा बेहतर था।

हर एक फैन की Raw को लेकर अलग प्रतिक्रियाएं रही। कुछ लोगों को एपिसोड पसंद आया और उन्होंने ट्विटर पर इसे लेकर बात की। ज्यादातर फैंस ने पूरे एपिसोड की तारीफ की। इसके अलावा लीटा (Lita) की वापसी और WWE टाइटल मैच को लेकर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE Raw को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं:

Ad

(मैंने सही मायने में लीटा के आने की उम्मीद नहीं की थी।)

Ad

(मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लीटा अब बैकी लिंच से लड़ने वाली हैं। यह काफी अच्छा रहेगा। अगर रोंडा राउजी WrestleMania के लिए बैकी लिंच को चुनती हैं तो फिर मैं लीटा को WrestleMania में शार्लेट फ्लेयर को चैलेंज करते हुए देखना पसंद करूंगा।)

Ad

(लीटा को आज फैंस की ओर से रोंडा राउजी से ज्यादा बड़ा पॉप मिला।)

Ad

(मैं Elimination Chamber का इंतजार नहीं कर सकता।)

Ad

(मेंस Elimination Chamber मैच सही मायने में काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। बॉबी लैश्ले vs ब्रॉक लैसनर vs सैथ रॉलिंस vs एजे स्टाइल्स vs रिडल vs ऑस्टिन थ्योरी होगा।)

Ad

(एलेक्सा ब्लिस काफी एंटरटेनिंग और अच्छी ऐक्ट्रेस हैं।)

Ad

(अगर मैं मेरी ओर से बताऊं तो Raw का यह एपिसोड काफी अच्छा रहा।)

Ad

(Raw का एपिसोड आज काफी बढ़िया रहा!! WrestleMania के सफर की शुरुआत पसंद आई।)

(Raw में एक और अच्छा मैच देखने को मिला। पिछले कुछ महीनों में अब तक मेरे द्वारा देखा गया यह कुछ अच्छे एपिसोड्स में से एक रहा।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications