PWInsider ने इस बात को रिपोर्ट किया कि WWE ने समीर और सुनील सिंह (Samir Singh And Sunil Singh) को कंपनी से रिलीज कर दिया है। बॉलीवुड बॉयज (Bollywood Boyz) ने भी ट्वीट करते हुए न सिर्फ इस बात की पुष्टि की, बल्कि साफ तौर पर उन्होंने अपनी निराशा भी जाहिर की। All the bumps, torn ACL’s, dislocated shoulders, it’s all been worth if for the last 5 years. And how ironic, we finished our last match with a shoulder hanging out of socket It’s fitting we got fired while showing up for wrestling training - we love what we do, with a passion— Bollywood Boyz (@BollywoodBoyz) June 25, 2021बॉलीवुड बॉयज को WWE में ज्यादातर 205 LIVE में ही देखा जाता रहा है, जहां वो एक टैग टीम डिवीजन का हिस्सा थे। बॉलीवुड बॉयज को पहले सिंह ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता था, जब वो जिंदर महल के साथ थे और उन्होंने महल को उनके WWE चैंपियन रहते काफी मदद भी की थी। जिंदर महल के साथ काम करने के अलावा बॉलीवुड बॉयज ने WWE में सिर्फ 24*7 चैंपियनशिप को ही जीता था। इन दोनों ने मिलाकर 9 बार इस बार चैंपियनशिप को जीता, जिसमें समीर सिंह ने इस मैच को 5 बार और सुनील सिंह ने इसे 4 बार जीता था। यह भी पढ़ें: WWE ने किया अनोखे मैच का ऐलान, द ग्रेट खली हुए भावकु, रोमन रेंस की होगी बहुत ही बुरी हालत?आपको बता दें कि सिंह ब्रदर्स ने क्रूजरवेट क्लासिक के जरिए डेब्यू किया था, लेकिन तब वो WWE में सफल नहीं हुए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने NXT टेपिंग्स में काफी ज्यादा प्रभावित किया और वो डस्टी रोड्स टैग टीम क्लासिक में भी नजर आए। वो जरूर जीतने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन उन्हें जिंदर महल को मैनेज करने का मौका जरूर मिला था। WWE ने एक बार फिर कई सुपरस्टार्स को एक साथ निकालासाल 2021 निश्चित ही WWE रेसलर्स के लिए ज्यादा यादगार नहीं रहा है और WrestleMania के बाद से WWE ने पहले अप्रैल, फिर मई और पिछले महीने भी कई सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया था। अब इस लिस्ट में और भी सुपरस्टार्स का नाम जुड़ गया है।WWE ने इस बार टोनी नीस, आरिया डेवारी, अगस्ट ग्रे, फैनडांगो, टायलर ब्रीज, किलियन डेन, अर्टुरो रुआस, कर्ट स्टैलियन, मैरिना शफीर और एवर-राइज के नाम शामिल हैं। WWE ने एक साथ इतने सुपरस्टार्स को निकालते हुए निश्चित ही फैंस को बड़ा झटका ही दिया है।Here are today's WWE releases so far:▪️ Ariya Daivari ▪️ Arturo Ruas▪️ August Grey▪️ Curt Stallion▪️ Ever-Rise▪️ Fandango▪️ Killian Dain▪️ Marina Shafir▪️ Singh Brothers▪️ Tony Nese▪️ Tyler Breeze— Sportskeeda Wrestling (@SKWrestling_) June 25, 2021 बॉलीवुड बॉयज समेत यह सभी सुपरस्टार्स आगे क्या करते हैं यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि जितने टैलेंटिड यह सभी है, निश्चित ही भविष्य में यह सुपरस्टार्स काफी ज्यादा सफल जरूर होंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।