WWE दिग्गज Bray Wyatt के निधन के बावजूद भी उनके द्वारा बनाए गए प्लान्स को बढ़ाया जाएगा आगे, रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

..
 WWE के दिवंगत मेगास्टार ब्रे वायट
ब्रे वायट के प्लान्स को WWE बढ़ाएगा आगे

Bray Wyatt: WWE के दिवंगत मेगास्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) के अचानक हुए निधन ने WWE समेत पूरे रेसलिंग वर्ल्ड को झकझोर दिया था। ब्रे को रेसलिंग इंडस्ट्री में क्रिएटिव जीनियस के नाम से जाना जाता था। ब्रे के निधन के बाद भी कंपनी उनके बनाए एक क्रिएटिव आइडिया को आगे बढ़ाने का प्लान कर रही है।

Ad

रेसलिंग इंडस्ट्री को उस समय झटका लगा था, जब 24 अगस्त को ब्रे वायट का हार्ट अटैक के कारण अचानक निधन हो गया था। 36 साल के दिग्गज ने Extreme Rules 2022 में शानदार वापसी कर सभी को खुश कर दिया था। उनका निधन निश्चित ही रेसलिंग इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बड़ा आघात था।

BWE की नई रिपोर्ट के अनुसार, ब्रे वायट के बनाए गए प्लान को WWE आगे बढ़ा सकती है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फायरफ्लाई फन हाउस और Wyatt 6 फैक्शन पर कंपनी अभी भी विचार कर रही है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को सम्मान देने के लिए इस आईडिया पर सभी सहमत भी हैं। एक रेसलिंग फैन ने पूछा कि क्या Uncle Howdy अब इस प्लान को आगे बढ़ाएंगे, इसपर BWE ने खुलासा करते हुए कहा कि यह हो सकता है। कई लोगों का मानना है कि Uncle Howdy के कैरेक्टर के पीछे ब्रे के छोटे भाई बो डैलस हो सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Extreme Rules 2022 के बाद केवल एक ही बार फैंस को दिखा था Bray Wyatt का मैच

Extreme Rules 2022 में वापसी के बाद ब्रे वायट की एलए नाइट के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। इसी दौरान ब्रे वायट के साथ एक मास्क पहना हुआ कैरेक्टर Uncle Howdy भी देखने मिला था। नाइट और ब्रे का सामना इस साल की शुरुआत में हुए Royal Rumble 2023 में हुआ था जहां पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने जीत दर्ज की थी।

WrestleMania 39 से पहले ब्रे वायट की दुश्मनी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ चल रही थी। शो ऑफ द शोज में दोनों स्टार्स के बीच मैच होने की पूरी संभावना थी, लेकिन वायट के टीवी से दूर हो जाने के कारण इस स्टोरीलाइन को रद्द करना पड़ा था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications