एक ऐसा कीर्तिमान जिसके आसपास भी नहीं हैं रोमन रेंस, जिंदर महल भी हैं उनसे आगे

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चहेते रेसलर्स में से एक हैं और इसका सबसे बड़ा सबूत उनकी लोकप्रियता है। साल 2012 में WWE मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद से ही रोमन को एक बड़े स्टार रेसलर के रूप में देखा जाने लगा था।

Ad

रोमन का करियर इतना लंबा नहीं रहा फिर भी उन्होंने डब्लू डब्लू ई (WWE) के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 3 बार WWE चैंपियन रहे हैं, 1 बार यूनिवर्सल चैंपियन और इनके साथ ही साथ उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स, इंटरकॉन्टिनेंटल और रॉ टैग टीम टाइटल एक-एक बार जीते हैं। इतने टाइटल जीतने के बाद भी एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे रोमन WWE में कभी हासिल नहीं कर पाए हैं।

कभी WWE वर्ल्ड/यूनिवर्सल टाइटल को 100 या अधिक दिन तक अपने पास नहीं रख सके

सर्वाइवर सीरीज़ 2015 में रोमन पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने, दुर्भाग्यवश शेमस द्वारा मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन के चलते उन्हें उसी रात टाइटल गंवाना पड़ा, जिस रात उन्होंने इसे जीता था। उसके बाद पूर्व द शील्ड मेंबर 2 बार और WWE चैंपियन बने। अब इसे रोमन की बुरी किस्मत कहें या WWE की ख़राब रणनीतियां, वो 3 में से 1 बार भी वर्ल्ड टाइटल को 100 दिन तक अपने पास रखने में सफल नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बहुत बड़ा पुश देने वाले हैं पॉल हेमन

खैर, इस ख़राब दौर से निकल कर समरस्लैम 2018 में ब्रॉक लैसनर को हराते हुए रोमन अपने WWE करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियन बने। अभी उन्हें चैंपियन बने 2 महीने से कुछ ही दिन ऊपर हुए थे, तभी 22 अक्टूबर 2018 का वह दिन आया जिसने पूरे रैसलिंग वर्ल्ड को झकझोर कर रख दिया।

ल्यूकीमिया के कारण उन्हें यूनिवर्सल टाइटल त्यागना पड़ा। यानी आज भी रोमन रेंस कभी भी किसी WWE वर्ल्ड/यूनिवर्सल टाइटल को 100 दिन तक अपने पास नहीं रख सके हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications